यशस्वी और केएल करेंगे ओपन, नंबर-3 पर आएगा ये धाकड़ बल्लेबाज, जानिए पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11
IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. हाल ही में भारत ने श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यकीनन कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में मौका देना चाहेंगे और ये कहना गलत नहीं होगा कि इस वॉर्म-अप मैच के बाद कहीं न कहीं प्लेइंग-11 की छवि साफ हो गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि गाले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
ओपनिंग जोड़ी है तय
श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी तय ही है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल यकीनन गाले टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर सकते हैं. हाल ही में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में केएल और यशस्वी ने ओपनिंग की थी. पहली पारी में भले ही यशस्वी शून्य पर आउट हुए हो, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 61 रन की पारी खेली थी. वहीं, केएल राहुल पहली पारी में 40 रन बनाकर आउट हुए थे और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे.
???? NEWS ????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
Sai Sudharsan ruled out of the #SLvIND Test series; Sarfaraz Khan named replacement.
Details ???? #TeamIndia https://t.co/lF6h8jabZd pic.twitter.com/Dk0C4HI37p
मजबूत होगी भारत की बैटिंग
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के ओपनिंग जोड़ी के बाद नंबर-3 के लिए देवदत्त पडिक्कल ने अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए वॉर्म-अप मैच में पडिक्कल ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया. उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और इसी के साथ प्लेइंग-11 में नंबर-3 के लिए दावेदारी ठोक दी. ऐसे में अब तय माना जा रहा है कि उन्हें इस स्थान पर खिलाया जा सकता है.
चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल का आना तय है और नंबर-5 पर ऋषभ पंत का भी आना तय है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वॉर्म-अप मैच में सस्ते में आउट होने वाले ध्रुव जुरेल को टीम मैनेजमेंट बैक करेगी और उन्हें नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है.
???? BIG UPDATES ON TEAM INDIA FOR FIRST TEST MATCH ????
— VIKAS (@Vikas662005) August 11, 2026
- KL Rahul & Jaiswal continue as Opener.
- Devdutt Padikkal at No.3.
- No Sarfraz Khan in Playing XI.
- Team India back Dhruv Jurel for first test.
- Rishabh Pant bat at No.5.
- Jadeja, Manav Suthar & Sarash Jain spin… pic.twitter.com/ZnqqPLcG6N
3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कप्तान शुभमन गिल 3 स्पिन और 2 पेस ऑप्शन के साथ उतर सकते हैं, क्योंकि श्रीलंकाई पिचें हमेशा स्पिन फ्रेंडली देखने को मिलती हैं. रवींद्र जडेजा के साथ सारांश जैन को खिलाया जा सकता है. ये दोनों खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी को गहराई देंगे और स्पिन ऑप्शन देंगे. वहीं, कुलदीप यादव भी इस प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार पेस अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो भारत की ओर से सारांश जैन और गुरनून बरार को टेस्ट कैप सौंपी जाएगी.
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, सारांश जैन, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में ही 5 बड़ी ब्रांड्स से जुड़ चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए कितनी हो गई है नेट वर्थ
'लोकतंत्र सवाल पूछने की स्वतंत्रता देता है तो सुनने का दायित्व भी...', CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
CM Yogi: संसद में विपक्ष लगातार पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर प्रश्न पूछ रहा है. अब सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार हो गई है. खुद गृह मंत्री अमित संसद में जवाब देने को तैयार हो गए हैं. इसके बाद भी संसद में लगातार विपक्ष का हंगामा चल रहा है. इसको लेकर यूपी के सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.
सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट में लिखा कि लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है. कहा कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं.
लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 11, 2026
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि…
विपक्ष को खूब सुनाया
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने. लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं. सीएम योगी ने ट्वीट के बाद हैशटैग- #राहुल_भागना_नहीं भी लगाया.
यह भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने
सीएम ने गोरखपुर को दी सौगात
सीएम योगी ने बताया कि गोरखपुर में आज ₹70 करोड़ की लागत से निर्मित NH-24 (सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग) से ग्रीन सिटी कॉलोनी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक 2-लेन मार्ग का लोकार्पण किया. कहा कि पूर्ण विश्वास है, यह मार्ग नगर में यातायात को सुचारु व सुगम बनाने के साथ-साथ नागरिकों के आवागमन को अत्यंत सहज बनाएगा. साथ ही सीएम ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी.
सीएम की तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील
सीएम योगी ने 15 अगस्त से पहले प्रदेशवासियों से खास अपील की है. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा हमारे क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान की अमिट गाथा का नाम है. सीएम ने जनपद गोरखपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के बाद कहा कि मैं आह्वान करूंगा- आप सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करें। जय हिंद.
CM ने सावन शिवरात्रि की दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है.
प्रदेशवासियों के लिए लिखी 'योगी की पाती'
सीएम योगी ने जनता के लिए योगी की पाती लिखी. इसमें लिखा कि भारतीय परंपराओं में कुछ यात्राएं धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं होतीं, अपितु वे समाज, संस्कृति, अनुशासन एवं लोकजीवन की जीवंत पाठशाला भी बन जाती हैं. श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा ऐसी ही एक अनुपम परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र से जोड़ती है.
प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा सम्मानपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है. व्यवस्थित शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सकीय सहायता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी के माध्यम से यात्रा को सुचारु बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, बोले-घबराइए मत, कराएंगे हर परेशानी का समाधान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











