Responsive Scrollable Menu

11 मई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं मंदिर के कराएगी दर्शन, जानें रूट और शेड्यूल

अगर आप भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों, ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध मंदिरों का एक साथ दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानि आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का विशेष टूर पैकेज शुरु करने जा रहा है। यह ट्रेन 11 मई 2026 से शुरू होगी और 21-22 मई को अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौटेगी।

यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी, जो श्रद्धालुओं को भारत के प्रमुख धार्मिक केंद्रों के दर्शन कराएगी। इसमें उज्जैन का महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, गुजरात का सोमनाथ मंदिर, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर, नाशिक के त्रंयंबकेश्वर  और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का भी दर्शन कराएगी।

यह ट्रेन झारखंड के राजगीर/झारसुगुड़ा से शुरू होकर रांची, बोकारो और पटना होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्री झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज स्टेशन से चढ़ सकेंगे।  पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन (सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना) ट्रेन में परोसा जाएगा। सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इस यात्रा के लिए विभिन्न श्रेणियों में पैकेज तैयार किए गए हैं। ​इकोनॉमी क्लास में स्लीपर क्लास में यात्रा, नॉन-एसी होटलों में रुकने और नॉन-एसी बसों से घूमने की सुविधा मिलेगी। ​स्टैंडर्ड/कंफर्ट क्लास (3AC/2AC) में एसी कोच में यात्रा, एसी होटलों में ठहरने और परिवहन की व्यवस्था रहेगी। इकोनॉमी क्लास के लिए 23315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 41570 रुपये व कम्फर्ट क्लास के लिए 50410 रुपये शुल्क रखा गया है।

यात्रा का ​विस्तृत कार्यक्रम (Schedule)

  • ​11 मई (पहला दिन): झारसुगुड़ा, रांची और अन्य संबंधित स्टेशनों से प्रस्थान और बोर्डिंग।
  • ​12-13 मई (दूसरा और तीसरा दिन): मध्य प्रदेश के उज्जैन आगमन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन ।
  • ​14-15 मई (चौथा और पांचवां दिन): गुजरात के द्वारका की यात्रा। द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
  • ​16 मई (छठा दिन): गुजरात के सोमनाथ आगमन और प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
  • ​17-18 मई (सातवां और आठवां दिन): महाराष्ट्र के नासिक (त्र्यंबकेश्वर) की ओर प्रस्थान। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन ।
  • ​19 मई (नौवां दिन): औरंगाबाद आगमन, ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
  • 20 मई (दसवां दिन): महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा के दर्शन।
  • ​21-22 मई (ग्यारहवां और बारहवां दिन):  ट्रेन वापस अपने गंतव्य स्टेशनों (झारसुगुड़ा/रांची आदि) पर पहुंचेगी।

यदि आप इस यात्रा के लिए बुकिंग करना चाहते हैं, तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctctourism.com) पर जाकर या उनके क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।  इस विशेष टूर पैकेज का कोड EZBG30 है, जिससे आप IRCTC के वेबसाइट पर ढूंढ सकते हैं या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

6 JYOTIRLINGA DARSHAN WITH SHIRDI SAI DARSHAN (EZBG30)

Continue reading on the app

योग से होगा हर रोग का समाधान! शिल्पा शेट्टी ने बताया क्यों जरूरी है 'वर्तुलासन' का अभ्यास

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण जगजाहिर है। वे योगाभ्यास के माध्यम से लचीलापन और मजबूती बनाए रखने पर जोर देती हैं। सोमवार को उन्होंने वर्तुलासन के महत्व पर जोर देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश का कोच चाहता है भारतीय क्रिकेट में एंट्री, उठाया बड़ा कदम

बांग्लादेश के बॉलिंग कोच शॉन टेट अब भारतीय क्रिकेट में एंट्री चाहते हैं. टेट ने बंगाल क्रिकेट टीम का कोच बनने की अर्जी दी है. उनके अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जताई है. Mon, 04 May 2026 19:27:17 +0530

  Videos
See all

Jabalpur boat Accident: जबलपुर क्रूज हादसे की जांच शुरू, 13 लोगों की मौत #shorts #jabalpur #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T14:07:21+00:00

Nitin Nabin को लेकर क्या बोले PM Modi #pmmodi #nitinnabin #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T14:06:55+00:00

Bengal Election Results: Keshav Prasad Maurya ने बंगाल पर खुशी जताई, कहा- Mamata का अहंकार टूट गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T14:08:53+00:00

भारत माता की जयकारे से PM ने की अपने भाषण की शुरुआत #pmmodi #bengalelectionresults #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T14:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers