Responsive Scrollable Menu

कैसी है धर्मेंद्र की हीरोइन की तबीयत? कुछ समय पहले कराई थी सर्जरी, कैंसर से भी लड़ चुकीं जंग

नफीसा अली ने हाल ही में सर्जरी के बाद अपनी सेहत को लेकर पॉजिटिव अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और हाल ही में पार्क में टहलने में सफल रहीं. इससे पहले उन्होंने अपनी कैंसर सर्जरी के निशान को ‘ग्रेट वॉल’ नाम देकर अपनी लंबी लड़ाई का जिक्र किया था. 2018 में स्टेज 3 कैंसर से जूझ चुकीं नफीसा आज खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं.

Continue reading on the app

डबरा में खुलेगा पशु चिकित्सालय, सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा, कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही गौसेवा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्वालियर में पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की हेमसिंह की परेड पशु चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा की साथ ही डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है इसमें 16 विभाग मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं जिसका सीधा लाभ किसानों को होने वाला है, चाहें बकरी पालक हो या फिर गाय भैंस पालने वाला पशुपालक हमारे लिएय सब बराबर हैं हम गौपालन को बढ़ावा दे रहे हैं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रह हैं हमें दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में नम्बर एक बनाना है।

उन्होंने कहा जैसे सीमा पर किसान वैसे खेत में किसान खड़ा होता है, सीमा पर जवाब दुश्मन से आंख मिलाकर देश की रक्षा करता है और खेत में किसान सूरज और मौसम से आँख मिलाकर हमारे लिए अन्न उपजाता है, मुख्यमंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हिट में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र इस समय किया और कहा हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों एक साथ है क्योंकि अन्न दाता है तभी प्रदेश खुश हाल है।

सीएम ने की घोषणाएं 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहाँ घोषणाएं भी की उन्होंने कहा कि अभी तक मनुष्यों के लिए ही एम्बुलेंस चलती थी लेकिन ग्वालियर में अब गौ एम्बुलेंस भी चल रही है, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्वालियर में पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की, हेमसिंह की परेड पशु चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा की साथ ही डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

बंगाल जीतने का सपना और संकल्प पूरा हो रहा है 

मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है मुझे क्या मालूम था कि पशुपालकों को बुलाने पर गौमाता का ऐसा आशीर्वाद मिलेगा कि बंगाल और असम में भाजपा जीत का जश्न मनाएगी, उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व उनके सुशासन का ही कमाल है कि भाजपा जिस जीत का इन्तजार वर्षो से कर रही है उस बंगाल को जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रधानमंत्री बंगाल जायेंगे और पहली बार बंगाल में भी भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और ये ऐतिहासिक पल होगा।

ये परिणाम कांग्रेस के लिए एक सबक 

डॉ मोहन यादव ने कहा कि जो नतीजे आ रहे हैं उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूँ कि उनके तीसरे कार्यकाल में जनता प्रचंड बहुमत देकर उनपर विश्वास की मुहर लगा रही है, लोकतंत्र में सबसे बड़ा आशीर्वाद जनता का होता है और ये परिणाम कांग्रेस और उनके साथियों के लिए एक सबक है, मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी जिस तरह से देश में और विदेश में लोकतंत्र का मजाक बनाते हैं जनता उसे पसंद नहीं कर रही।

आज संकल्प लें घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे 

डॉ मोहन यादव ने कहा आज हम एक बात के लिए संकल्प करें कि देश हो या प्रदेश घुसपैठिये कहीं भी हों उन्हें रहने नहीं देंगे, हमारे देश के संसाधनों पर अधिकार सिर्फ देशवासियों का है विदेशियों का नहीं है ममता बनर्जी को भी बंगाल की जनता ने इसका जवाब दे दिया है। हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा नाच ना आवे आंगन टेढ़ा… ममता बनर्जी के शाम 6 बजे तक मतगणना केंद्र पर डटे रहने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा और पांच साल तक डटी रहें तो भी चलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव को किसकी नजर लगी? 10 मैच में सिर्फ 7 विकेट, सबसे ज्यादा 24 छक्के खाए, वर्ल्ड चैंपियन स्पिनर का IPL में बुरा हाल

IPL 2026 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए परेशानी का सबब गेंदबाजी में कुलदीप यादव और बल्लेबाजी में कप्तान अक्षर पटेल की लय है. अक्षर पटेल गेंद से तो योगदान दे रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए हैं. वह 10 मैच में सिर्फ 33 रन ही बना सके हैं. कुलदीप यादव इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. Wed, 6 May 2026 13:17:52 +0530

  Videos
See all

Assam CM Himanta Biswa Sarma ने Governor Lakshman Prasad Acharya को सौंपा इस्तीफा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:35:09+00:00

Kolkata में BJP की बड़ी बैठक, नवनिर्वाचित विधायकों की रणनीति पर चर्चा | BJP Meeting | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:41:50+00:00

बंगाल में बीजेपी की बड़ी तैयारी शुरू..| Amit Shah | West Bengal Election Result | BJP Office Kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:39:47+00:00

Samrat कैबिनेट की बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अहम निर्णय | Samrat Cabinet Meeting | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers