Jio vs Airtel: 84 दिन के प्लान में कौन है ज्यादा किफायती? यहां देखें दोनों में पूरा अंतर
क्या आपके पास jio और airtel दोनों कंपनियों की सिम है और आप किसी एक सिम में तीन महीने के वैद्यता वाला रिचार्ज करने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला न करें। दोनों कंपनियां 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान दे रही हैं जो पहली नजर में काफी समान लगते हैं। हालांकि, कुल डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स में समानता होने के बावजूद, एक्स्ट्रा फीचर्स और सुविधाओं में कुछ अंतर हैं। ये अंतर आपके रोजमर्रा के इस्तेमाल, नेटवर्क स्पीड और कुल वैल्यू पर असर डाल सकते हैं। इसलिए कॉलिंग, SMS, ऐप्स और नेटवर्क कवरेज जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर ही प्लान चुनना बेहतर होगा।
Airtel का ₹859 वाला प्रीपेड प्लान
Airtel का ₹859 प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूज़र्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं, जो इस सेगमेंट के स्टैंडर्ड फीचर्स हैं।
Airtel का यह प्लान अपने एक्स्ट्रा फीचर्स के कारण अलग है। इसमें यूज़र्स को कई प्रीमियम सेवाओं और टूल्स का एक्सेस मिलता है, जो सिर्फ बेसिक कम्युनिकेशन से आगे का अनुभव देते हैं।
यूजर्स को स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट भी मिलते हैं, जिससे अनचाहे स्पैम से बचाव होता है। इसके अलावा Airtel की HelloTune सुविधा भी मिलती है, जिससे यूजर अपने कॉलर ट्यून को पर्सनलाइज कर सकते हैं। इसमें कुछ रिवॉर्ड्स और अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं।
Jio का ₹799 वाला प्रीपेड प्लान
इसके विपरीत, Jio का ₹799 प्रीपेड प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है।
हालांकि बेसिक बेनिफिट्स Airtel जैसे ही हैं, लेकिन Jio का फोकस डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट सेवाओं पर ज्यादा है।यूज़र्स को Jio के एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिसमें कई स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन कंटेंट विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा क्लाउड स्टोरेज और अन्य डिजिटल सर्विसेज से जुड़े फायदे भी मिलते हैं। इसलिए यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो ज्यादा वीडियो देखते हैं और ऑनलाइन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
Airtel vs Jio: कौन सा चुनें?
इन दोनों प्लान्स में मुख्य अंतर एक्स्ट्रा सेवाओं और लगभग ₹60 के प्राइस डिफरेंस का है। अगर आप एंटरटेनमेंट और मूवीज के शौकीन हैं, तो Jio का प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। वहीं अगर आप अतिरिक्त टूल्स, सर्विसेज और प्रीमियम फीचर्स पसंद करते हैं, तो Airtel का प्लान आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा।
Amazon Great Summer Sale: Galaxy S25 Ultra, iQOO 15R, Xiaomi Pad 8 समेत कई प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट, देखें डील
Amazon Great Summer Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबर है। अमेजन की Great Summer Sale इस हफ्ते के अंत तक शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप नया कूलर, AC-फ्रिज या फिर स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस सेल में ग्राहकों को अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए अतिरिक्त बचत का फायदा भी उठाया जा सकेगा। साथ ही कई EMI और अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। यहां देखें सबकुछ।
Amazon Great Summer Sale: तारीख, अर्ली एक्सेस और बैंक ऑफर्स
यह सेल 8 मई से शुरू होगी, जबकि प्राइम मेंबर्स को पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा। हालांकि Amazon ने सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन टीज़र बैनर्स में बताया गया है कि यूज़र्स विशलिस्ट बना सकते हैं और शुरुआती डील्स को ट्रैक कर सकते हैं।
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा EASY EMI और No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। यह 10% डिस्काउंट Amazon के नियम और शर्तों के अनुसार लागू होगा।
ये भी पढ़े-ः Amazon Great Summer Sale 2026: अमेजन की मेगा सेल का ऐलान, TV-AC से लेकर फोन तक सब मिलेगा सस्ता
अगर आप प्राइम मेंबर हैं या आपके पास Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही कुछ प्रोडक्ट्स पर ₹2,500 तक का कैशबैक या फ्लैट डिस्काउंट जैसे लिमिटेड-टाइम ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
Amazon Great Summer Sale: शुरुआती डील्स
Amazon इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज़ पर भारी छूट दे रहा है। उदाहरण के तौर पर, Xiaomi Pad 8 की कीमत ₹37,999 से घटकर ₹30,999 हो जाएगी, जबकि iQOO 15R ₹53,999 से कम होकर ₹42,999 में उपलब्ध होगा। वहीं JBL 800 Pro साउंडबार को ₹69,999 की जगह ₹49,999 में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा, Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर ₹94,999 हो जाएगी, जिसकी अर्ली एक्सेस 5 मई से शुरू होगी। मिड-रेंज सेगमेंट में भी अच्छे ऑफर्स देखने को मिलेंगे, जहां Samsung Galaxy M17 5G ₹13,999 और Samsung Galaxy M56 ₹21,999 में उपलब्ध होंगे, जबकि iQOO Neo 10 की कीमत ₹34,999 रखी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















