Responsive Scrollable Menu

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जुलाई में आया 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश, एयूएम बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: एम्फी डेटा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (नेट इन्फ्लो) दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया।

जुलाई में सबसे अधिक निवेश ऋण आधारित (डेट-ओरिएंटेड) योजनाओं में देखने को मिला, जिसमें 1.88 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जिसने कुल निवेश प्रवाह में प्रमुख योगदान दिया।

वहीं, इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में भी निवेशकों की रुचि बनी रही। जुलाई के दौरान इक्विटी-उन्मुख फंडों में 24,697 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का लंबी अवधि के निवेश पर भरोसा कायम है।

एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एयूएम 85,75,656.52 करोड़ रुपए रहा। वहीं, जुलाई के दौरान औसत एयूएम 86,33,798.38 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

उद्योग में सबसे बड़ा योगदान ओपन-एंडेड स्कीम्स का रहा, जिनमें 2,36,595 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया और इनका कुल एयूएम बढ़कर 85.59 लाख करोड़ रुपए हो गया।

इक्विटी स्कीम्स में स्मॉल-कैप फंड्स ने सबसे अधिक निवेश आकर्षित किया। जुलाई में इनमें 7,767.50 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मिड-कैप फंड्स में 6,192.31 करोड़ रुपए और फ्लेक्सी-कैप फंड्स में 4,709.08 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

इसके अलावा, लार्ज एंड मिड-कैप फंड्स में 3,425.34 करोड़ रुपए तथा मल्टी-कैप फंड्स में 3,227.29 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में भी 1,328.27 करोड़ रुपए का निवेश देखने को मिला।

हालांकि, सभी इक्विटी श्रेणियों में तेजी नहीं रही। लार्ज-कैप फंड्स से 1,321.69 करोड़ रुपए की निकासी हुई। वहीं ईएलएसएस स्कीम्स से 959.13 करोड़ रुपए और डिविडेंड यील्ड फंड्स से 169.16 करोड़ रुपए का शुद्ध बहिर्वाह (आउटफ्लो) दर्ज किया गया।

जुलाई में हाइब्रिड फंड्स में कुल 11,490.56 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जिनमें आर्बिट्राज फंड्स सबसे आगे रहे, जिन्होंने 6,502.44 करोड़ रुपए आकर्षित किए। इसके बाद मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड्स में 3,753.38 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

अन्य स्कीम्स में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) को 9,512.05 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। वहीं गोल्ड ईटीएफ में 1,558.75 करोड़ रुपए और इंडेक्स फंड्स में 1,536.60 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

डेट-ओरिएंटेड स्कीम्स में लिक्विड फंड्स निवेशकों की सबसे पसंदीदा श्रेणी रहे, जिनमें 1,19,065.85 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

इसके अलावा, ओवरनाइट फंड्स में 40,412.55 करोड़ रुपए और मनी मार्केट फंड्स में 21,180.23 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया। इससे संकेत मिलता है कि संस्थागत और कॉर्पोरेट निवेशक अल्पकालिक निवेश विकल्पों में सक्रिय बने हुए हैं।

एम्फी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल 28.09 करोड़ फोलियो दर्ज किए गए। फोलियो की लगातार बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि देश में खुदरा निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और म्यूचुअल फंड निवेश का दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मेरी नालायक औलाद…', बादशाह के ‘स्टेज नेम’ पर हनी सिंह का तंज, फिर क्यों वायरल हुआ दोनों का पुराना विवाद?

Honey Singh on Badshah: म्यूजिक इंडस्ट्री में हनी सिंह और बादशाह की जोड़ी ने एक दौर में खूब धूम मचाई थी. दोनों कभी एक ही म्यूजिक ग्रुप का हिस्सा रहे, लेकिन समय के साथ दोस्ती ऐसी टूटी कि दोनों के बीच का विवाद इंडस्ट्री के सबसे चर्चित झगड़ों में शामिल हो गया. अब एक बार फिर दोनों का नाम साथ चर्चा में है. दरअसल, हाल ही में  'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बादशाह अपने स्टेज नेम को लेकर बात करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद हनी सिंह ने उन पर तंज कसा. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

बादशाह ने अपने नाम को लेकर क्या कहा?

हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के बोनस एपिसोड में बादशाह पहुंचे. इस दौरान समय ने बाहशाह से पूछा कि उनका स्टेज नेम 'बादशाह' किसने रखा. तो उन्होंने कहा कि ये उन्होंने खुद रखा है. समय ने बार-बार पूछा क्या आप सच बोल रहे हैं तो बादशाह ने हामी भरी. वहीं, बादशाह का ये वीडियो सामने आते ही, रैपर का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा.जिसमें उन्होंने कहा था कि हनी सिंह ने उन्हें बादशाह नाम दिया है. 

हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज

इस पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद हनी सिंह की नजर इस क्लिप पर पड़ी और उन्होंने कमेंट करते हुए बादशाह को 'मेरी नालायक औलाद' कह दिया. वहीं, हनी सिंह का ये कमेंट अब  चर्चा का विषय बन गया. बता दें,  दोनों के बीच का विवाद कोई नया नहीं है. दोनों की कहानी करीब दो दशक पुरानी है और इसमें दोस्ती, साथ काम करने से लेकर गाने के क्रेडिट तक कई विवाद शामिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...', पति गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं सुनीता, 'चीटर नंबर वन' के टैग पर कही ये बात

हनी सिंह और बादशाह की दोस्ती

आज भले ही हनी सिंह और बादशाह एक-दूसरे से अलग नजर आते हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में दोनों साथ काम करते थे. दोनों Mafia Mundeer से जुड़े थे. इस ग्रुप में रफ्तार समेत कई दूसरे कलाकार भी शामिल थे. उस दौर में दोनों ने साथ मिलकर कई गानों पर काम किया और देसी हिप-हॉप को नई पहचान दिलाने में योगदान दिया. लेकिन बाद में ग्रुप के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और सभी अलग-अलग रास्ते पर चले गए. इसके बाद हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद की खबरें लगातार सामने आती रहीं.

'ब्राउन रंग' के क्रेडिट पर हुआ विवाद

हनी सिंह और बादशाह के बीच सबसे चर्चित विवादों में से एक 'ब्राउन रंग'  का क्रेडिट भी रहा है. जुलाई 2025 में बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल के जवाब में 'Credits' लिखा था. बाद में उन्होंने दावा किया था कि गाने का बीट हनी सिंह ने बनाई थी, लेकिन गाने के बोल उन्होंने लिखे थे.  इस दावे के बाद दोनों के पुराने विवाद को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई थी. बता दें , 'ब्राउन रंग' हनी सिंह के सबसे फेमस गानों में से एक है और इसी वजह से क्रेडिट को लेकर बादशाह का बयान काफी सुर्खियों में रहा था.

आखिर विवाद हुआ क्यों था?

हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई की असल वजह जो आजतक सामने नहीं आई है. हालांकि सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए हैं. बादशाह ने एक इंटरव्यू में Mafia Mundeer, हनी सिंह से अपनी पहली मुलाकात और ग्रुप छोड़ने से जुड़ी कई बातें बताई थीं. उन्होंने यह भी बताया था कि किस तरह समय के साथ उनके और हनी सिंह के रास्ते अलग हो गए. वहीं हनी सिंह ने भी एक इंटरव्यू में बादशाह के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर खास उत्साह नहीं दिखाया था.

ये भी पढ़ें- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में सौरव जोशी का उड़ा मजाक, समय रैना बोलें- 'शादी नहीं चली तो तलाक से व्लॉग बनाओगे'

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का संन्यास लेना पक्का? ये खुशखबरी लाखों फैंस का दिल तोड़ने वाली है!

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. इन अटकलों के तेज होने की वजह एक खुशखबरी है. Tue, 11 Aug 2026 13:21:55 +0530

  Videos
See all

रिसेप्शन में PM मोदी से मिले युवा किसान मिथिलेश देसाई! #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:46:17+00:00

News18 India DSS UP 2026: जहाँ रिक्शे से जाना मुश्किल होता था, वहाँ गाड़ियों से जा सकते हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers