Responsive Scrollable Menu

Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026: कर्क और सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सफलता के लिए मेहनत करनी होगी, कन्या वालों के सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे!

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई का पहला सप्ताह कर्क और सिंह राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो कन्या राशि वालों को अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह लक्ष्य पूरे करने के लिए ऑफिस में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. सिंह राशि वाले इस सप्ताह जीवन से जुड़ी हर तरह की समस्याओं के समाधान निकलते हुए दिखाई देंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. कन्या राशि वालों का सरकार से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Continue reading on the app

कौन हैं महिला योद्धा गुड्डी बाई और पार्वती… एक ने खुद बरगी डैम में कूदकर, दूसरी ने साड़ी के पल्लू से बचाई पानी में डूब रही कई जिंदगियां

Bargi Dam Rescue Heroes: जबलपुर के बरगी डैम हादसे में प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों की बहादुरी भारी पड़ी. गुड्डी बाई ने साड़ी के पल्लू से और 18 वर्षीय पार्वती ने पानी में कूदकर कई डूबते लोगों को बचाया. ग्रामीणों के साहस से 28 जिंदगियां बच सकीं, जबकि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Final की मेजबानी छिनने पर भड़का KSCA, कहा- BCCI के फैसले से हम निराश हैं

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने बुधवार को मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद स्थानांतरित करने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले पर ‘निराशा’ व्यक्त की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मौजूदा चैंपियन होने के कारण परंपरा के अनुसार फाइनल मैच बेंगलुरु में होना था, लेकिन बीसीसीआई ने सटीक कारण बताए बिना इस महत्वपूर्ण मैच को अहमदाबाद में स्थानांतरित कर दिया।

बीसीसीआई ने हालांकि कहा कि स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ मांगों के कारण स्थान बदला गया क्योंकि ‘‘इस तरह की मांग बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं।’’ केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में घोषणा की थी कि बीसीसीआई ने बेंगलुरु को सात मैच की मेजबानी सौंपने का फैसला किया है। इनमें आरसीबी के पांच घरेलू मैच, एक प्लेऑफ और फाइनल शामिल था। केएससीए के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, ‘‘केएससीए इस पर निराशा व्यक्त करता है कि आईपीएल के प्लेऑफ मैचों की मेजबानी अन्य केंद्रों को सौंपी गई है।

केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद इस संबंध में बीसीसीआई के संपर्क में थे और उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल प्लेऑफ की मेजबानी के लिए केएससीए की तैयारी और गहरी रुचि से औपचारिक रूप से अवगत भी कराया था।’’ मृत्युंजय ने कहा कि बीसीसीआई ने अभी तक प्लेऑफ मैचों को अन्य केंद्रों में स्थानांतरित करने के ‘विशिष्ट कारणों’ का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्लेऑफ की मेजबानी करने के लिए हमारी तैयारी और इच्छा के बावजूद बीसीसीआई ने इन मैचों की मेजबानी अन्य स्थानों को सौंपने का फैसला किया है।’’

मृत्युंजय ने कहा, ‘‘केएससीए को हालांकि इसके विशिष्ट कारणों की औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम इस संबंध में बीसीसीआई के विशेषाधिकार का पूरी तरह से सम्मान करते हैं।’’ पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया। आईपीएल प्लेऑफ मैचों का मेजबानी नहीं मिलने के बावजूद मृत्युंजय ने दोहराया कि केएससीए अब सभी स्तरों पर मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘केएससीए यह दोहराना चाहता है कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा भारत में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी, सरकारी अधिकारियों और सभी हितधारकों को अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना जारी रखेगा।’’ चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस साल के आखिर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। यह स्टेडियम 17 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी 16 दिसंबर को यहीं खेला जाएगा।

Wed, 06 May 2026 17:04:49 +0530

  Videos
See all

UP News: CM योगी ने ली सांसद रवि किशन की चुटकी ! Ravi Kishan | PhD | CM Yogi | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T11:33:44+00:00

Indian Army: अब पाकिस्तान की खैर नहीं..बन रहा सीक्रेट अंडरग्राउंड वॉर रूम! | Pakistan | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T11:34:55+00:00

Mamata Banerjee ने बुलाई TMC विधायकों की बड़ी बैठक | कालीघाट में आज शाम 4 बजे अहम मीटिंग | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T11:33:51+00:00

70 Year Old Man 4th Marriage:70 की उम्र में रचाया चौथा 'निकाह', घर में मचा भयंकर बवाल! | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers