Responsive Scrollable Menu

'वो मेरे स्टारडम से जलते हैं....', राखी सावंत ने कपिल शर्मा को लेकर किया बड़ा दावा, कह डाली ये बात

Rakhi Sawant Said Kapil Sharma Jealous to Her: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, अपनी फ्रैंकनेस और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली राखी ने इस बार मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा उनके स्टारडम से जलते हैं और यही वजह है कि उन्हें अपने शो में नहीं बुलाते. चलिए हम आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

पॉडकास्ट में राखी का बड़ा बयान

हाल ही में फरीदून शहरयार के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राखी सावंत से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री के मर्द उनके स्टारडम से डरते हैं. इस सवाल पर राखी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “1000%… तभी तो कपिल शर्मा मुझे अपने शो में नहीं लेते.”
जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या सच में कपिल उनसे डरते हैं, तो राखी ने बिना झिझक कहा, “हां, बिल्कुल. 1000 प्रतिशत मर्द मुझसे जलते हैं.”

पहले भी उठ चुका है मुद्दा

गौरतलब है कि राखी सावंत साल 2014 में Comedy Nights with Kapil में बतौर गेस्ट नजर आई थीं. उस दौरान उनके एंटरटेनिंग अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और एपिसोड भी चर्चा में रहा था. कई दर्शकों ने तो यहां तक कहा था कि राखी को शो में स्थायी जगह मिलनी चाहिए. खुद राखी ने भी कपिल शर्मा से ये इच्छा जाहिर की थी, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया.

“चमचागिरी नहीं करती, इसलिए मौका नहीं मिलता”

साल 2025 में ‘स्पिल द टी’ इंटरव्यू में भी राखी ने इसी मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि कपिल अपने शो में उन्हीं लोगों को बुलाते हैं जो उनकी “चमचागिरी” करते हैं. राखी ने ये भी दावा किया कि अगर वो शो में आती हैं तो उनकी मौजूदगी इतनी मजबूत होती है कि बाकी लोग ओवरशैडो हो जाते हैं और यही बात कपिल को पसंद नहीं आती.

कपिल पर गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं राखी

इतना ही नहीं, राखी सावंत ने पहले कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. जब कनाडा में कपिल के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटनाएं सामने आईं, तब राखी ने दावा किया था कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है. उन्होंने यहां तक कहा कि अपने रेस्टोरेंट को हिट कराने के लिए खुद गोलियां चलवाई गईं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बेवजह इस्तेमाल किया गया. राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस तरह के कदम सस्ती पब्लिसिटी के लिए उठाए जाते हैं और इससे दूसरों को बदनाम किया जाता है.

लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं राखी

राखी सावंत हमेशा अपने विवादित बयानों और अलग अंदाज की वजह से खबरों में बनी रहती हैं. वहीं हाल ही में राखी बिग बॉस मराठी सीजन  6 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां भी उन्होंने अपने ड्रामेटिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय से एमके स्टालिन और रूपा गांगुली तक, 2026 के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे ये 14 सेलेब्स

Continue reading on the app

जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती में कटौती के बाद भी मर्ज ने दोनों देशों में सहयोग जारी रखने का किया वादा

बर्लिन, 1 मई (आईएएनएस)। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाल ही में हुए जुबानी तनाव के बावजूद वह अमेरिका के साथ सहयोग नहीं छोड़ेंगे।

पेंटागन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जर्मनी से लगभग 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है। अमेरिका की ओर से किए गए इस ऐलान से पहले जर्मन चांसलर मर्ज ने कहा था कि अमेरिका के पास ईरान में सैन्य कार्रवाई का कोई ठोस प्लान नहीं है और उसको ईरान की लीडरशिप की ओर से अपमानित भी किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि पब्लिक ब्रॉडकास्टर एआरडी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मर्ज ने यह भी पुष्टि की है कि अमेरिका फिलहाल जर्मनी में टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें तैनात नहीं करेगा। हालांकि, उनका मानना ​​है कि इस प्लान को हमेशा के लिए नहीं छोड़ा गया है।

टॉमहॉक वेपन सिस्टम का वादा असल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में यूरोपीय रोकथाम को मजबूत करने के लिए किया था। सैनिकों की संख्या में कटौती की घोषणा के साथ ही, कई अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने हाल ही में कहा कि यूएस ने यूरोपीय सैनिकों को मजबूत करने का प्लान भी रद्द कर दिया है।

मर्ज ने कहा, अमेरिकियों के पास अभी खुद काफी सैनिक नहीं हैं। नाटो में यूनाइटेड स्टेट्स को जर्मनी का सबसे जरूरी पार्टनर बताते हुए जर्मन चांसलर ने कहा कि अमेरिका के सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का ट्रंप की उनकी पहले की आलोचना से कोई लेना-देना नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका उन 5,000 से बहुत ज्यादा सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है, जिनके बारे में पेंटागन ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वे जर्मनी छोड़ देंगे।

ट्रंप ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य फ्लोरिडा में एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले मीडिया से कहा, हम बहुत कम करने जा रहे हैं और हम 5,000 से भी ज्यादा कटौती कर रहे हैं।

मर्ज की टिप्पणी को लेकर ट्रंप ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें (जर्मन चांसलर को) पता नहीं वह किस बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें ईरान की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका जर्मनी में सैनिकों की संख्या कम करने पर विचार कर रहा है और यह फैसला अगले कुछ समय में किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह स्पेन और इटली में भी अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी कम कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, मुझे क्यों नहीं करना चाहिए? इटली ने कोई मदद नहीं की है। स्पेन का रवैया भी बहुत बुरा रहा है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमलों में मदद न करने के लिए अपने यूरोपीय सहयोगियों की फिर से आलोचना की।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में पंजाब किंग्स समेत इन 7 टीमों का जो रहा कोच, उसे अब Big Bash में मिला बड़ा मौका, पहली बार निभाएगा ये रोल

Sydney Sixers New Head Coach: ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग की सफल टीमों में एक सिडनी सिक्सर्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान किया है. उसने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. Mon, 04 May 2026 10:25:11 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay के घर के बाहर का Video Viral, Tamil Nadu में बन रही है TVK की सरकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:06:16+00:00

Bengal Election Result: शुरुआती रुझानों में हुमायूं कबीर का क्या हुआ | TMC| BJP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:09:09+00:00

Election Result 2026: Assam के नतीजों पर क्या बोले Pawan Khera #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:07:39+00:00

Bengal Election Result | भवानीपुर में जनता की पसंद कौन..CM Mamata-Shubhendu के बीच कांटे की टक्कर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers