Sunita Ahuja: ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
Sunita Ahuja On Govinda Being Spotted With Konal: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की साथ में तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर सुनीता आहूजा का रिएक्शन चर्चा में है।
एयरपोर्ट पर साथ दिखे गोविंदा-कोमल
गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह कोमल रानी स्वर्णकार के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। गोविंदा और कोमल की साथ में मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच जब पैपराजी ने सुनीता से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बिना ज्यादा कुछ समझाए एक कहावत का इस्तेमाल करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।
सुनीता ने दिया तीखा जवाब
गोविंदा और कोमल के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, “विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये सब करता है वो। अब क्या बोलूं?” सुनीता के इस बयान से साफ है कि वह गोविंदा और कोमल की साथ में मौजूदगी से खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
फैंस से भी पूछा सवाल
बातचीत के दौरान सुनीता से सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर हो रही आलोचना के बारे में भी पूछा गया। कुछ लोग उन्हें ‘चीटर नंबर 1’ तक कह रहे हैं। इस पर सुनीता ने उन लोगों को याद दिलाया जिन्होंने पहले उनके बयानों पर उन्हें ट्रोल किया था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गोविंदा पर उन्हें धोखा देने की बात कही थी, तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। अब वह जानना चाहती हैं कि ऐसे लोग इस पूरे मामले पर क्या कहना चाहते हैं।
कोमल का नाम पहले भी आया
दिलचस्प बात यह है कि कोमल का नाम सुनीता के पुराने इंटरव्यू में भी सामने आ चुका है। उस बातचीत में जब उनसे कोमल नाम की एक अभिनेत्री के बारे में पूछा गया था, तो सुनीता ने इस नाम पर नाराजगी जताई थी। अब गोविंदा की नई फिल्म की को-स्टार का नाम भी कोमल रानी स्वर्णकार है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान को वर्तमान घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं
गोविंदा ने कुछ समय पहले कोमल रानी स्वर्णकार को अपनी फिल्म ‘रूपा’ की नई को-स्टार के तौर पर मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद दोनों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। फिलहाल गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े- ‘वो मुझे गालियां देती हैं...’, Sunita Ahuja के अफेयर वाले दावों पर गोविंदा का जवाब, बोले- ‘मैं सह लेता हूं’
Honey Singh: ‘मेरी नालायक औलाद’... Badshah के वीडियो पर हनी सिंह का मजेदार रिएक्शन वायरल!
Honey Singh Comment About Badshah Stage Name: हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और बादशाह (Badshah) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला कॉमेडियन समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ के बोनस एपिसोड से जुड़ा है।
शो में क्या हुआ?
‘India’s Got Latent’ के बोनस एपिसोड में Badshah नजर आए। शो के दौरान समय रैना ने उनके स्टेज नाम को लेकर सवाल किया। बादशाह ने बताया कि उन्होंने खुद अपना स्टेज नाम ‘Badshah’ रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका एक पुराना वीडियो खोज निकाला, जिसमें वह कुछ अलग बात कहते नजर आ रहे थे।
वायरल हुआ पुराना वीडियो
Samay bhai no badshah Vs honey Singh joke ????????????.. pic.twitter.com/X6IVq0gKfk
— Elvish Yadav Parody (@elvishhub) August 10, 2026
पुराने वीडियो में Badshah और Yo Yo Honey Singh साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बादशाह कहते नजर आते हैं कि उनका स्टेज नाम ‘Badshah’ रखने का आइडिया हनी सिंह का था। पुराने और नए बयान में अंतर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद हनी सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
हनी सिंह ने क्या लिखा?
Samay : Aapka naam badshah kisne diya
— Gill (@Hanjigill) August 10, 2026
Badshah : Mene
Meanwhile Honey paaji in comments got no chill ???????? pic.twitter.com/1U6gyLL4pe
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए Yo Yo Honey Singh ने मजेदार अंदाज में लिखा, “मेरी नालायक औलाद।” हनी सिंह के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। उनके कमेंट को दोनों रैपर्स के पुराने रिश्ते और विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
कभी एक ग्रुप का हिस्सा थे
Yo Yo Honey Singh और Badshah ने अपने करियर के शुरुआती दौर में Mafia Mundeer नाम के हिप-हॉप ग्रुप में साथ काम किया था। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू जैसे कलाकार भी शामिल थे। ग्रुप के दौरान दोनों ने साथ काम किया और कई गाने भी चर्चा में रहे। बाद में दोनों अलग हो गए और उनके बीच गानों के क्रेडिट को लेकर विवाद की खबरें सामने आती रही।
क्या खत्म हो चुका है विवाद?
Badshah ने इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक तौर पर Yo Yo Honey Singh के साथ अपनी पुरानी लड़ाई खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य होने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, अब पुराने वीडियो पर हनी सिंह के मजेदार कमेंट ने एक बार फिर दोनों रैपर्स की पुरानी कहानी को चर्चा में ला दिया है।
यह भी पढ़े- कर्म कभी माफ नहीं करता: बादशाह की सास का पोस्ट वायरल, बेटी Isha Rikhi के तलाक को लेकर दिया बड़ा हिंट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











