Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज (4 मई) देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. आइए नजर डालते हैं आज की वेदर रिपोर्ट पर…

गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ी परेशानी

बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है. हालांकि खराब मौसम के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. कई जगहों पर जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने खासकर किसानों, मछुआरों और नदी या डैम के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

पहाड़ी राज्यों में खतरा ज्यादा

IMD की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से मौसम बदला हुआ है. तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (4 मई) से बुधवार (6 मई) तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे अगले दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. आज (4 मई) दिल्ली में आसमान बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जो कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 

Continue reading on the app

थलपति विजय से एमके स्टालिन और रूपा गांगुली तक, 2026 के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे ये 14 सेलेब्स

West Bengal and Tamil Nadu Elections 2026 Results: 4 मई भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और रोमांचक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन देश के पांच प्रमुख राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे अनाउंस किए जाएंगे. इन चुनावों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, लेकिन खास तौर पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के परिणाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इसकी बड़ी वजह ये है कि इस बार राजनीति के मैदान में फिल्म, टीवी और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी किस्मत आजमाई है. तो ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु इलेक्शन में किन-किन सेलेब्स ने हिस्सा लिया है. 

Thalapathy Vijay

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला नाम है थलपति विजय. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने 2026 में पहली बार राजनीति में कदम रखा और अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. उनके इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'जना नायकन' को अपने अभिनय करियर की आखिरी फिल्म बताया है, जिससे ये साफ संकेत मिलता है कि वो अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

MK Stalin

वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेता स्टालिन का राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रही है. 

Udhayanidhi Stalin

वहीं, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. वो युवा मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

Senthamizhan Seeman

इसके अलावा, निर्देशक और अभिनेता सेंथमिझन सीमन भी अपनी पार्टी नाम तमिलर कच्ची (NTK) के साथ मैदान में हैं. वो लंबे समय से तमिल राष्ट्रवाद की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं.

Roopa Ganguly

पश्चिम बंगाल में भी इस बार कई चर्चित चेहरे चुनावी मैदान में हैं. अनुभवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा. 

Nayna Bandyopadhyay

वहीं जानी मानी एक्ट्रेस नयना बंद्योपाध्याय ने कोलकाता की चौरंगी सीट से अपनी दावेदारी पेश की.

Arundhati Lovely Maitra

टीएमसी की ओर से अरुंधती लवली मैत्रा, जिन्हें लवली मैत्रा के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भी चुनावी मैदान में उतारकर सामने वालों को चुनौती दी है. बता दें कि वो बंगाली टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं.

Hiran Chatterjee

अभिनेता-राजनेता हिरन चटर्जी ने भाजपा का प्रतिनिधित्व किया है. ऐसे में अब देखना होगा उनकी किस्मत कितनी रंग लाती है. 

Sayantika Banerjee

वहीं सायंतिका बनर्जी टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रही हैं. सायंतिका पहले 2021 में हार चुकी थीं, लेकिन उपचुनाव जीतकर उन्होंने मजबूत वापसी की.

Rudranil Ghosh

इसी लिस्ट में बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष ने अपनी किस्मत आजमाई है. बता दें कि रुद्रनील घोष ने भाजपा के टिकट पर 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में भाग लिया है.

Papiya De Adhikari

पापिया अधिकारी भी भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने भाजपा के टिकट पर टॉलीगंज से चुनाव लड़ा. पापिया अधिकारी ने अपने करियर में कई फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में काम किया है. 

Aditi Mushi

इन चुनावों में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि संगीत और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी एक्टिव हैं. जी हां, मशहूर कीर्तन गायिका अदिति मुशी ने टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा है. अब देखना होगा कि उनकी किस्मत कितनी रंग लाती है. 

Indranil Sen

इसके अलावा, सिंगर इंद्रनील सेन भी टीएमसी की ओर से उम्मीदवार हैं. उनके स्ट्रांग फैन आधार से इस साल उन्हें फायदा मिल सकता है.

Shreya Pandey

टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे ने भी राजनीति में कदम रखते हुए चुनाव लड़ा. उनका राजनीतिक बैकग्राउंड मजबूत माना जाता है, क्योंकि उनके पिता साधन पांडे राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: थलापति की एंट्री से DMK-AIADMK की बढ़ी टेंशन, तमिलनाडु में TVK ने बदल दिया पूरा खेल, रिजल्ट पर टिकी सबकी नजरें

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoff की रेस रोमांचक, सुदर्शन के दम पर Gujarat Titans ने टेबल टॉपर Punjab Kings को दी मात

रविवार (3 मई) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने लीग में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीटी ने पीबीकेएस को चार विकेट से और एक गेंद शेष रहते हुए हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बराबर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद जीटी पांचवें स्थान पर है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भी हैं और उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं।

पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन होल्डर के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत की। टाइटंस ने इसके साथ ही इस सत्र में पंजाब किंग्स से 31 मार्च को मिली तीन विकेट की शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स नौ मैचों में 13 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं टाइटंस 10 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 

मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ने वाले सुदर्शन ने जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करने के बाद निशांत सिंधू (15) के साथ 20 गेंदों में 25 और सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सुदर्शन ने 41 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों की नाबाद पारी में इतने ही चौके और एक छक्का लगाया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो, जबकि मार्को यानसन और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8.4 ओवर में 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शेडगे ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (40) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन ने जेवियर बार्टलेट की दूसरी गेंद पर ही बेहतरीन कवर ड्राइव से चौका जड़ा। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


गिल ने अर्शदीप की गेंद को मिडविकेट बाउंड्री की तरफ भेजा, लेकिन अगली गेंद को हवा में खेल बैठे और कूपर कोनोली ने आसानी से कैच लपक लिया। बटलर ने यानसन और बार्टलेट पर छक्कों के साथ हाथ खोला, जबकि सुदर्शन ने छठे ओवर में यानसन के खिलाफ एक और छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 58 रन कर दिया। विजयकुमार वैशाख ने नौवें ओवर में गेंदबाजी पर आते ही बटलर को आउट किया, लेकिन पदार्पण कर रहे सिंधू ने उनके खिलाफ छक्का जड़कर आत्मविश्वास दिखाया। वह हालांकि स्टोइनिस के खिलाफ एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर वैशाख द्वारा लपके गए। सुंदर ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला, जबकि सुदर्शन ने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल का स्वागत दो चौकों से कर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में ही वैशाख की गेंद पर बार्टलेट को कैच दे बैठे। सुंदर ने दबाव के बीच यानसन के ओवर में दो चौके जड़े, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया (दो) को आउट कर दिया। 

वहीं, अर्शदीप ने 19वें ओवर में जेसन होल्डर (पांच) को आउट कर मैच में रोमांच बना दिया। टाइटंस को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी और गेंद स्टोइनिस के हाथ में थी। अरशद खान (नाबाद आठ) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया, जबकि सुंदर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बार तेज पारी खेल सुर्खियां बटोर चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज शेडगे ने बिना जल्दबाजी के खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों की अनुशासित लाइन-लेंथ का सम्मान किया, लेकिन मौके मिलने पर आक्रामकता भी दिखाई। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में मानव सुतार के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 27 रन बटोरे और सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अर्धशतक पूरा करने के बाद रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर वह पवेलियन लौट गए, जिससे पंजाब की पारी फिर पटरी से उतर गई। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा


उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सिराज ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब को दोहरे झटके देते हुए शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर प्रियांश आर्य (दो) और कूपर कोनोली (शून्य) को आउट कर दिया। आर्य ने निशांत सिंधू को कैच थमाया, जबकि कोनोली के बल्ले का किनारा लेकर गेंद बटलर के दस्तानों में समा गई। प्रभसिमरन सिंह (15) भी रबाडा की 152 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद का सामना नहीं कर सके औरसुतार को कैच दे बैठे। इसके बाद होल्डर ने नेहाल वढेरा (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब की स्थिति और खराब कर दी। वढेरा का कैच भी बटलर ने लपका, जबकि अय्यर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। यानसन (20) ने राशिद खान (32 रन पर एक विकेट) के आखिरी ओवर में कुछ जोरदार शॉट लगाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया।
Mon, 04 May 2026 08:20:33 +0530

  Videos
See all

West Bengal Results | बंगाल के रुझानों में BJP की सेंचुरी, 101 सीटों पर बीजेपी आगे | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:15:26+00:00

Election Results 2026 : कांग्रेस को भी 7 सीटो पर बढ़त #westbengal #resultswithnavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:14:37+00:00

#shorts: मेरी वोट से ही बंगाल में सरकार बनेगी-Humayun Kabir | #bengalelectionresult #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:14:21+00:00

#shorts: Rahul Gandhi जोकर की तरह व्यवहार करता है-Pramod Krishnan | #rahulgandhi #pramodkrishnam #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers