मुरलीधरन बोले-IPL में ‘बिग बिजनेस’ का खेल:फेयर मुकाबले नहीं, मनोरंजन जरूरी; अब गेंदबाजों को पिटाई के लिए तैयार रहना होगा
सनराइजर्स हैदराबाद के चीफ कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि गेंदबाजों को मान लेना चाहिए कि उन्हें मार पड़ेगी। उनके अनुसार खेल बल्लेबाजों के पक्ष में झुक चुका है, इसलिए गेंदबाजों को इस स्थिति के साथ खुद को ढालना होगा। उन्होंने बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में IPL में बल्ले और गेंद के संतुलन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह टूर्नामेंट दर्शकों के मनोरंजन और स्पॉन्सरशिप के बिजनेस पर टिका है। उन्होंने कहा,'अगर हम बॉलिंग फ्रेंडली विकेट देंगे, तो दर्शक इसे बोरिंग कहेंगे। लोग चौके-छक्के देखना चाहते हैं, इसीलिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' जैसे नियम लाए गए हैं। अगर खेल से मनोरंजन खत्म हुआ तो स्पॉन्सर्स और लोगों की दिलचस्पी कम हो जाएगी। फिलहाल बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहेगा, गेंदबाजों को खुद को अपडेट करने में समय लगेगा।' हैदराबाद ने 244 रन के लक्ष्य को हासिल किया हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 244 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। इस सीजन में ऐसे बड़े रन चेज पहले भी हुए हैं। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं हैदराबाद ने जयपुर में 229 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया था। पावरप्ले का गणित बदला: पहले 50 रन बनते थे, अब 80 बन रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरलीधरन ने खेल के बदलते स्वरूप पर बात की। उन्होंने कहा,'आजकल एक गेंदबाज के लिए परफॉर्म करना बहुत मुश्किल है। जब हम खेलते थे, तब पावरप्ले के 6 ओवरों में 40 से 50 रन को अच्छा स्कोर माना जाता था, लेकिन अब यह औसत 70 से 80 रन तक पहुंच गया है। अब हर टीम के पास ऐसे ओपनर्स हैं जो सिर्फ अटैक करना जानते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि गेंद अंदर आ रही है या बाहर।' 23 साल के सलिल ने बुमराह को जड़ा 'नो-लुक सिक्स' युवा बल्लेबाजों के निडर रवैये का उदाहरण देते हुए मुरलीधरन ने अनकैप्ड खिलाड़ी सलिल अरोड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा,'जसप्रीत बुमराह जैसा दिग्गज गेंदबाज भी अब छक्के खा रहा है। जब 23 साल का नया लड़का सलिल, बुमराह को 'नो-लुक सिक्स' मारता है, तो यह अविश्वसनीय है। पहले युवा सोचते थे कि बुमराह के सामने टिकना कैसे है, अब वे सोचते हैं कि उन्हें छक्का कैसे मारना है। मॉडर्न गेम के साथ कॉन्फिडेंस लेवल बहुत बढ़ गया है।' स्पिनर्स के लिए चिंता: टर्न के बजाय तेज फेंकने पर जोर मुरलीधरन ने जमीनी स्तर पर स्पिन बॉलिंग सिखाने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'आजकल के स्पिनर्स गेंद को टर्न कराने के बजाय सिर्फ तेज फेंकने की कोशिश करते हैं। बच्चों को 10-12 साल की उम्र से ही गेंद को स्पिन कराना सिखाना चाहिए। अगर आप स्पिन नहीं कराएंगे, तो बल्लेबाज को चकमा नहीं दे पाएंगे। अभी हालात ऐसे हैं कि नेट प्रैक्टिस में स्पिनर्स भी थ्रो-डाउन बॉलर की तरह दिखते हैं, जिन पर बैटर आसानी से लंबे शॉट लगाते हैं।' आज के दौर में शेन वॉर्न और मैं भी होते तो खूब पिटते' जब मुरलीधरन से पूछा गया कि क्या वो और शेन वॉर्न आज की पिचों पर सफल होते, तो उन्होंने कहा,' हम गेंद टर्न तो कराते, लेकिन शायद बड़ा फर्क पैदा नहीं कर पाते। विकेट इतने अच्छे हैं कि शायद हमें भी एक-दो विकेट मिलते और बल्लेबाज 40 रन आसानी से बना लेते। मेरे समय में 170 टी-20 मैचों में शायद दो बार ही ऐसा हुआ जब मुझे 40 से ज्यादा रन पड़े। आज के दौर में अगर कोई स्पिनर 40 रन देता है, तो माना जाता है कि उसने अच्छी गेंदबाजी की है। हम इन दो युगों की तुलना नहीं कर सकते।' ----------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर
चैंपियंसलीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एटलेटिको-आर्सनल का मैच ड्रा:पेनल्टी से किए गोल; लंदन में होने वाले दूसरे लेग से फाइनलिस्ट का फैसला
UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के पहले सेमीफाइनल में बुधवार रात एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच 1-1 से बराबर रहा। मेट्रोपॉलिटानो स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों गोल पेनल्टी से आए। विक्टर ग्योकेरेस ने आर्सनल को बढ़त दिलाई। जूलियन अल्वारेज ने एटलेटिको के लिए बराबरी की। अब दोनों टीमों की नजरें अगले मंगलवार लंदन में होने वाले दूसरे लेग पर हैं। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। दोनों गोल पेनल्टी से हुए, आर्सनल का दूसरा पेनल्टी कॉल VAR ने पलटा मैच के 44वें मिनट में विक्टर ग्योकेरेस को बॉक्स में गिराया गया और आर्सनल को पेनल्टी मिली। ग्योकेरेस ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। 56वें मिनट में मार्कोस लोरेंटे के शॉट पर बेन व्हाइट के हैंडबॉल के बाद VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी)रिव्यू से एटलेटिको को पेनल्टी मिली। जूलियन अल्वारेज ने गोल कर बराबरी की। 78वें मिनट में आर्सनल को एक और पेनल्टी मिली थी, लेकिन VAR रिव्यू के बाद फैसला बदल दिया गया। कोच अर्टेटा बोले-सेमीफाइनल में पहुंचना बड़ी बात, अब हमारे घर में मैच होगा आर्सनल के कोच मिकेल अर्टेटा ने कहा कि इस मैदान पर खेलना आसान नहीं है और कई बड़ी टीमें यहां संघर्ष कर चुकी हैं। उन्होंने कहा,'हमें कई मौकों पर दबाव झेलना पड़ा, लेकिन हम एक शानदार स्थिति में हैं। चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में होना गर्व की बात है। अब दूसरा लेग हमारे फैंस के सामने (लंदन में) होगा और मैच हमारे हाथ में है।' इसी सीजन के लीग फेज में आर्सनल ने एटलेटिको को अपने घर में 4-0 से हराया था। जूलियन अल्वारेज़ ने सीजन का 10वां गोल किया, लेकिन इंजरी के चलते बाहर हुए एटलेटिको के पास मैच जीतने के कई मौके थे। 63वें मिनट में एंटोनी ग्रीज़मैन का शॉट पोल से टकराया। एडमोला लुकमैन भी करीब से मौका चूक गए। ग्रीज़मैन को इस मैच में 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया। वे इस समर में MLS क्लब ऑरलैंडो सिटी जॉइन करने वाले हैं। 20 साल बाद फाइनल में पहुंचने की कोशिश में आर्सनल आर्सनल 2006 में आखिरी बार चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे बार्सिलोना से हार मिली थी। एटलेटिको मैड्रिड 2016 में आखिरी बार फाइनल में पहुंचा था और रियल मैड्रिड से हार गया था। दोनों क्लबों ने अब तक चैंपियंस लीग नहीं जीती है। दूसरे लेग का विजेता फाइनल में PSG या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। ----------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL में आज गुजरात vs बेंगलुरु:सीजन में दूसरी बार आमना-सामना, रॉयल की नजरें टेबल टॉपर बनने पर IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




