Responsive Scrollable Menu

यूपी चुनाव से पहले सुभासपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप VIP में शामिल, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुभासपा का दामन छोड़ दिया। इन दोनों महत्वपूर्ण नेताओं ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में अपनी जगह बनाई। यह घटनाक्रम प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर गया है, खासकर छोटे दलों के बीच गठबंधन और दल-बदल की संभावनाओं को देखते हुए।

वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने स्वयं दोनों नेताओं और उनके समर्थक दल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस राजनीतिक फेरबदल के तुरंत बाद सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी प्रेमचंद कश्यप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। राजभर ने एक पत्र जारी करते हुए कश्यप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। राजभर का स्पष्ट संदेश रहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रेमचंद कश्यप ने ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद कश्यप ने अपने पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर सीधा निशाना साधा। कश्यप ने कहा कि वह पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से सुभासपा से जुड़े थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व अपने मूल संकल्प और उद्देश्य पर खरा नहीं उतर सका। उनका यह बयान सुभासपा की आंतरिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाता है। वहीं, पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने भी दल-बदल के अपने निर्णय पर प्रकाश डाला। निषाद ने बताया कि वह विकासशील इंसान पार्टी की नीतियों और उसके द्वारा लड़ी जा रही सामाजिक न्याय की लड़ाई से प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने वीआईपी में शामिल होने का फैसला किया।

मुकेश सहनी का निषाद पार्टी और भाजपा पर हमला

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी मुखर होकर अपनी बात रखी। उन्होंने निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर हमला बोला। सहनी ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि समाज अब किसी ‘लोडर’ के साथ नहीं, बल्कि ‘लीडर’ के साथ रहेगा। उनका यह तीखा बयान निषाद समाज की राजनीति में संजय निषाद पर सीधा निशाना था। मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर आरोप लगाया कि वह निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के बजाय भाजपा को मजबूत करने और अपने परिवार को राजनीतिक रूप से स्थापित करने में लगे हुए हैं।

मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रति अपनी शर्तों को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा निषाद समाज को आरक्षण प्रदान करती है, तो वह उसके साथ खड़े होंगे। अन्यथा, निषाद समाज अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। सहनी ने भाजपा पर संविधान की भावना के अनुरूप कार्य न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी सिर्फ सत्ता में बने रहने की राजनीति कर रही है, और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है।

मालूम हो कि मुकेश सहनी इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने संगठन विस्तार अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले समय में उनके इस अभियान का असर प्रदेश की राजनीति में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उधर, सुभासपा की ओर से जारी पत्र में प्रेमचंद कश्यप के निष्कासन का कारण विस्तार से बताया गया है। पत्र में उल्लेख है कि बीते कुछ दिनों से कश्यप के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों की गहन जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का यह कठोर निर्णय लिया गया है। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर दोहराया कि संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। यह घटना आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीतिक बिसात पर एक महत्वपूर्ण चाल मानी जा रही है।

Continue reading on the app

विनोद खन्ना की हीरोइन, 7 गानों ने स्ट्रगलर से बना दिया टॉप एक्ट्रेस, 1 के तो 7 दिन में बिके थे एक करोड़ कैसेट

अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान और विनोद खन्ना संग काम कर चुकीं वो हसीना, जिसने अपने करियर में हिट से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं. लेकिन फिल्में तो छोड़िए, इस हसीना के गानों ने ही इस एक्ट्रेस का करियर चमका दिया था.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoff की रेस रोमांचक, सुदर्शन के दम पर Gujarat Titans ने टेबल टॉपर Punjab Kings को दी मात

रविवार (3 मई) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने लीग में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीटी ने पीबीकेएस को चार विकेट से और एक गेंद शेष रहते हुए हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बराबर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद जीटी पांचवें स्थान पर है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भी हैं और उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं।

पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन होल्डर के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत की। टाइटंस ने इसके साथ ही इस सत्र में पंजाब किंग्स से 31 मार्च को मिली तीन विकेट की शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स नौ मैचों में 13 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं टाइटंस 10 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 

मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ने वाले सुदर्शन ने जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करने के बाद निशांत सिंधू (15) के साथ 20 गेंदों में 25 और सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सुदर्शन ने 41 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों की नाबाद पारी में इतने ही चौके और एक छक्का लगाया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो, जबकि मार्को यानसन और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8.4 ओवर में 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शेडगे ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (40) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन ने जेवियर बार्टलेट की दूसरी गेंद पर ही बेहतरीन कवर ड्राइव से चौका जड़ा। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


गिल ने अर्शदीप की गेंद को मिडविकेट बाउंड्री की तरफ भेजा, लेकिन अगली गेंद को हवा में खेल बैठे और कूपर कोनोली ने आसानी से कैच लपक लिया। बटलर ने यानसन और बार्टलेट पर छक्कों के साथ हाथ खोला, जबकि सुदर्शन ने छठे ओवर में यानसन के खिलाफ एक और छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 58 रन कर दिया। विजयकुमार वैशाख ने नौवें ओवर में गेंदबाजी पर आते ही बटलर को आउट किया, लेकिन पदार्पण कर रहे सिंधू ने उनके खिलाफ छक्का जड़कर आत्मविश्वास दिखाया। वह हालांकि स्टोइनिस के खिलाफ एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर वैशाख द्वारा लपके गए। सुंदर ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला, जबकि सुदर्शन ने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल का स्वागत दो चौकों से कर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में ही वैशाख की गेंद पर बार्टलेट को कैच दे बैठे। सुंदर ने दबाव के बीच यानसन के ओवर में दो चौके जड़े, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया (दो) को आउट कर दिया। 

वहीं, अर्शदीप ने 19वें ओवर में जेसन होल्डर (पांच) को आउट कर मैच में रोमांच बना दिया। टाइटंस को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी और गेंद स्टोइनिस के हाथ में थी। अरशद खान (नाबाद आठ) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया, जबकि सुंदर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बार तेज पारी खेल सुर्खियां बटोर चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज शेडगे ने बिना जल्दबाजी के खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों की अनुशासित लाइन-लेंथ का सम्मान किया, लेकिन मौके मिलने पर आक्रामकता भी दिखाई। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में मानव सुतार के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 27 रन बटोरे और सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अर्धशतक पूरा करने के बाद रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर वह पवेलियन लौट गए, जिससे पंजाब की पारी फिर पटरी से उतर गई। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा


उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सिराज ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब को दोहरे झटके देते हुए शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर प्रियांश आर्य (दो) और कूपर कोनोली (शून्य) को आउट कर दिया। आर्य ने निशांत सिंधू को कैच थमाया, जबकि कोनोली के बल्ले का किनारा लेकर गेंद बटलर के दस्तानों में समा गई। प्रभसिमरन सिंह (15) भी रबाडा की 152 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद का सामना नहीं कर सके औरसुतार को कैच दे बैठे। इसके बाद होल्डर ने नेहाल वढेरा (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब की स्थिति और खराब कर दी। वढेरा का कैच भी बटलर ने लपका, जबकि अय्यर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। यानसन (20) ने राशिद खान (32 रन पर एक विकेट) के आखिरी ओवर में कुछ जोरदार शॉट लगाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया।
Mon, 04 May 2026 08:20:33 +0530

  Videos
See all

Kerala Election Results | Times Now Navbharat पर Sushant Sinha ने Kerala results पर दी बड़ी जानकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:43:33+00:00

Assembly Election Results 2026 LIVE : असम में शुरूझाती रूझानों में BJP को बहुमत ! Latest News Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:40:41+00:00

West Bengal Results : भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी आगे #westbengal #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:47:06+00:00

Election Results 2026: 5 राज्यों में काउंटिंग...कौन आगे,कौन पीछे? |West Bengal |Assam |Vote Counting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:44:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers