एफ-35 और एफ-15आईए से बढ़ेगी इजरायल की सैन्य ताकत : नेतन्याहू
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले से अधिक मजबूत है और उसे अपने दुश्मनों से हमेशा आगे रहना चाहिए। इसके लिए देश अपनी वायुसेना को आधुनिक एफ-35 और एफ-15आईए लड़ाकू विमानों से और सशक्त कर रहा है। साथ ही, रक्षा क्षेत्र में घरेलू उत्पादन और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने हालिया बयान में देश की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने सैन्य ताकत बढ़ाने की बात पर बताया कि हम दो स्क्वाड्रन आधुनिक लड़ाकू विमान ले रहे हैं, एफ-35 और एफ-15आईए। ये विमान इजरायल की जबरदस्त एयर पावर को और मजबूत करते हैं। ये ताकत ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ में साबित हो चुकी है और अब ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ में भी दिख रही है। हमारे पायलट ईरान के आसमान में कहीं भी पहुंच सकते हैं और जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए तैयार हैं। हमारे पास बेहतरीन विमान हैं और शानदार पायलट भी।
आत्मनिर्भरता की बात करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि मैंने देश में ही हथियार बनाने की क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश का निर्देश दिया है। आने वाले दस वर्षों में हम रक्षा बजट में 350 अरब एनआईएस जोड़ेंगे, ताकि ये हथियार इजरायल में ही बनें और हमें बाहर के देशों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही हम इजरायल में बने नए और उन्नत विमान भी विकसित करेंगे। इससे पूरी स्थिति बदल जाएगी।
उन्होंने कहा कि जहां तक ड्रोन की बात है तो कुछ हफ्ते पहले मैंने ड्रोन खतरे से निपटने के लिए एक खास प्रोजेक्ट शुरू करने का आदेश दिया था। आज मुझे इसकी प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें समय लगेगा, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं। हम हर क्षेत्र में इजरायल की बढ़त और ताकत बनाए रखेंगे। इजरायल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और इजरायल को हमेशा हमारे दुश्मनों से काफी जयादा मजबूत होना चाहिए।
दूसरी तरफ, हिज्बुल्लाह के साथ इजरायल का संघर्ष अभी भी जारी है। शनिवार को ही इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हिज्बुल्लाह के लगभग 120 ठिकानों पर हमला किया।
आईडीएफ के अनुसार, उसकी सेना ने हवाई हमलों के जरिए कई ठिकानों को निशाना बनाया और दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की सेना के पास सक्रिय आतंकियों को भी मार गिराया। इन हमलों में करीब 70 सैन्य इस्तेमाल वाली इमारतें और लगभग 50 हिजबुल्लाह के ढांचे नष्ट कर दिए गए, जो अलग-अलग इलाकों में थे।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, 13 मई को एलपीजी टैंकर के विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद : केंद्र
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और शनिवार को लगभग 47.7 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग हुई और करीब 47 लाख सिलिंडर डिलीवर किए गए।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान में कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी घबराहट में न करें, क्योंकि सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
साथ ही कहा कि अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
मंत्रालय ने आगे बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 3 अप्रैल, 2026 से अब तक 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलिंडरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 10,100 से ज्यादा शिविर आयोजित किए, इस समयावधि में 5 किलोग्राम के लगभग 1,75,000 एफटीएल सिलिंडर बेचे गए। साथ ही कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने अप्रैल, 2026 से 11,082 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी की बिक्री की है।
सरकार ने आगे कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण लगाने के लिए देशभर में प्रवर्तन अभियान जारी हैं। कल देशभर में 1900 से अधिक छापे मारे गए।
तेल विपणन कंपनियों ने औचक निरीक्षणों की संख्या बढ़ाई है और 349 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया है और कल तक 74 एलपीजी वितरकों को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि मार्शल द्वीप के ध्वज वाला एलपीजी वाहक पोत एमटी सर्व शक्ति भारत के लिए 46,313 मीट्रिक टन तरल पेट्रोलियम गैस के साथ कल होर्मुस की खाड़ी को सुरक्षित पार कर गया, इसके 13 मई, 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है। इससे देश की एलपीजी आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)






