'वो मुस्लिम था और मैं हिंदू...', इस एक्ट्रेस ने मां के खिलाफ जाकर उठाया था कदम, फिर झेलाना पड़ा ब्रेकअप का दर्द
Anita Hassanandani on Breakup With Eijaz Khan: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपने करियर में कई हिट शोज और फिल्मों के जरिए पहचान बनाई है. हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही. खासकर उनका रिश्ता एक्टर एजाज खान के साथ लंबे समय तक चर्चा में रहा. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में अनीता ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और कई अहम पहलुओं का जिक्र किया. उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं.
मां की मर्जी के खिलाफ लिया बड़ा फैसला
हॉटरफ्लाई से बातचीत में अनीता ने बताया कि ये उनकी जिंदगी के शुरुआती गंभीर रिश्तों में से एक था, जिसके लिए उन्होंने अपनी मां की इच्छा के खिलाफ जाकर कदम उठाया था. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने सीधे तौर पर इस रिश्ते का विरोध नहीं किया, लेकिन उन्हें हमेशा चिंता रहती थी. इसकी एक बड़ी वजह ये भी थी कि दोनों अलग-अलग धर्म और संस्कृति से आते थे. बात दें कि एजाज मुस्लिम थे और अनीता हिंदू. अनीता ने साफ कहा कि दोनों अपनी-अपनी जगह अच्छे इंसान थे, लेकिन एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे. रिश्ते को निभाने की कोशिश के बावजूद आखिरकार बात नहीं बन पाई और दोनों अलग हो गए.
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं अनीता
एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप को जिंदगी के सबसे कठिन दौरों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि उस रिश्ते से बाहर निकलने में उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय लग गया. अनीता के मुताबिक, उस समय वो मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं और उन्हें संभलने के लिए अपनी सबसे अच्छी दोस्त के घर जाकर रहना पड़ा.
उन्होंने ये भी माना कि प्यार में पड़कर उन्होंने खुद को काफी बदलने की कोशिश की, जो बाद में उन्हें गलत लगा. अनीता ने कहा कि अगर कोई इंसान आपको प्यार के नाम पर बदलना चाहता है, तो वो सच्चा प्यार नहीं होता. उस समय वो ये बात समझ नहीं पाईं, लेकिन अब उन्हें इसका एहसास है.
रिश्ते में दिखे तीन बड़े रेड फ्लैग
अनीता ने अपने अनुभव के आधार पर रिश्तों में तीन बड़े रेड फ्लैग भी बताए. खुद को बदलने का दबाव- अगर आपका पार्टनर आपको लगातार बदलने की कोशिश कर रहा है, तो ये हेल्दी रिश्ते का संकेत नहीं है. फोन छिपाना या ट्रांसपेरेंसी की कमी- उन्होंने कहा कि अगर पार्टनर अपने फोन को लेकर बहुत ज्यादा छिपाव रखता है, तो ये शक की स्थिति पैदा कर सकता है. दोस्तों और परिवार से दूर करना- अगर कोई आपको आपके करीबियों से दूर करने लगे, तो ये एक गंभीर चेतावनी हो सकती है.
मुलाकात से लेकर अलगाव तक का सफर
अनीता और एजाज की मुलाकात काव्यांजलि के सेट पर हुई थी, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन कुछ सालों बाद 2007 में उनका रिश्ता खत्म हो गया.
आगे बढ़ी जिंदगी
ब्रेकअप के बाद अनीता ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए 2013 में रोहित रेड्डी से शादी कर ली. आज वो एक बेटे की मां हैं और अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं. वहीं एजाज खान ने भी आगे बढ़ने की कोशिश की और कुछ समय तक पवित्रा पुनिया को डेट किया, हालांकि फिलहाल वो सिंगल बताए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं मनहूस हूं…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को 10 साल तक समझते रहे पनौती, बोले- 'सड़क पर छुपकर रोता था'
पवन सिंह से प्यार में मिले धोखे के बाद नए रिलेशन में आईं अक्षरा सिंह, जानें एक्ट्रेस अब किसे कर रहीं डेट
Akshara Singh New relationship: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय तक अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं अक्षरा अब आगे बढ़ती नजर आ रही हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर कही, लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा, उसने फैंस को हैरान करने के साथ एक्साइटेड भी किया. अक्षरा ने साफ कर दिया कि उनकी लाइफ में अब एक नया इंसान आ चुका है और वह अपने पुराने रिलेशनशिप को पीछे छोड़ चुकी हैं.
नए रिलेशन को लेकर क्या बोलीं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपने नए रिश्ते को लेकर खुलकर बोला है. उन्होंने कहा कि वह दोबारा प्यार में हैं. एक्ट्रेस ने बिना किसी झिझक के कहा, 'मैं प्यार में हूं.' उनका यह बयान इसलिए हैरान करने वाला माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले वह हमेशा अपने पर्सनल रिश्तों पर चुप्पी साधे रहती थीं या इस पर सीधे जवाब देने से बचती थीं. उन्होंने यह भी इशारा दिया कि उनका नया रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है और वह इसे धीरे-धीरे समझने की कोशिश कर रही हैं.
कब करेंगी शादी अक्षरा सिंह
इस बातची के दौरान अक्षरा ने साफ कहा कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहतीं है. उनके मुताबिक, अभी वह अपने पार्टनर को समझ रही हैं. उन्होंने कहा कि हर रिश्ता टाइम मांगता है और वह इस बार किसी भी तरह की गलती नहीं दोहराना चाहतीं. यही वजह है कि वह हर चीज को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही हैं. उनका मानना है कि प्यार इंसान के लिए जरूरी है, लेकिन सही इंसान को समझना उससे भी ज्यादा जरूरी होता है. हालांकि अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई तय तारीख नहीं बताई है.
पवन सिंह को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस
जब बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह से उनके पुराने रिश्ते, यानी पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर सवाल किया गया, तो उनका रिएक्शन काफी दिलचस्प था. उन्होंने साफ कहा कि वह उस दौर को पीछे छोड़ चुकी हैं. जब उनसे पवन सिंह की एक अच्छाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसकर जवाब दिया, 'इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही याद नहीं है.' हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि एक सिंगर के तौर पर पवन सिंह काफी अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि एक्टिंग के मामले में वह किसी और कलाकार को ज्यादा बेहतर मानती हैं.
ये भी पढ़ें: 'अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं...', 'शाक्तिमान' 67 की उम्र में रचाने जा रहे शादी? बताया अब तक क्यों हैं कुंवारे?
जानें एक्ट्रेस अब किस शख्स को रहीं डेट
अक्षरा सिंह के नए रिलेशन के खुलासे के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है. इसके साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह शख्स कौन है, जिससे अक्षरा इन दिनों डेट कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने पार्टनर की पहचान जाहिर नहीं की है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने रिलेशन को फिलहाल पर्सनल रखना चाहती हैं, ताकि उस पर किसी तरह की नजर या प्रेशर न पड़े. इंडस्ट्री में भी इस खबर के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
अब कुल मिलाकर, अक्षरा सिंह अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं और पुराने रिश्ते की कड़वाहट को पीछे छोड़कर वह आगे बढ़ रही हैं और इसके साथ ही वह अपने फैसलों को लेकर ज्यादा सतर्क नजर आ रही हैं. हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब अपने नए पार्टनर के बारे में कब बताती हैं कि वह कौन है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं मनहूस हूं…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को 10 साल तक समझते रहे पनौती, बोले- 'सड़क पर छुपकर रोता था'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















