Responsive Scrollable Menu

'स्ट्रेंजर थिंग्स' की स्टार गैब्रिएला पिजोलो ने बताई पढ़ाई की प्रेरणा, बोलीं- 'नेटली पोर्टमैन को देखकर चुना साइकोलॉजी'

लॉस एंजिल्स, 3 मई (आईएएनएस)। फिल्म और टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी अहमियत देते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री गैब्रिएला पिजोलो भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई करने का फैसला क्यों लिया और इसके पीछे वह किस मशहूर अभिनेत्री से प्रेरित थी।

दरअसल, गैब्रिएला पिजोलो न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित बीचेस ब्रॉडवे प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। गैब्रिएला ने बताया, मेरे पास साइकोलॉजी और म्यूजिक, दोनों विषयों की डिग्रियां हैं।

उन्होंने कहा, साइकोलॉजी पढ़ने की प्रेरणा मुझे हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से मिली। मुझे याद है कि जब मैं यह सोच रही थी कि मुझे आगे किस विषय में पढ़ाई करनी चाहिए, तब मुझे कहीं से पता चला कि नताली पोर्टमैन ने अभिनय की दुनिया में सफल होने के बावजूद साइकोलॉजी की पढ़ाई की थी। यह बात मुझे काफी अच्छी लगी। मुझे महसूस हुआ कि साइकोलॉजी ऐसा विषय है जो इंसानों के व्यवहार, सोच और रिश्तों को समझने में मदद करता है, और यह एक अभिनेता के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।

उन्होंने कहा, अभिनय और साइकोलॉजी के बीच एक गहरा संबंध है। एक कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने के लिए लोगों की भावनाओं और सोच को समझना पड़ता है। ऐसे में साइकोलॉजी की पढ़ाई कलाकार को इंसानी व्यवहार को गहराई से समझने में मदद करती है। इस पढ़ाई ने मेरे अभिनय को भी बेहतर बनाया।

गैब्रिएला ने कहा, मैंने पढ़ाई के दौरान अपना अभिनय करियर नहीं छोड़ा। मैं रात में शूटिंग करती थीं और दिन में कॉलेज जाती थीं। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मैंने दोनों चीजों को साथ लेकर चलने की कोशिश की। मैंने कॉलेज कैंपस में रहकर पढ़ाई की। इससे मुझे छात्रों की तरह जिंदगी जीने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, कॉलेज का माहौल मेरे लिए बेहद खास रहा। वहां मुझे ऐसे लोगों से मिलने और दोस्ती करने का मौका मिला, जिनसे शायद मैं कभी नहीं मिल पातीं। अलग-अलग सोच और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ समय बिताने से मुझे जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिला। अगर मैं सिर्फ एक्टिंग की दुनिया तक सीमित रहतीं, तो शायद मुझे इतने अलग अनुभव नहीं मिल पाते।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

SRH VS KKR Live Score: हैदराबाद और कोलकाता की भिड़ंत आज, 3.30 बजे होगा टॉस

SRH VS KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. यहां जीतकर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है, तो वहीं केकेआर के लिए करो या मरो के जैसा ही मैच होगा. चूंकि, अब एक और हार उनके लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर सकती है. ऐसे में SRH VS KKR के बीच हाईवोल्टेज मैच होना तय है. इस मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कर्ज में डूबकर पिता ने बनाया क्रिकेटर, अब IPL में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी, धोनी जैसा मनाया जश्न

CSK vs MI: राजस्थान के भरतपुर का एक लड़का IPL 2026 में तब स्टार बन गया जब उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम CSK के लिए मैच विनिंग पारी खेली. इस पारी के बाद उसका मनाया जश्न तो चर्चा में है ही लेकिन उसे देखकर उसके पिता को भी गर्व हो रहा होगा. Sun, 03 May 2026 12:13:59 +0530

  Videos
See all

Nishant Kumar Bihar Yatra: निशांत कुमार की 'सद्भावना यात्रा' शुरू | Sadbhavana Yatra | Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:45:03+00:00

West Bengal Election Results : बंगाल में कितनी सीटें जीतेगी BJP? #mamatabanerjee #pmmodi #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:38:42+00:00

Brahmashtra I Debate Show: बंगाल चुनाव पर गरमाई Debate, Congress – BJP प्रवक्ता में तीखी टक्कर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:37:19+00:00

Amreli | इंसानों के बीच पहुंचे शेर, लोग हैरान | #shorts #viralvideo #viralnews #amreli #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers