SRH VS KKR Live Score: हैदराबाद और कोलकाता की भिड़ंत आज, 3.30 बजे होगा टॉस
SRH VS KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. यहां जीतकर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है, तो वहीं केकेआर के लिए करो या मरो के जैसा ही मैच होगा. चूंकि, अब एक और हार उनके लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर सकती है. ऐसे में SRH VS KKR के बीच हाईवोल्टेज मैच होना तय है. इस मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...
दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने कई इलाकों को खाली करने का दिया आदेश
बेरूत, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आई़डीएफ) ने दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में कई स्थानों पर गोले बरसाए। इससे पहले इजरायल ने 12 कस्बों और गांवों के निवासियों को चेतावनी जारी कर संभावित हमलों के मद्देनजर अपने घर खाली करने को कहा था।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए (नेशनल न्यूज एजेंसी) ने बताया कि इजरायली तोपों ने टायर जिले के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया। हमलों में फ्रून और घंदूरियेह नगरपालिकाओं के साथ-साथ अल-मंसूरी, कलाइला और माजदल जौन की पहाड़ियों के बाहरी क्षेत्र शामिल हैं।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलाबारी के कारण इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले इजरायली सेना ने चेतावनी जारी करते हुए दक्षिणी लेबनान के 12 इलाकों में हमले की जानकारी दी थी और निवासियों को तुरंत वहां से हटने को कहा था। इसे संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। आदेशानुसार लोगों से कहा गया कि वे अपने घरों से करीब 1,000 मीटर दूर खुले इलाकों में शिफ्ट हो जाएं। दावा किया गया कि कार्रवाई हिज्बुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन का हिस्सा है।
यह घटनाक्रम क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा सकता है। अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और लेबनान के बीच जो सीजफायर हुआ था, वह अप्रैल के बीच में लागू हुआ था। अब इसे मई के बीच तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान भी हमले कम नहीं हुए हैं। रुक-रुक कर जमीनी कार्रवाई जारी है।
दक्षिण में, इजरायल के पास अपनी हमलावर सेना के पांच डिवीजन मौजूद हैं। वह बड़े पैमाने पर बमबारी कर रहा है और घरों को ध्वस्त कर रहा है। आईडीएफ ने रविवार को जिन कस्बों-गांवों को खाली कराने की बात की थी उनमें से तीन ऐसे थे जिन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















