Exit Poll: पुडुचेरी में जनता किसे बनाना चाहती है सीएम, जानें रेस में कौन सा चेहरा सबसे आगे
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है. एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक N. Rangasamy सबसे पंसदीदा सीएम चेहरा बने हुए है. वहीं विपक्षी गठबंधन पीछे दिखाई दे रहा है. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती 4 मई को हुई. सरकार बनाने को लेकर किसी भी पार्टी को 17 सीटों की आवश्यकता है.
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बहुमत
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं.
जेवीसी के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन पिछली बार की तरह 6 से 8 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं अन्य को 1 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है.
Exit Poll में सीएम पद को लेकर इस तरह के आंकड़े सामने आए हैं
एन. रंगासामी (AINRC) – 42% थलपति विजय (TVK) – 17% वी. वैथिलिंगम (कांग्रेस) – 10% आर. शिवा (DMK) – 8% नारायणसामी (कांग्रेस) – 5% अन्य / पता नहीं – 6%
ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि एन. रंगासामी अब भी राज्य का सबसे अहम चेहरा हैं. विजय पहली बार चुनावी मैदान मगर उन्होंने बड़ा हाइप बनाया है.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत पसंद है ये चीज, भारतीय क्रिकेटर ने किया खुलासा, कहा- 'वह मेरे घर आता है और...'
IPL 2026 : आईपीएल 2026 में भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक सभी को राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले के साथ गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए रनों का अंबार लगाया है. अब आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के कुल 4 मैच बचे हुए हैं. वैभव इन मैचों में भी टीम के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी के फैंस उनके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं. वैभव के फैन जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या चीजें पसंद हैं. वैभव को क्या करना और क्या खाना पसंद है. इस बारे में अब भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बड़ा खुलासा कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है. जितेश ने बताया है कि वैभव उनके घर आकर क्या करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर जितेश शर्मा का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए जितेश शर्मा ने कहा कि, 'वैभव मेरे बहुत करीब है. वह मेरे घर आता है. मेरी पत्नी से बात करता है. वो टीवी देखता है और आइसक्रीम खाता है. मैंने उसे अनप्रोफेशनल कहा क्योंकि उसे 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल होने की जरूरत नहीं है. वह बच्चा है और उसे आइसक्रीम खानी चाहिए और टीवी भी देखनी चाहिए'.
JITESH SHARMA ON VAIBHAV SURYAVANSHI:
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 3, 2026
- "Vaibhav is very close to me. He comes to my home, talks with my wife, watches TV and eats ice cream. I told him unprofessional because he doesn't need to be professional at the age of 15. He's a kid and shall enjoy ice cream and watch… pic.twitter.com/QmZ6XMRm0a
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 40.40 की औसत और 237.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 35 चौके और 37 छक्के भी निकेले हैं. अब बाकी बचे हुए मैचों में वैभव अपने रनों के आंकड़ों को और बढ़ाना चाहेगी.
????????. ???????????????? ???? ???????????????? ???????????????? = ???????????????????? & ????????????????????????????????. ????❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 3, 2026
From his recent form to his Team India experience, from his ???????????????????????????????????????????????? comments on podcasts to being part of RCB’s legacy last year - Mr. Nags grills Jitu about all this and more, on… pic.twitter.com/nGXebxn0qU
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा.
For. The. Team ???????? pic.twitter.com/5UbDcZx2en
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 1, 2026
राजस्थान रॉयल्स के बाकी बचे मैच
| तारीख | विपक्ष | समय | स्थान |
|---|---|---|---|
| 9 मई 2026 | (गुजरात टाइटन्स) | शाम 7:30 बजे | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
| 17 मई 2026 | (दिल्ली कैपिटल्स) | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 19 मई 2026 | (लखनऊ सुपर जायंट्स) | शाम 7:30 बजे | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
| 24 मई 2026 | (मुंबई इंडियंस) | दोपहर 3:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
ये भी पढ़ें : GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















