Responsive Scrollable Menu

PSL 2026 FINAL: पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल आज, जानिए भारत में आप कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

PSL 2026 Final: पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा. इस निर्णायक मैच में एक ओर होगी बाबर आजम की कप्तानी वाली जाल्मी तो उनका सामना करेगी मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम, जो इसी सीजन टूर्नामेंट से जुड़ी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत में आप पीएसएल 2026 का फाइनल मैच कहां लाइव देख सकते हैं? साथ ही ये भी जानते हैं कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा.

कितने बजे शुरू होगा PSL 2026 फाइनल मैच?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच आज रविवार को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा. ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 7.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

मैच का कार्यक्रम एवं समय

दिनांक: रविवार, 3 मई 2026

समय: रात 8:00 बजे पीकेटी (रात 8:30 बजे आईएसटी / दोपहर 3:00 बजे जीएमटी)

स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

भारत में कहां देखें PSL 2026 FINAL का लाइव

फैंस अपनी लोकेशन के अनुसार विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. पाकिस्तान में आप ग्रैंड फिनाले का सीधा प्रसारण ए स्पोर्ट्स, पीटीवी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स पर होगा. डिजिटल दर्शकों के लिए, टैपमैड और तमाशा ऐप्स पर हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

भारत में दोनों देशों के बीच व्यापक भू-राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीजन का भारत में आधिकारिक तौर पर प्रसारण या स्ट्रीमिंग नहीं की जा रही है. हालांकि, भारत में फैंस पीएसएल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर मैच हाइलाइट्स के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं. अगर आप इसे फिर भी हिन्दुस्तान में बैठकर देखना चाहते हैं, तो आप Tapmad वेबसाइट या एप में VPN की मदद से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.

यहां देखें दोनों टीमों के स्क्वाड

पेशावर जाल्मी टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस, माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, आरोन हार्डी, इफ्तिखार अहमद, फरहान यूसुफ, खुर्रम शहजाद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, खालिद उस्मान, जेम्स विंस, तंजीद हसन तमीम, शाहनवाज दहानी, ब्रायन बेनेट, आमेर जमाल, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, अली रजा, अब्दुल सुभान, काशिफ अली

हैदराबाद किंग्समैन टीम: माज सदाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सईम अयूब, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, शरजील खान, रिले मेरेडिथ, महीश थीक्षाना, हम्माद आजम, सैयद साद अली, शायान जहांगीर, रिजवान महमूद, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन, आसिफ महमूद

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? यहां समझिए पूरा समीकरण

Continue reading on the app

Gwalior Swachhta Abhiyan: ग्वालियर में देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की शुरुआत, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

Gwalior Swachhta Abhiyan: ग्वालियर को स्वच्छ और साफ शहर बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर ने जनता के बीच देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान को शुरू किया है. अभियान का अगला चरण ग्वालियर के वार्ड नंबर 41 और 42 के लेडीज पार्क में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया है. वहां मौजूद हर एक व्यक्ति ने ग्वालियर को साफ-सफाई में नंबर वन बनाने का संकल्प किया. लोगों ने कार्यक्रम में बताया कि हमारे यहां कचरे वाली गाड़ी आती है. वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करती है. विस्तार से पूरा अभियान देखने के लिए हमारे डिजिटल चैनल न्यूज स्टेट मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर जाएं…

 

Continue reading on the app

  Sports

अब होगा तांडव... रोहित शर्मा की बैटिंग पर सुनील गावस्कर ने ये क्या कह दिया, सभी टीमों के लिए जारी किया अलर्ट

IPL 2026 Sunil Gavaskar on Rohit Sharma: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए चोट के बाद दमदार वापसी. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित के इस फॉर्म पर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि वह मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं. Tue, 5 May 2026 17:49:24 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee resignation: ममता के इस्तीफे से इनकार, अब क्या होगा? |Bengal Political Crisis | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:10:00+00:00

Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera | पवन खेड़ा ने जिताया...हिमंता ने बताया! #pawankhera #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:07:49+00:00

Sanjay Raut On Pakistan: 'ऐसा चुनाव मैंने पाकिस्तान में देखा..'- संजय राउत #shorts #sanjayraut #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:32+00:00

Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera Live : पवन खेड़ा पर फिर क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा ? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers