Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ट्रिपल मर्डर: पुलिस का आरोप, 'शख्स ने माता-पिता और भाई की ली जान'

सिडनी, 3 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस का मानना है कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने माता-पिता और भाई की हत्या कर दी। आरोपी को बाद में घटनास्थल पर लौटने पर हिरासत में ले लिया गया।

यह घटना सिडनी के कैंपबेलटाउन इलाके के पास रोजमीडो स्थित जूलियट क्लोज में रविवार तड़के हुई। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से बताया कि, सुबह करीब 1:30 बजे 30 वर्षीय व्यक्ति ने इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर बताया कि उस पर उसके भाई ने हमला किया है।

पुलिस और पैरामेडिक्स के मौके पर पहुंचने पर घर के अंदर 65 वर्षीय मां और 64 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल मिले। मां को घर के पिछले हिस्से में ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, पिता को सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें लिवरपूल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी ली और एक हिस्से में 25 वर्षीय भाई का शव बरामद किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 32 वर्षीय सबसे बड़े भाई ने कथित तौर पर धारदार और कुंद हथियार, संभवतः हथौड़े, से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया।

कैंपबेलटाउन पुलिस के सुपरिटेंडेंट ग्रांट हीली ने कहा, “यह एक बहुत बड़ा और भयावह क्राइम सीन है। हमें अभी तक कोई हथियार नहीं मिला है, लेकिन जांच व्यवस्थित तरीके से जारी है।”

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था, चारों ओर खून फैला हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक सिल्वर कार में सुबह करीब 2:30 बजे घटनास्थल पर वापस लौटा, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उसे कैंपबेलटाउन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए रखा गया है और अभी उस पर औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं।

सुपरिटेंडेंट हीली ने कहा कि पुलिस के पास पहले से इस परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और इस तरह की घटना की कोई आशंका नहीं थी।

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आरोपी घटना के समय नशीले पदार्थों के प्रभाव में हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय इलाके में संदिग्ध सिल्वर सेडान देखी हो तो वे जानकारी साझा करें। मौके से मिले दृश्यों में एक सिल्वर कार को टो करते हुए और फोरेंसिक टीम को सबूत एकत्र करते हुए देखा गया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Viral Video: 'पापा, आप CBI अफसर के पिता बन गए...' फोन पर बेटी की बात सुन कैब में ही रो पड़ा ड्राइवर पिता

Success Story Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक कैब ड्राइवर उपेंद्र गुप्ता की बेटियों ने इतिहास रच दिया है. बिना महंगी कोचिंग और सीमित संसाधनों के बीच एक बेटी आईएएस अफसर बनी और दूसरी सीबीआई में अधिकारी. पिता की मेहनत और बेटियों के जज्बे की यह भावुक कहानी हर किसी की आंखों में आंसू और दिल में उम्मीद जगा देगी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

वो छक्के मारने वाला खिलाड़ी है ...मुंबई इंडियंस को हराने के बाद रुतुराज गायकवाड ने किसका नाम लिया?

चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाकर जीत की कहानी लिखने वाले कार्तिक शर्मा की तारीफ हर तरफ हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में मिली चौथी जीत के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा, कार्तिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन वो खेल बदलना भी जानते हैं. Sun, 3 May 2026 10:01:42 +0530

  Videos
See all

Superfast News: ईरान युद्ध पर 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War Updates | Donald Trump | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:12:56+00:00

Top Headlines Of The Day: West Bengal Election Update | BJP VS TMC | Mamata Banerjee | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:11:36+00:00

Breaking News: Siwan में पूर्व BJP MLC के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:09:36+00:00

Shorts | टंकी पर अटके बच्चे का हुआ रेस्क्यू #shortsvideo #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers