हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 16 मई को पड़ रही है। सबसे मुख्य बात इस बार शनिवार के दिन ही अमावस्या तिथि पड़ रही है, जिससे 'शनिश्चरी अमावस्या' दुर्लभ एवं शक्तिशाली संयोग बन रहा है। शनि जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय करके कर्मफलदाता शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।
क्यों खास हें शनि जयंती?
धार्मिक शास्त्रों में शनि देव को 'कर्मफल दाता' माना जाता है, जो व्यक्ति के उसके अच्छे-बुरे कर्मों अनुसार ही फल देते हैं। शनिदेव को निष्पक्ष न्याय के लिए जाना जाता है, उनकी दृष्टि से कोई नहीं बच सकता है। शनि जयंती पर जातक सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं, उन्हें सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
अगर आप भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के कष्टों से परेशान हैं, तो यह दिन आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस दिन आप अपने कष्टों को कम करने के लिए, इस तरह के उपाय कर सकते हैं।
जानिए शनि जंयती के महा-उपाय
मान्यता है कि शनि जयंती पर किए गए विशेष उपाय आपके जीवन के संघर्षों को कम करके उन्नति के नए मार्ग खुल जाते हैं। शनि देव की कृपा पाना और कुंडली के दोषों को शांत करने के लिए शनि जयंती पर ये विशेष उपाय जरुर करें-
- शनिवार के दिन न्याय देवता शनि देव की लोहे या पत्थर की प्रतिमा पर सरसों या तिल का तेल अर्पित करें। इसको तैलाभिषेक कहा जाता है, जो कि शनि देव को अति प्रिय है।
- इस खास दिन पर काले वस्त्र, जूते-चप्पल, कंबल, काली उड़द की दाल और काले तिल का दान करें।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल में शनि देव का वास होता है। इस दिन सूर्यास्त के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- मन को एकाग्र करके रुद्राक्ष की माला से 108 बार 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें।
- जरुरतमंदों की मदद करना है या इस दान करने से शनि देव अति प्रसन्न होते हैं।
इन बातों न भूलें
शास्त्रों में कहा गया है कि, जो व्यक्ति दूसरों का अपमान नहीं करता और ईमानदारी से सदैव अपना काम करता है, शनिदेव उसे कभी कष्ट नहीं देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि शनि देव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनीं रहे, तो इस बार शनि जयंती पर शनि देव की कृपा पाने के लिए तामसिक भोजन (जैसे कि मांस-मदिरा) का परहेज करें और अपने से बड़ों का सम्मान करें।
Continue reading on the app
धुरंधर 2 दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1,788.32 करोड़ रुपए हो गई। धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया, जिसने 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) से पीछे है। रिलीज के 41वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ कमाए ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 45वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,138.54 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,362.57 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 425.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,788.32 करोड़ रुपए हो चुका है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। --------------------- धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी धुरंधर: जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाए थे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को 'ऑपरेशन धुरंधर' के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Continue reading on the app