फाल्टा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है. फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी धांधली और हिंसा की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. आयोग ने फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है. यह फैसला आब्जर्वर की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें मतदान के दौरान भारी गड़बड़ी और धांधली के पुख्ता सबूत मिले थे.
बंगाल का सियासी तापमान पहले से ही बढ़ा हुआ है और अब इस नई घोषणा ने सियासी दलों के बीच हलचल तेज कर दी है. फाल्टा में अब 21 मई को फिर से जनता अपने मत का प्रयोग करेगी और इस सीट का परिणाम 24 मई को जारी किया जाएगा.
चुनाव आयोग का कड़ा रुख
फाल्टा सीट पर चुनाव के दौरान कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे. विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मतदान के दिन ईवीएम बटनों पर काला टेप चिपकाया गया था ताकि एक खास दल के पक्ष में ही वोट पड़े. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को डराने और धमकाने की खबरें भी आम थीं. विशेष आब्जर्वर सुब्रत गुप्ता की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि कम से कम 60 बूथों पर चुनावी मर्यादा का पूरी तरह उल्लंघन हुआ था. इसी रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को शून्य घोषित करते हुए फिर से मतदान का रास्ता साफ किया है. फाल्टा के करीब 2.38 लाख मतदाता अब एक बार फिर से अपनी सरकार चुनने के लिए बूथों पर जाएंगे.
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 62 IPS अफसरों के किए तबादले; देखिए लिस्ट
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फैसले के तहत 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है, जिससे कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है. गृह विभाग के अनुसार ये सिर्फ सामान्य तबादले नहीं हैं, बल्कि अधिकारियों के कामकाज, कार्यकाल और पदोन्नति को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



