मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 62 IPS अफसरों के किए तबादले; देखिए लिस्ट
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फैसले के तहत 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है, जिससे कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है. गृह विभाग के अनुसार ये सिर्फ सामान्य तबादले नहीं हैं, बल्कि अधिकारियों के कामकाज, कार्यकाल और पदोन्नति को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है.
IPL 2026: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? यहां समझिए पूरा समीकरण
IPL 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI को करारी हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई के हाथों 8 विकेट से मिली इस हार के बाद अब सवाल उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में जिंदा है और क्या इस सीजन टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांसेस हैं.
CSK से हारकर मुंबई इंडियंस ने गंवाया 2 अंक हासिल करने का मौका
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2026 का 44वां मैच खेला गया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस टारगेट को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 11 गेंदें शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया और मुंबई इंडियंस को 8 विकेटों से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई ने 2 अंक हासिल करने का मौका गंवा दिया, जो प्लेऑफ के लिहाज से उनके लिए काफी अहम था.
Defeat at Chepauk. pic.twitter.com/3sMVZax3yx
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 2, 2026
MI के पास अभी हैं सिर्फ 4 अंक
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. फ्रेंचाइजी ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच टीम ने जीते हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. उनका नेट रन रेट -0.803 भी काफी खराब है.
क्या मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
अब सवाल उठता है कि क्या IPL 2026 में 7 मैच हारकर भी क्या मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है. दरअसल, मुंबई के लिए अब यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो चुका है. गौर करें, पिछले सीजन में जिस टीम ने नंबर-4 पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, उसके पास भी 16 अंक थे. ऐसे में अब मुंबई की टीम के लिए 16 अंक तक पहुंचना तो नामुमकिन है, क्योंकि उसके पास सिर्फ 5 मैच बचे हैं और यदि वह सभी 5 मैच जीत भी लेती है, तो उसके कुल 14 अंक ही हो पाएंगे.
इस सीमकरण से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?
मगर, गौर करने वाली बात है कि 10 टीमों के साथ खेले गए आईपीएल 2024 में RCB ने नंबर-4 पर रहते हुए 14 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. ऐसे में अब यदि मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे हुए सभी 5 मैच जीत लेती है, तो उसके पास 14 अंक हो जाएंगे और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते खुल जाएंगे. मगर, यहां 2 बातें अहम होंगी. पहली तो ये कि इन जीत के साथ-साथ MI को अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा.
दूसरी... मुंबई इंडियंस को अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार की दुआं करनी होगी, ताकि वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सके. हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन ही है, क्योंकि इस टीम के मौजूदा समय में टॉप-4 में काबिज टीमों के कम से कम 12 अंक हैं. ऐसे में इन टीमों का बचे हुए सभी मैच हारना और मुंबई इंडियंस सभी मैचों में बड़ी जीत के साथ ही प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की अंक तालिका में उथल-पुथल, CSK की जीत से बढ़ी दूसरी टीमों की टेंशन, MI का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






