Farhan Akhtar: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच फरहान अख्तर का Ranveer Singh पर तंज? बोले- ‘फिल्म छोड़ने का पैटर्न...’
Farhan Akhtar Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद काफी समय से चर्चा में है। अब फरहान ने एक इंटरव्यू में बिना रणवीर का नाम लिए कुछ ऐसा कहा, जिसे लोग इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
फरहान ने क्या कहा?
फरहान अख्तर हाल ही में अपनी फिल्म दिल चाहता है के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। फरहान ने बताया कि दिल चाहता है की शूटिंग शुरू होने से करीब एक महीने पहले सैफ अली खान की दूसरी फिल्म की डेट्स में अचानक बदलाव हो गया था। इसकी वजह से सैफ के लिए फिल्म में काम करना मुश्किल हो गया था।
फरहान ने कहा कि उस समय वह काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि सैफ के अलावा कोई दूसरा अभिनेता उस किरदार के लिए सही नहीं हो सकता।
इसी दौरान फरहान ने मजाक में कहा कि “आजकल ये एक पैटर्न बन गया है।”
रणवीर पर था इशारा?
फरहान ने कहीं भी रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनकी इस बात को ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने से जोड़कर देखा जा रहा है। रणवीर को साल 2023 में ‘डॉन 3’ के नए डॉन के तौर पर चुना गया था। वह शाहरुख खान के बाद इस किरदार को निभाने वाले नए अभिनेता बनने वाले थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी को भी कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में रणवीर ने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद ‘डॉन 3’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि फरहान ने उनकी जानकारी के बिना डॉन के रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया। फरहान ने इन दावों को खारिज किया था। रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद उनके साइनिंग अमाउंट लौटाने की पेशकश की खबरें भी सामने आई थी। वहीं, मेकर्स की ओर से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने की बात कही गई थी।
FWICE ने लिया था एक्शन
इस मामले में फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से भी संपर्क किया था। इसके बाद संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, बाद में FWICE ने यह निर्देश वापस ले लिया। संस्था ने यह भी साफ किया था कि रणवीर को बैन नहीं किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की ओर से भी इस मामले में FWICE को कानूनी नोटिस भेजा गया था। इस पूरे विवाद पर रणवीर ने खुद ज्यादा बात नहीं की और उनकी तरफ से उनके प्रवक्ता के जरिए जानकारी सामने आती रही।
‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा जारी
‘डॉन’ बॉलीवुड की फेमस एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। पिछली दो फिल्मों में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था। साल 2023 में ‘डॉन 3’ का ऐलान रणवीर सिंह के साथ किया गया था। लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में है।
यह भी पढ़े- रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के लिए 300 करोड़ की डील; राइट्स खरीदने को 3 बड़ी कंपनियां आमने-सामने!
PPF vs NSC: पीपीएफ या एनएससी? लंबी अवधि की बचत के लिए कौन सी सरकारी योजना है बेस्ट, देखें तुलना
PPF vs NSC Investment Comparison: अगर आप सेफ निवेश करके बेहतर रिटर्न और टैक्स बचत करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की छोटी बचत योजनाएं सबसे भरोसेमंद ऑप्शन मानी जाती हैं। इन योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। जानिए इन दोनों योजनाओं की पूरी डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol









