PPF vs NSC: पीपीएफ या एनएससी? लंबी अवधि की बचत के लिए कौन सी सरकारी योजना है बेस्ट, देखें तुलना
PPF vs NSC Investment Comparison: अगर आप सेफ निवेश करके बेहतर रिटर्न और टैक्स बचत करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की छोटी बचत योजनाएं सबसे भरोसेमंद ऑप्शन मानी जाती हैं। इन योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। जानिए इन दोनों योजनाओं की पूरी डिटेल्स
Student Protest: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज देख भड़के Prakash Raj, सरकार पर साधा निशाना; बोले- ‘बर्बरता घमंडी सत्ता...’
Prakash Raj On Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार, 10 अगस्त को रांची में विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर अभिनेता प्रकाश राज ने नाराजगी जताई है।
प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो
Why .. Why .. Why ???????????? . This brutality will not work anymore.. it will only bring the arrogant power down . #justasking https://t.co/wFBXcvUfdp
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2026
प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर प्रदर्शन स्थल का बताया जा रहा एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पुलिस छात्रों को हटाने के लिए आंसू गैस छोड़ती और लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ प्रकाश राज ने लिखा, “क्यों... क्यों... क्यों? अब यह बर्बरता काम नहीं करेगी। यह सिर्फ घमंडी सत्ता को नीचे लाएगी।”
विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे छात्र
सोमवार शाम बड़ी संख्या में JPSC-JSSC अभ्यर्थी झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने तीसरी बार लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार भी की गई। छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।
CBI जांच की मांग
छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आंदोलन JPSC-JSSC Reform Manch की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
9 दिन से भूख हड़ताल पर नेता
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | Student leader Devendra Nath Mahto joins 'Vidhan Sabha gherao' march of protesting students.
— ANI (@ANI) August 10, 2026
He has been on a hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium, the main protest site, for the past 9 days. pic.twitter.com/3KAOx0qaTm
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस आंदोलन में शामिल हैं और वह 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ उनकी आवाज नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। महतो ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छात्रों ने सरकार के खिलाफ कोई गलत भाषा या राजनीतिक नारेबाजी नहीं की।
29 जुलाई से धरना
छात्र 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार भर्ती गड़बड़ी के मामले को CID जांच तक सीमित करके मुद्दे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। छात्रों ने CBI के साथ-साथ ED से भी जांच की मांग की है। उनका दावा है कि कथित भर्ती घोटाले में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है।
क्या चाहते हैं छात्र?
प्रदर्शनकारी 19 अप्रैल को हुई 14वीं JPSC संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच चाहते हैं। छात्रों की मुख्य मांगों में CBI और ED से जांच, गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं।
पीयूष मिश्रा और सोनाक्षी भी कर चुके हैं समर्थन
इससे पहले पीयूष मिश्रा भी रांची में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पीयूष मिश्रा ने छात्रों के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तारीफ भी की। इस दौरान छात्रों ने उनके साथ फिल्म गुलाल का मशहूर गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ गाया। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi








