Responsive Scrollable Menu

15 अगस्‍त से पहले दिल्‍ली पर मंडरा रहा कैसा खतरा? शहर में घूम रहे 19 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी, पुलिस का हाई अलर्ट

Delhi High Alert: 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस में अब महज 4 दिन बाकी हैं. ऐतिहासिक लाल किला पर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. राष्‍ट्रीय पर्व को देखते हुए दिल्‍ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 19 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकवादियों की सूची भी जारी की गई है.

Continue reading on the app

Farhan Akhtar: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच फरहान अख्तर का Ranveer Singh पर तंज? बोले- ‘फिल्म छोड़ने का पैटर्न...’

Farhan Akhtar Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद काफी समय से चर्चा में है। अब फरहान ने एक इंटरव्यू में बिना रणवीर का नाम लिए कुछ ऐसा कहा, जिसे लोग इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

फरहान ने क्या कहा?
फरहान अख्तर हाल ही में अपनी फिल्म दिल चाहता है के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। फरहान ने बताया कि दिल चाहता है की शूटिंग शुरू होने से करीब एक महीने पहले सैफ अली खान की दूसरी फिल्म की डेट्स में अचानक बदलाव हो गया था। इसकी वजह से सैफ के लिए फिल्म में काम करना मुश्किल हो गया था।

फरहान ने कहा कि उस समय वह काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि सैफ के अलावा कोई दूसरा अभिनेता उस किरदार के लिए सही नहीं हो सकता।
इसी दौरान फरहान ने मजाक में कहा कि “आजकल ये एक पैटर्न बन गया है।” 

रणवीर पर था इशारा?
फरहान ने कहीं भी रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनकी इस बात को ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने से जोड़कर देखा जा रहा है। रणवीर को साल 2023 में ‘डॉन 3’ के नए डॉन के तौर पर चुना गया था। वह शाहरुख खान के बाद इस किरदार को निभाने वाले नए अभिनेता बनने वाले थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी को भी कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में रणवीर ने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद ‘डॉन 3’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि फरहान ने उनकी जानकारी के बिना डॉन के रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया। फरहान ने इन दावों को खारिज किया था। रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद उनके साइनिंग अमाउंट लौटाने की पेशकश की खबरें भी सामने आई थी। वहीं, मेकर्स की ओर से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग किए जाने की बात कही गई थी।

FWICE ने लिया था एक्शन
इस मामले में फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से भी संपर्क किया था। इसके बाद संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, बाद में FWICE ने यह निर्देश वापस ले लिया। संस्था ने यह भी साफ किया था कि रणवीर को बैन नहीं किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की ओर से भी इस मामले में FWICE को कानूनी नोटिस भेजा गया था। इस पूरे विवाद पर रणवीर ने खुद ज्यादा बात नहीं की और उनकी तरफ से उनके प्रवक्ता के जरिए जानकारी सामने आती रही।

‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा जारी
‘डॉन’ बॉलीवुड की फेमस एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। पिछली दो फिल्मों में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था। साल 2023 में ‘डॉन 3’ का ऐलान रणवीर सिंह के साथ किया गया था। लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में है। 

यह भी पढ़े-  रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के लिए 300 करोड़ की डील; राइट्स खरीदने को 3 बड़ी कंपनियां आमने-सामने!

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2005 में दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच की ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया है, जब उनकी श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के साथ तीखी बहस हो गई थी।

यह घटना फिरोज शाह कोटला में खेले गए टेस्ट मुकाबले की है। उस मैच में इरफान पठान को अचानक पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 93 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में दो छक्के भी शामिल थे, जो उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदों पर लगाए थे।

पठान ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘चेकी सिंगल्स’ में इस पुराने किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत गेंद को लेकर हुई थी। उनके मुताबिक, भारत की गेंदबाजी पारी से पहले गेंदों के डिब्बे को लेकर कुछ बदलाव हुआ था, जिससे श्रीलंकाई खिलाड़ी नाराज थे। इस मामले में कुमार संगकारा सबसे ज्यादा मुखर थे।

पठान ने बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्हें इस विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। वह अचानक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर पहुंचे और मुरलीधरन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। जैसे-जैसे पठान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया, मैदान पर तनाव भी बढ़ने लगा।

पठान के मुताबिक, संगकारा ने उन्हें और भारतीय टीम को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संगकारा ने भारतीय खिलाड़ियों पर बेईमानी करने जैसी बातें कही और परिवार को लेकर भी टिप्पणी की। इसके जवाब में पठान ने भी पलटकर जवाब दिया। उन्होंने माना कि बातचीत सामान्य क्रिकेट वाली नोकझोंक से आगे बढ़ गई थी और मामला व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच छींटाकशी और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश आम बात थी। हालांकि, पठान के अनुसार इस घटना में दोनों खिलाड़ियों की भावनाएं कुछ ज्यादा ही उग्र हो गई थीं। इसके बावजूद इस बहस ने उनके रिश्ते को हमेशा के लिए खराब नहीं किया।

कई साल बाद दोनों की मुलाकात आईपीएल में हुई। नीलामी के बाद पठान को पता चला कि वह पंजाब की टीम में संगकारा के साथ खेलेंगे। यही स्थिति उनके लिए थोड़ी असहज थी, क्योंकि मैदान पर दोनों के बीच पुराना विवाद हो चुका था। पठान ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब वह संगकारा के परिवार के साथ खाना खा रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि पुरानी घटना को कैसे पीछे छोड़ें।

आखिरकार पठान ने खुद आगे बढ़कर संगकारा से माफी मांगी। संगकारा ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सुधर गए और वे अच्छे दोस्त बन गए।

पठान ने कहा कि क्रिकेट में भावनाएं कई बार खिलाड़ियों पर हावी हो जाती हैं और उनसे गलतियां भी हो सकती हैं। उनके मुताबिक असली बात यह है कि खिलाड़ी बाद में अपनी गलती को समझे और उसे परिपक्वता के साथ संभाले। 
Tue, 11 Aug 2026 20:08:04 +0530

  Videos
See all

Iran-Saudi Mecca Deal: मक्का डील पर ईरान ने दुनिया को चौंकाया! Iran On Mecca Defence Pact | Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:13:36+00:00

Ranchi Chhatra Vidsan Sabha March: पुलिस के कटीले तार उठाकर ले गए छात्र! | Ground Report | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers