विवेक विहार अग्निकांड: एसी ब्लास्ट के बाद इमारत में लगी भीषण आग, मासूमों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत!
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार की सुबह उस समय मातम में बदल गई, जब एक रिहायशी इमारत में स्थित बेबी केयर सेंटर से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। सुबह करीब 3:45 बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज ने सबको डरा दिया।
देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
Delhi: A fire broke out in the Vivek Vihar area of Shahdara district early this morning. The Fire Control Room received the alert at 3:48, and the fire was brought under control by 6:25. Fourteen fire tenders were deployed to the spot, and a search operation is currently underway pic.twitter.com/qx1A8DbUyn
— IANS (@ians_india) May 3, 2026
एसी ब्लास्ट और आग का तांडव
हादसे के कारणों की प्राथमिक जांच कर रहे अधिकारियों और चश्मदीदों के मुताबिक, बेबी केयर सेंटर की ऊपरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हुआ। गर्मी के कारण ओवरहीटिंग की वजह से हुए इस ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई।
#WATCH | Delhi: Bodies being taken out from the building in Vivek Vihar, Shahdara, where the fire broke out this morning.
— ANI (@ANI) May 3, 2026
As per the Delhi police, 9 people died in the incident. https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/GwLFcoEihR
बताया जा रहा है कि इमारत में ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें धमाका होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकतर नवजात और बच्चे बताए जा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Fire breaks out in a 4-storey building in Vivek Vihar, Shahdara. Several fire tenders are on the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/CmV07aFTUU
— ANI (@ANI) May 3, 2026
लापरवाही और सुरक्षा मानकों पर सवाल
विवेक विहार के जिस बेबी केयर सेंटर में यह हादसा हुआ, उसे लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अस्पताल के पास फायर एनओसी थी। रिहायशी इलाके में चल रहे इस सेंटर में आपातकालीन निकास और आग बुझाने के पर्याप्त उपकरणों की कमी पाई गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेंटर में क्षमता से अधिक बच्चों को रखा गया था और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।
VIDEO | Fire broke out across six flats in Delhi's Vivek Vihar. Casualties feared. Fire tenders on the spot. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/3sLYFzSD6n
प्रशासनिक एक्शन और मुआबजे का ऐलानदिल्ली पुलिस ने इस मामले में बेबी केयर सेंटर के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in a 4-storey building in Vivek Vihar, Shahdara. So far, 3-4 bodies have been found. Several fire tenders are on the spot. pic.twitter.com/5ZslBbmLmp
— ANI (@ANI) May 3, 2026
साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि दिल्ली के सभी छोटे नर्सिंग होम्स और बेबी केयर सेंटर्स का तत्काल फायर ऑडिट किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
घायलों की स्थिति और राहत कार्य
दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इमारत के अंदर से 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
Delhi: A fire broke out in Vivek Vihar, engulfing the second to fourth floors of a residential building. Police, fire brigade, and rescue teams quickly reached the scene and rescued several residents. Two injured people were taken to hospital. Preliminary reports confirm that… pic.twitter.com/R6Rl15NmOn
— IANS (@ians_india) May 3, 2026
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटा रही है ताकि विस्फोट की सटीक वजह और लापरवाही के स्तर का पता लगाया जा सके। इलाके के लोग अब भी दहशत में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
HC ने दे दिया सेना प्रमुख और रक्षा सचिव की सैलरी काटने का आदेश, रि. मेजर की याचिका पर फैसला
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रिटायर्ड मेजर की पेंशन के मामले में रक्षा सचिव और सेना प्रमुख पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिटायर्ड मेजर ने हाई कोर्ट और ट्राइब्यूनल का आदेश ना मानने पर एक कंटेम्प्ट पिटीशन फाइल की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan














.jpg)







