Vidhan Sabha Chunav Result 2026 News Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही है सरकार, कल आएंगे नतीजे
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की बीच आईपीएल में लगी लॉटरी, सीधे 400% बढ़ गई सैलरी
Arjun Tendulkar new t20 deal: आईपीएल 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को बड़ा फायदा हुआ है। अर्जुन को टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में लॉटरी लगी है। अर्जुन इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन अर्जुन ने स्थानीय लीग में बड़ी डील हासिल की है, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
2 मई को हुए ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को एआरसीएस अंधेरी ने 10 लाख रुपये में खरीदा। खास बात यह रही कि उनका बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये था। इस तरह उनकी कीमत में सीधे 400% का इजाफा हुआ, जो इस लीग के लिहाज से काफी बड़ी छलांग मानी जा रही।
अगर आईपीएल से तुलना करें तो अर्जुन इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जहां उन्हें 30 लाख रुपये मिलते हैं। यानी मुंबई लीग की यह डील उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट का लगभग एक-तिहाई (33.3%) है।
अर्जुन के इस लीग में खेलने को लेकर पहले कुछ नियमों की अड़चन थी। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं, ऐसे में दूसरे राज्य की लीग में खेलने के लिए ‘कूलिंग ऑफ’ नियम लागू होता है। हालांकि, बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले में उन्हें छूट दे दी। कारण यह था कि अर्जुन ने पिछले 12 महीनों में किसी अन्य राज्य की टी20 लीग में हिस्सा नहीं लिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




