Breaking News Today Live Updates: दिल्ली AC ब्लास्ट पर BJP विधायक ने जताया दुख, कहा- शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा
Breaking News Today Live Updates: नमस्कार, आज 3 मई है. आज की बड़ी खबरों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ही है. कल यानी चार मई को पश्चिम बंगाल सहित पांचों विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है. इससे पहले राजनीतिक पारा हाई है. वहीं, दिल्ली के विवेक विहार में एक बिल्डिंग में ऐसी फट गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.
इधर मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
ट्रंप ने ईरान पर हमले की फिर से दी धमकी
इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है. ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने खारिज कर दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से हमले की चेतावनी दी है. ट्रंप की धमकी ने मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तानव बढ़ा दिया है.
तेल की सप्लाई पर पड़ा असर
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से गैस और तेल की सप्लाई पर बड़ा असर बड़ा है. तेल के सबसे बड़े सप्लायरों में शामिल कुवैत ने 30 साल में पहली बार अप्रैल में एक बूंद कच्चे तेल का निर्यात नहीं किया. भारत सहित दुनिया भर के देशों में तेल की सप्लाई में तनाव की वजह से असर पड़ा है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
सलमान के घर फायरिंग केस;बॉडीगार्ड बोले-एक्टर को मारना चाहते थे:2024 में बाइक सवार आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। समाचार एजेसी PTI के अनुसार, इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में बयान दिया। 14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी थी बॉडीगार्ड ने बताया कि वह 13 अप्रैल को शाम 7 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय सलमान खान की सुरक्षा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के कारण बढ़ाई गई थी। उसने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजे पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। CCTV स्क्रीन पर देखा कि दो लोग हेलमेट पहनकर बाइक पर आए और बिल्डिंग की ओर फायरिंग की। गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हुए गवाह के अनुसार हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। इसके बाद वह और अन्य गार्ड तुरंत बाहर गए, लेकिन हमलावर 'आई लव बांद्रा' पॉइंट की ओर भाग गए और फिर मेहबूब स्टूडियो रोड की तरफ निकल गए। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेश मुले ने कोर्ट में CCTV फुटेज पेश किया, जिसमें बाइक गेट के पास आती दिख रही है। गवाह ने वीडियो में डिटेल्स की पहचान की। घटना के समय सलमान बेडरूम में मौजूद थे बॉडीगार्ड ने साफ किया कि घटना के समय सलमान खान पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। उसने कहा कि यह फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। जिरह के दौरान उसने बताया कि वह आवाज सुनते समय सुरक्षा केबिन में था और उसे अभिनेता को मिली धमकियों की व्यक्तिगत जानकारी नहीं थी। एक अन्य गवाह, पुलिस गार्ड ने अदालत में बताया कि वह लॉबी में था और उसने घटना नहीं देखी, लेकिन मौके पर पड़े कारतूस देखे। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने फायरिंग की। मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने घटना से दो दिन पहले इलाके की रेकी की थी, वीडियो बनाया और उसे वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को भेजा था। इस मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी अनुजकुमार थपन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई वॉन्टेड हैं। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ …………….. सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया:सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया; एक्टर ने शांत रहने का इशारा किया सलमान खान का जामनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





