Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 की अंक तालिका में उथल-पुथल, CSK की जीत से बढ़ी दूसरी टीमों की टेंशन, MI का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय

IPL 2026 Updates Points Table: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. CSK VS MI के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की और उसकी इस जीत से कई टीमों के प्लेऑफ सिनैरियो पर असर पड़ा है. वहीं, इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए अब इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 की अंक तालिका का हाल कैसा है... कौन सी टीम किस स्थान पर है और चेन्नई की जीत से किन टीमों पर असर पड़ा है.

CSK ने जीत के साथ अंक तालिका में बेहतर की स्थिति

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले ही कुछ खास न रही हो, लेकिन इस टीम ने शानदार वापसी की है. CSK ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया. इस जीत से न केवल चेन्नई ने 2 अंक हासिल किए बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार किया है. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में 

6वें स्थान पर पहुंच गई है. CSK ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 8 अंक और पॉजिटिव +0.005 नेट रन रेट के साथ छठवें नंबर पर पहुंच गई है.

CSK ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन

CSK की इस जीत से यकीनन आईपीएल 2026 में कई टीमों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पहले तो सीएसके ने अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए 6वां स्थान हासिल कर लिया. तो वहीं अब गौर करने वाली बात है कि CSK की ये जीत दिल्ली कैपिटल्सकी मुश्किलें बढ़ा सकती है.

दरअसल, अंक तालिका पर गौर करें, तो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर ही हैं. वहीं, केकेआर टीम के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है. मगर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीएसके की ये जीत नुकसान पहुंचा रही है. असल में चेन्नई और दिल्ली दोनों ने ही इस सीजन अब तक 9-9 मैच खेले हैं और दोनों ही टीमों के पास 8-8 अंक हैं. मगर, सीएसके (0.005) का नेट रन रेट दिल्ली (-0.895) के नेट रन रेट से बेहतर है.

पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार है. इस सीजन अब तक PBKS ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच में हार मिली है और एक मैच वॉशआउट हुआ है. इस तरह 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है.

अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह RCB 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास भी 12 अंक हैं और वह (+0.832) नेट रन रेट के चलते तीसरे पायदान पर है. नंबर-4 पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं. इस टीम के पास भी 12 अंक हैं और नेट रन रेट +0.510 है.

IPL 2026 के 44 मैचों के बाद अंक तालिका का हाल

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
6 चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 0 6 +0.005
7 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 6 -0.895
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 9 2 7 0 4 -0.803
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ये भी पढ़ें: पर्पल कैप का प्रबल दावेदार बना 25 साल का गेंदबाज, IPL 2026 में विकेटों के मामले में कर ली भुवनेश्वर कुमार की बराबरी

Continue reading on the app

Aaj ka Rashifal VIDEO: रविवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 3 मई 2026, दिन रविवार है. आज मई माह का तीसरा दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

  Sports

वो छक्के मारने वाला खिलाड़ी है ...मुंबई इंडियंस को हराने के बाद रुतुराज गायकवाड ने किसका नाम लिया?

चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाकर जीत की कहानी लिखने वाले कार्तिक शर्मा की तारीफ हर तरफ हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में मिली चौथी जीत के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा, कार्तिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन वो खेल बदलना भी जानते हैं. Sun, 3 May 2026 10:01:42 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Cruise Pilot Mahesh Patel Reveals Truth: पायलट ने बताया कैसे डूबी क्रूज? | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:00+00:00

Bengal Elections | "एक रेफ़री, एक खिलाड़ी के खिलाफ हो वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं" | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:15+00:00

Gujarat में बेखौफ शेरों की एंट्री | #viralvideo #viralnews #hindinews #shortvideo #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:17:17+00:00

Amreli में 8 शेरों का झुंड सड़क पर उतरा | #viralvideo #viralnews #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers