Responsive Scrollable Menu

दुबई में रहने वाले शख्स ने जब देखा मुंबई का हाल, बोला- “इतना खर्च और फिर भी ये हाल?” वीडियो में खुली मायानगरी की पोल

दुबई में रहने वाले शख्स ने जब देखा मुंबई का हाल, बोला- “इतना खर्च और फिर भी ये हाल?” वीडियो में खुली मायानगरी की पोल

Continue reading on the app

जब सेट पर सुनील दत्त को पहचान न सकीं 'मदर इंडिया', मेकअप आर्टिस्ट को भेंट कर दी थी कीमती घड़ी

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। एक चुलबुली, शोख और वो खूबसूरत अभिनेत्री जिसने कई दशक तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त की पुण्यतिथि है। 3 मई 1981 को मात्र 51 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका जीवन रोमांच, संघर्ष, प्रेम और समर्पण से भरा रहा लेकिन एक दिलचस्प किस्सा आज भी फिल्मी दुनिया में चर्चित है। जब वह अपने सामने खड़े सुनील दत्त को पहचान तक न सकी थीं।

Continue reading on the app

  Sports

GT vs PBKS: टेबल टॉपर पंजाब की गुजरात से टक्कर, 3 टीमों के बराबर पहुंचने पर गिल की सेना की नजर

GT vs PBKS:  आईपीएल 2026 का एक दिलचस्प मुकाबला अहमदाबाद में रविवार को होने जा रहा, जहां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टी20 सोच का टकराव भी।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई। टीम की शुरुआत तेज रहती जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाते। पंजाब के पास कई ऑलराउंडर गेंदबाजी विकल्प भी हैं, लेकिन पिछला मैच उनकी कमजोरी उजागर कर गया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 222 रन बनाने के बावजूद टीम उसे डिफेंड नहीं कर सकी। खासकर अर्शदीप सिंह की महंगी गेंदबाजी ने चिंता बढ़ाई।

गुजरात टॉप ऑर्डर पर निर्भर
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का अंदाज थोड़ा पुराना लेकिन असरदार है। टीम अपने टॉप ऑर्डर- शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर, पर ज्यादा निर्भर करती। इसके बाद कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालकर मैच का रुख तय करते। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ रबाडा और सिराज महंगे रहे, लेकिन राशिद खान, अरशद खान और जेसन होल्डर ने मिलकर सात विकेट लेकर टीम को संभाला। चेज में राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मैच खत्म किया, जो उनके लिए इस सीजन का अहम योगदान रहा।

कैसा रहेगा दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन
टीम संयोजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस जीत के बाद बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही। वहीं पंजाब किंग्स को शशांक सिंह की फिटनेस का इंतजार है। अगर वह फिट होते हैं तो प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच और मौसम भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद की पिच नंबर 5 पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। इस सीजन यहां एक मैच में मुंबई इंडियंस ने 199 रन बनाए थे, हालांकि उसी पिच पर गुजरात 100 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है।

तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है, खासकर अच्छी लेंथ पर गेंद डालने पर। मौसम काफी गर्म रहने वाला है, दिन में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को थोड़ी राहत मिलेगी।

खिलाड़ियों पर नजर डालें तो वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह पर खास ध्यान रहेगा। सुंदर अभी तक न तो बल्ले से और न ही गेंद से खास प्रभाव छोड़ पाए हैं। वहीं अर्शदीप को अपनी लाइन-लेंथ सुधारनी होगी, क्योंकि उन्होंने इस सीजन कई मैचों में 40 से ज्यादा रन दिए हैं।

आंकड़ों की बात करें तो PBKS की बल्लेबाजी इस सीजन सबसे खतरनाक रही है, उनका स्ट्राइक रेट और एवरेज दोनों रिकॉर्ड स्तर पर हैं। वहीं सिराज हाल के मैचों में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है, जहां आधुनिक आक्रामकता और पारंपरिक स्थिरता आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स (संभावित): 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 मार्कस स्टोइनिस, 7 सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह, 8 मार्को जेनसन, 9 हरप्रीत बराड़, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटन्स (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बो साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 जेसन होल्डर, 5 मो शाहरुख खान, 6 वाशिंगटन सुंदर, 7 राहुल तेवतिया, 8 अरशद खान, 9 राशिद खान, 10 कगिसो रबाडा, 11 मानव सुथार, 12 मोहम्मद सिराज।

Sun, 03 May 2026 09:22:45 +0530

  Videos
See all

Leh Fire Incident: आग पर काबू पाने में जुटी सेना और फोर्स | #viralnews #viralvideo #hindinews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:08:40+00:00

Nashik TCS Case Update: Nida Khan की अग्रिम जमानत खारिज! | Nida Khan Hearing | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:15:01+00:00

Israel America War: Hizbullah का IDF पर हमला| Trump | Netanyahu | Hizbullah | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:15:14+00:00

Pune Case | हाइवे जाम कर गुस्साए लोगों का प्रदर्शन | #shorts #viralvideo #viralnews #pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers