Responsive Scrollable Menu

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हरा दिया।

Continue reading on the app

MP Board 2026: 7 मई से कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें सारी डिटेल्स

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा 7 मई से 2026 शुरु होने जा रही है। मण्डल ने प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

मंडल ने छात्रों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि भी एक बार फिर बढ़ा दी है। मुख्य परीक्षाओं में जो छात्र अनुपस्थित ,अनुत्तीर्ण या असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं वे अब 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथी 26 अप्रैल 2026 थी। ध्यान रहे प्रेक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन में फेल छात्र केवल उसी हिस्से की परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं दी गई है।आवेदन एमपी आनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकेंगे।

बता दें कि एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा।

7 से 25 मई के बीच होगी 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा

कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आवंटित केन्द्रों पर 7 से 25 मई के मध्य संचालित की जाएगी। प्रैक्टिकल विषयों में केवल उसी भाग की परीक्षा देनी होगी जिसमें छात्र फेल हुआ है। लेकिन किसी भी छात्र को विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि 15अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए गए थे। इस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 73.42 प्रतिशत रहा, जो 2025 के 76.22 प्रतिशत से 2.80 प्रतिशत कम है। 10वीं में 7,87,595 नियमित परीक्षार्थियों में से 5,78,328 छात्र सफल हुए। वहीं 2,89,693 अनुत्तीर्ण हुए। वहीं, 12वीं में इस वर्ष रिजल्ट 76.01 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 74.48 प्रतिशत से 1.53 प्रतिशत अधिक है। 12वीं में 6,13,318 नियमित परीक्षार्थियों में से 4,66,406 छात्र सफल और 1,99,608 असफल रहे।

MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE

  1. 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  2. 8 मई: हिंदी
  3. 9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
  4. 11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
  5. 12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  6. 13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  7. 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
  8. 15 मई : संस्कृत
  9. 16 मई : अंग्रेजी
  10. 18 मई: बायोलॉजी
  11. 19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
  12. 20 मई: समाजशास्त्र
  13. 21 मई: गणित, मनोविज्ञान
  14. 22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
  15. 23 मई: उर्दू, मराठी
  16. 25 मई: राजनीति शास्त्र

MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE

  • 7 मई: हिंदी
  • 8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
  • 9 मई: उर्दू
  • 11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
  • 12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
  • 13 मई: संस्कृत
  • 14 मई: सामाजिक विज्ञान
  • 16 मई विज्ञान
  • 19 मई: अंग्रेजी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में किसने बनाया राहुल को 'रन-मशीन', दिल्ली के दबंग ने खुद खोला राज, टेस्ट के टैग के साथ टी-20 में दिखाया टशन

के एल राहुल ने 2022 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन वे टेस्ट और वनडे में लगातार खेल रहे हैं. जियोस्टार के शो 'सुपरस्टार्स' में राहुल ने कहा कि पिछले दस सालों में उन्होंने जो प्रगति की है, उस पर उन्हें गर्व है. Tue, 5 May 2026 14:37:45 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Angry Video | ममता बनर्जी का बड़ा बयान | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:10:31+00:00

Bengal Election Result 2026 Live : PM Modi | Amit Shah | Mamata Banerjee | TMC | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:23+00:00

J.P. Nadda appointed as observer for Assam: जे. पी नड्डा असम के प्रर्यवेक्षक बनाए गए #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:45+00:00

Bjp Meeting in Kolkata : कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी | Bengal Election Results | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers