दिल्ली के डीसीबी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के कई पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू
Deep Chand Bandhu Hospital: सरकारी संस्थान में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, दीपचंद बंधु अस्पताल (डीसीबीएच) ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (डॉक्टर) के कुल 10 पदों पर एड-हॉक/टेन्यूर आधार पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है.
सीनियर रेजिडेंट पोस्ट अस्पताल में निकली वैकेंसी
डीसीबीएच की ओर से सीनियर रेजिडेंट पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में ऑर्थो में 1, रेडियोलॉजी में 1, पैथोलॉजी में 1, ऑब्स/गाइनी में 6 और एनेस्थीसिया में 1 पद शामिल हैं. इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में लेवल 11 के तहत 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुदरत का कहर, अचानक आई बाढ़ में बहा अहम 'सर्कुलर रोड', राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
जानें वॉक-इन-इंटरव्यू को लेकर पूरी डिटेल
वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त को 'कमरा नंबर 3002, तीसरी मंजिल, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच,डीसीबी हॉस्पिटल' पते पर आयोजित किए जाएंगे. इसी दिन साक्षात्कार से पहले उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच तय किया गया है. ऐसे में इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें. इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी, डिप्लोमा) होनी चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर या एड-हॉक आधार पर 3 वर्ष की सीनियर रेजीडेंसी पूरी नहीं की होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: चेन्नई में बड़े पैमाने पर चलेगा एंटी-रेबीज अभियान, हर दिन 3 हजार कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डीसीबी अस्पताल की ओर से यह नियुक्ति एड-हॉक/टेन्यूर आधार पर शुरुआत में 89 दिनों से लेकर 3 वर्ष तक की अवधि के लिए और एमएएमसी से केंद्रीय भर्ती होने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी.
INPUT- IANS
'वो करियर के इस स्टेज में भी...' विराट कोहली पर पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बोली बड़ा बात, कहा- 'उन्हें हर समय अटैक पसंद है'
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के खेल की दीवानी दुनिया है. उन्होंने 2008 में जब से भारत के लिए डेब्यू किया, तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है. वो तब से लगातार भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे हैं. विराट कोहली सिर्फ बल्ले से ही मैदान पर इंडियन क्रिकेट के टीम के लिए योगदान नहीं देते हैं. बल्कि वो टीम इंडिया के लिए मैदान पर फील्डिंग से भी योगदान देते हैं. वो मैदान पर किसी चीते की तरह फुर्ती के साथ फील्डिंग कर अपने साथी खिलाड़ियों में भी जोश भर देते हैं.
विराट कोहली ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ काफी समय तक काम किया है. हाल ही में उनको कार्यकाल टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया और उनको अपना पद छोड़ना पड़ा. उन्होंने अंतिम बार इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान काम किया. अब टी दिलीप ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने कोहली की फिल्डिंग पर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
विराट कोहली पर टी दिलीप ने दिया बड़ा बयान
टी दिलीप ने कहा कि, 'जब विराट कोहली की बात आती है, तो इंटेंसिटी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हमने पावरप्ले में देखा है कि वो अपने रिफ्लेक्स और डाइव से कवर्स या शॉर्ट मिडविकेट से बैट्समैन पर कैसे अटैक करते हैं. पिछली सीरीज में भी वो शार्प थे और हर समय आप पर अटैक करते थे. कोहली अपने करियर के इस स्टेज पर भी बेस्ट देते हैं. वह आखिरी ओवरों में लॉन्ग-ऑन से लॉन्ग-ऑन तक जाते हैं और वो वहां सबसे पहले रन आउट होते हैं.
T DILIP ON VIRAT KOHLI. [JioStar]
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 11, 2026
"When it comes to Virat Kohli, intensity is non-negotiable. We've seen in the powerplay how he is at the batsmen from covers or short midwicket with his reflexes & dives. Even in the last series, he was sharp and at you all the time. Kohli, even… pic.twitter.com/5FId3ymopj
टी दिलीप ने आगे कहा कि, 'अगर बॉल उनके पास भी नहीं हैं तब भी वो नॉन स्ट्राइक की तरह जाते हैं. उससे बात करते हैं. वो विकेटकीपर की तरह जाते हैं. वहां बात करते हैं. विराट कोहली के बारे में आप एक और बात देखेंगे कि, उनके प्रैक्टिस सेशन और मैच में कोई फर्क नहीं होता है. वो दोनों जगह पर एक तरह से मेहनत करते हैं. ये सिर्फ विराट कोहली की फील्डिंग के बारे में नहीं है बल्कि वो दूसरे फील्डिंर में भी बेस्ट देने और शानदार फील्डिंग करने के लिए फायर जलाते हैं. इस लिए वो विराट कोहली हैं'.
???????????????????????????????????? ???????????????? ???????????????? ???????????? ????????????????????????????????! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 10, 2026
T Dilip reflects on Virat Kohli’s unmatched intensity and the impact it has had on Team India’s fielding culture. ????????#TeamIndia pic.twitter.com/IijZR4zSL1
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतिम बार इंग्लैंड में खेलते हुए नजर आए थे. विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. वो टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब जब टीम इंडिया वनडे क्रिकेट खेलती है. उस समय विराट कोहली भारत के लिए खेलते हैं. विराट कोहली सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
विराट कोहली का वनडे करियर
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से 314 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 302 पारियों में 54 शतक और 79 अर्धशतकों के साथ 14941 रन बनाए हैं. उनका वनडे क्रिकेट में औसत 58.6 का है और उनका स्ट्राइक रेट 94.0 का है. विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 1389 चौके और 171 छक्के भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : आखिरकार क्यों मिली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी? जानिए कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










