Responsive Scrollable Menu

अंडरवर्ल्ड की धमकियों पर गालियां देते थे सुनील सेट्टी, पुलिस को भी दी ट्रेनिंग, बेखौफ थे बॉलीवुड के 'अन्ना'

Suniel Shetty Birthdayबॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी 11 अगस्त को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. 90 के दशक में जब इंडस्ट्री में एक्शन हीरोज का दबदबा था, तब सुनील शेट्टी ने अपनी दमदार बॉडी, एक्शन और रफ-टफ अंदाज से अलग पहचान बनाई थी. लेकिन उनका सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा. एक्टिंग में आने से पहले वो क्रिकेट, फिटनेस और मार्शल आर्ट से जुड़े थे. यही वजह थी कि पर्दे पर उनका एक्शन जितना असली लगता था, असल जिंदगी में भी उनकी इमेज एक बेखौफ इंसान की रही. 

फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मुल्की में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का काफी शौक था. उन्होंने मुंबई की अंडर-16 टीम में भी क्रिकेट खेला था. बाद में उन्होंने मार्शल आर्ट की तरफ रुख किया और किकबॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हासिल की. इसी दौरान उनका फिटनेस और फाइट ट्रेनिंग से रिश्ता और मजबूत हुआ और उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग भी दी.

आसान नहीं था बॉलीवुड डेब्यू

सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बतौर हीरो डेब्यू किया था. हालांकि उइससे पहलेउन्होंने 'आरजू' नाम की फिल्म शूट की थी, लेकिन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच विवाद के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. इसके बाद 'एक और फौलाद' भी आगे नहीं बढ़ सकी. 'बलवान' के बाद भी सुनील को सफलता नहीं मिला. उनके लुक और एक्टिंग के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था. लेकिन एक्टर ने हार नहीं मानी और इंडस्ट्री में डटे रहे.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: दूसरे मंडे सिंगल डिजिट में सिमटी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें बाकियों की कमाई

अंडरवर्ल्ड की धमकियों पर भी नहीं झुके

90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड पर असर चर्चा में रहता था. इसी दौर को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आते थे. फोन पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की बातें कही जाती थीं, लेकिन सुनील ने बताया कि वह डरकर चुप नहीं बैठते थे और कई बार सामने से गालियां तक दे देते थे. उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस वाले उन्हें ऐसा करने से रोकते थे और कहते थे कि सामने वाले लोग नाराज होकर कुछ भी कर सकते हैं. सुनील का जवाब था कि जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरने की जरूरत क्यों होनी चाहिए.

पुलिस को ट्रेनिंग देने वाले 'अन्ना'

सुनील शेट्टी की फिटनेस और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं थी. उन्होंने खुद बताया है कि वह कम उम्र से ही इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस और महाराष्ट्र स्टेट पुलिस के जवानों के साथ ट्रेनिंग करते थे. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने हजारों लोगों को ट्रेनिंग दी, जिनमें कई सुरक्षा एजेंसियों के बाउंसर और पुलिस से जुड़े लोग भी शामिल थे. यही फिटनेस बाद में उनकी पहचान बन गई और 'मोहरा', 'दिलवाले', 'बॉर्डर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्शन से नाम कमाया. 

सुनील शेट्टी की नेटवर्थ और बिजनेस

सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों से कमाई करने वाले स्टार नहीं हैं. उन्होंने रेस्टोरेंट, रियल एस्टेट और अलग-अलग बिजनेस और निवेश में भी पैसा लगाया है. द इकोनॉमिक टाइम्स की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 125 करोड़ रुपये बताई जाती है. इतना ही नहीं, एक्टर का मुंबई में घर और एक शानदार फार्म हाउस भी है, जिनकी करोड़ों में कीमत है.

आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी भले ही 65 साल के हो गए हो, लेकिन वो इंडस्ट्री में पूरी तरह से एक्टिव है. एक्टर कई रियलिटी शोज और इवेंट्स का तो हिस्सा बनते ही हैं, इसके अलावा अपनी एक्टिंग से भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. सुनील को हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था. इसके अलावा 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी से भी उनका नाम लगातार जुड़ा हुआ है. खबर हैं कि वो अब हेरा फेरी 4 में नजर आएंगे. इसके अलावा सीरीज हंटर 2 का भी सुनील हिस्सा होंगे.

ये भी पढ़ें- ‘रवीना टंडन’ नाम की मिसाइल से कांप उठा था पाकिस्तान! क्या है इस दिलचस्प किस्से की पूरी कहानी?

Continue reading on the app

दिल्ली के डीसीबी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के कई पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Deep Chand Bandhu Hospital: सरकारी संस्थान में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, दीपचंद बंधु अस्पताल (डीसीबीएच) ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (डॉक्टर) के कुल 10 पदों पर एड-हॉक/टेन्यूर आधार पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है.

सीनियर रेजिडेंट पोस्ट अस्पताल में निकली वैकेंसी

डीसीबीएच की ओर से सीनियर रेजिडेंट पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में ऑर्थो में 1, रेडियोलॉजी में 1, पैथोलॉजी में 1, ऑब्स/गाइनी में 6 और एनेस्थीसिया में 1 पद शामिल हैं. इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में लेवल 11 के तहत 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुदरत का कहर, अचानक आई बाढ़ में बहा अहम 'सर्कुलर रोड', राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

जानें वॉक-इन-इंटरव्यू को लेकर पूरी डिटेल

वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त को 'कमरा नंबर 3002, तीसरी मंजिल, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच,डीसीबी हॉस्पिटल' पते पर आयोजित किए जाएंगे. इसी दिन साक्षात्कार से पहले उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच तय किया गया है. ऐसे में इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें. इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी, डिप्लोमा) होनी चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर या एड-हॉक आधार पर 3 वर्ष की सीनियर रेजीडेंसी पूरी नहीं की होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: चेन्नई में बड़े पैमाने पर चलेगा एंटी-रेबीज अभियान, हर दिन 3 हजार कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डीसीबी अस्पताल की ओर से यह नियुक्ति एड-हॉक/टेन्यूर आधार पर शुरुआत में 89 दिनों से लेकर 3 वर्ष तक की अवधि के लिए और एमएएमसी से केंद्रीय भर्ती होने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी.  

INPUT- IANS
 

ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: रांची में BJP का 'बुलडोजर विरोध', झारखंड बंद शुरू, महतो से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

ये भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR में शीवरात्रि के चलते इन रास्तों में भारी जाम की आंशका, घर ने निकलने से पहले देखें एडवाइजरी

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! भारत-अफगानिस्तान के बीच सितंबर में T20 सीरीज, तारीखों का हुआ ऐलान

ind vs afg t20i series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को होंगे. इस शेड्यूल के सामने आते ही फैंस वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने के लिए अभी से उत्सुकता दिखा रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 21:09:09 +0530

  Videos
See all

Shorts: रील में बिजी मां, बच्ची पर मंडराया खतरा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:41:46+00:00

Kishore Ajwani: Ranchi Lathicharge के विरोध में BJP का प्रदर्शन! | JPSC Protest | Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:42:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers