ओवरथिंकिंग और तनाव कैसे बिगाड़ते हैं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानें इससे बचने के वैज्ञानिक और आसान उपाय
ओवरथिंकिंग और तनाव कैसे बिगाड़ते हैं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानें इससे बचने के वैज्ञानिक और आसान उपाय
Pravesh Wahi: जानिए कौन है दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही? कांग्रेस उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त
Pravesh Wahi: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। राजधानी को अपना नया मेयर मिल गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्तमान में लीडर ऑफ द हाउस और रोहिणी से पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने कुल 165 वोटों में से 156 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ को करारी शिकस्त दी है।
राजधानी का मेयर चुने जाने से पहले प्रवेश वाही नेल लोगों से कहा था कि उनका लक्ष्य दिल्लीवासियों को अच्छी सुविधाएं देना है। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा था कि उनसे कूड़े के ढ़ेर के रूप में मिली हुई विरासत को साफ करने के बाद दिल्ली को स्वच्छ दिल्ली बनाने का काम करेंगे।
कौन है प्रवेश वाही?
प्रवेशी राजधानी दिल्ली के राजनीति के एक मजे हुए, एक्टिव और अनुभवी नेता है। पार्टी में उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। फिलहाल वह दिल्ली की रोहिणी के वार्ड 53-E से पार्षद हैं। प्रवेश वाही ने 2022 के दिल्ली के नगर निगम के चुनाव में इस सीट पर शानदार जीत हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, प्रवेश वाही की वर्तमान आयु 59 साल है। उन्होंने साल 1984 में शिवाजी यूनिवर्सिटी से BA की डिग्री हासिल की थी। वह दिल्ली नगर निगम मे सदन के नेता के तौर पर काम करते हैं।
प्रवेश वाही की संपत्ति
दिल्ली के नए प्रवेश वाही की संपत्ति पर भी अक्सर चर्चा होती है। चुनाव आयोग को उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2022 तक वह कुल 3.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। राजनीतिक विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि दिल्ली का नया मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही का ताकत और उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
Haribhoomi


















.jpg)



