Responsive Scrollable Menu

Exit Poll में बड़ा उलटफेर: बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल? TMC को झटका; 90% वोटिंग ने बढ़ाया सस्पेंस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। मतदान खत्म होते ही शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, जिनमें राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है, जबकि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता पर खतरा मंडराता दिख रहा है।

चार एग्जिट पोल में BJP आगे
चाणक्य स्ट्रैटजी, ABP News–CVoter, P-Marq और Matrize समेत पांच प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल में BJP को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं People’s Pulse के एग्जिट पोल में TMC की वापसी का दावा किया गया है। इस चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई दिलचस्पी
राज्य में इस बार करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में 91.88 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो उत्साहजनक मानी जा रही है। पूर्व बर्दवान में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हुगली, नदिया, हावड़ा और उत्तर 24 परगना में भी भारी मतदान दर्ज किया गया।

महिलाओं की भागीदारी अधिक
इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही। करीब 92.28 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

TMC बनाम BJP सीधी टक्कर
चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली TMC और BJP के बीच रहा। मतदान के दौरान कई नेताओं ने वोट डाला, हालांकि कुछ स्थानों पर हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप की घटनाएं भी सामने आईं।

4 मई को आएंगे नतीजे
एग्जिट पोल के अनुमानों के बावजूद अंतिम फैसला 4 मई को मतगणना के बाद ही होगा। उसी दिन स्पष्ट होगा कि बंगाल में सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

West Bengal Exit Poll 2026
Chanakya Strategies Exit Poll 2026

TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10

ABP News-C Voter Exit Poll 2026

TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 06-10

P-Marq Exit Poll 2026

TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00

Matrize Exit Poll 2026

TMC+: 125-140
BJP : 146-161
CONG: 00-00
OTH : 06-10

Peoples Pulse Exit Poll 2026

TMC+: 117-187
BJP : 95-110
CONG: 01-03
LEFT: 00-01
OTH : 00-00

Continue reading on the app

ओवरथिंकिंग और तनाव कैसे बिगाड़ते हैं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानें इससे बचने के वैज्ञानिक और आसान उपाय

ओवरथिंकिंग और तनाव कैसे बिगाड़ते हैं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानें इससे बचने के वैज्ञानिक और आसान उपाय

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के सामने 5 फाइनल... क्या हार्दिक पंड्या की सेना कर पाएगी करिश्मा? 14 अंकों का पेच और प्लेऑफ की कठिन डगर

Will Mumbai Indians Be Eliminated after 7 lost: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की हार के बाद आईपीएलमें मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह इस सीजन में उनकी 7वीं हार थी, जिससे प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो चुकी है. अब टीम के पास केवल गणितीय उम्मीदें बची हैं. 4 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उनका अगला मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति है. यदि मुंबई यह मैच हारती है, तो वे आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी. Sat, 2 May 2026 23:57:18 +0530

  Videos
See all

Hapur में कार सवारों की खतरनाक हरकत कैमरे में कैद | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T22:00:42+00:00

MP Breaking News | मंदसौर में एम्बुलेंस से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:45:02+00:00

मजदूरी मांगने पर मजदूर को मारे थप्पड़ #bareilly #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:45:03+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 : नेशनल और रीजनल मीडिया के अनुसार बंगाल में कौन भारी ? | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:36:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers