फर्जी खबरें फैलाने से लेकर काटे-छाँटे गए वीडियो और फर्जी नैरेटिव तक: पढ़ें- भारत में बैन किए गए प्रोपेगेंडा अकाउंट्स की पड़ताल
4PM, मॉलिटिक्स और नेशनल दस्तक पर लगी पाबंदी के पीछे क्या कारण हैं? जानिए भ्रामक कंटेंट, अभिव्यक्ति की आजादी और सरकार की कार्रवाई का पूरा सच।
RBI Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड-बी की 60 पदों पर भर्ती, जानें फॉर्म भरने की शर्तें
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड ‘B’ ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 60 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई 2026 तक चलेगी।
भर्ती की मुख्य जानकारी
- कुल पद: 60
- पद का नाम: ग्रेड ‘B’ ऑफिसर (General, DEPR, DSIM)
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- आवेदन तिथि: 29 अप्रैल से 20 मई 2026
योग्यता (Eligibility)
General पद के लिए
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। SC/ST/PwBD के लिए यह सीमा 50% है।
पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं (आरक्षित वर्ग के लिए केवल पास होना काफी है)।
DEPR (Economics)
- इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में मास्टर डिग्री जरूरी है।
- कम से कम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%)।
- PhD या रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
DSIM (Statistics/Data Science)
मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स या डेटा साइंस में मास्टर डिग्री (55% अंक)। 4 साल के ग्रेजुएशन कोर्स वाले उम्मीदवार 60% के साथ पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD: ₹118 (GST सहित)
- General/OBC/EWS: ₹1003 (GST सहित)
- RBI कर्मचारी: कोई शुल्क नहीं
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी करीब ₹78,450 प्रति माह मिलेगी। इसके अलावा DA, HRA, ग्रेड भत्ता और अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल पैकेज और आकर्षक हो जाता है।
ऐसे करें आवेदन
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब Recruitment सेक्शन में “Grade B (DR) 2026” चुनें
- Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
जरूरी सलाह
आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। आखिरी तारीख का इंतजार करने से बचें ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi























