kal Ka Mausam: देश कई राज्यों में बरसात और आंधी का अलर्ट जारी, पहाड़ी क्षेत्र के लिए चेतावनी, जानें IMD अपडेट
देश में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से तीन मई के लिए बिहार समेत 17 राज्यों में बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी. बताया जा रहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने वाली हैं. इतना ही नहीं, पहाड़ी राज्यों में खास चेतावनी जारी की है. यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जानने के बाद ही घर से निकलें.
पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की आशंका बताई गई है. वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है. उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है.
देश के 17 राज्यों में बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के साथ् असम में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है. इस बीच 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने वाली है. किसानों की फसलों को काफी नुकसान होगा. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी को बताई गई है.
दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के तहत 4 मई और 5 मई को दोबारा एक बारर फिर से तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलने चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में 3 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 3 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
IPL 2026: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से लगभग बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन दूसरी बार MI को हराया, CSK की उम्मीद बरकरार
IPL 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को शिकस्त दिया है. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. अब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में नामुमकिन सी हो गई है. मुंबई इंडियंस के दिए 160 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट गंवाकर 11 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया.
संजू सैमसन को जसप्रीत बुमराह ने जल्दी किया था आउट
मुंबई इंडियंस के दिए 160 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने की. हालांकि आज संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा. संजू 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए, फिर उर्विल पटेल जो तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें अल्लाह गजनफर ने पवेलियन भेजा. उर्विल पटेल ने 12 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली.
इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई.
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 159 रनों बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए नमधीर ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. रयान रिकेल्टन 24 गेंद पर 37 रन बनाए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 21 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 रन बनाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज 3 विकेट लेकर तहलका मचाया. नूर अहमद 2 विकेट लिए. जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: MI और LSG ने नहीं दिया मौका तो क्या हुआ..., IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर इस टीम में हुए शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






