जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुदरत का कहर, अचानक आई बाढ़ में बहा अहम 'सर्कुलर रोड', राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
Floods in Rajouri Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. पानी का बहाव इतना तेज था कि शहर का एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग 'सर्कुलर रोड' पूरी तरह से बह गया है. इस प्राकृतिक आपदा ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
यातायात हुआ बुरी तरह प्रभावित
सर्कुलर रोड राजौरी के प्रमुख रास्तों में से एक है, जिस पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है. सड़क के अचानक पानी में बह जाने से इलाके का संपर्क काफी हद तक टूट गया है. मुख्य सड़क के कट जाने के कारण अब स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के पास कोई सीधा विकल्प नहीं बचा है. अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को अब अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.
#WATCH | Rajouri, J&K: Flash floods wash away vital Circular Road, forcing residents and commuters to use longer alternative routes. pic.twitter.com/PiXvb5ltWE
— ANI (@ANI) August 11, 2026
मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला कुदरत का कहर
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, नदी नाले तूफान पर है और बस्तियों में भी पानी भर गया है. इन आपदा पूर्ण स्थितियों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगाईस की टीमें ने राहत और और बचाव कार्य में लगी है। इन टीमों ने सोमवार को 98 लोगों की जान बचाई है. होमगार्ड, सिविल डिफेंस और आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों से जलभराव एवं बाढ़ में नागरिकों के फंसने की आपातकालीन सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए. दिनभर चले इन अभियानों के दौरान जवानों द्वारा 98 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई गई तथा 7 गोवंश एवं 4 पालतू पशुओं का भी सुरक्षित बचाव किया गया.
हिमाचल में भी उफान पर नदियां
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है. खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कांगड़ा और सिरमौर में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मंडी जिले में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: रांची में BJP का 'बुलडोजर विरोध', छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद शुरू
भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में बना रहता है खतरा
भारी बारिश के चलते पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन तथा मलबा खिसकने का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है. कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है. बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ने और कई जगह दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है. लोगों से नदी, नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 और 13 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 14, 15 और 16 अगस्त को भी हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तराखंड में भी पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है. देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है जबकि देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी हो गए.
ये भी पढ़ें: चेन्नई में बड़े पैमाने पर चलेगा एंटी-रेबीज अभियान, हर दिन 3 हजार कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने मंगलवार भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को भारी बारिश के कारण तमक नाले में अचानक उफान आने से मॉड्यूलर पुल बह गया. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसमी जानकारी होने के बाद ही घर से बाहर निकलने और वापस आने की योजना बनाने की सलाह दी है.
चेन्नई में बड़े पैमाने पर चलेगा एंटी-रेबीज अभियान, हर दिन 3 हजार कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
चेन्नई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन मंगलवार को शहर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए एंटी-रेबीज टीकाकरण और कृमिनाशक अभियान शुरू करेगा। चेन्नई को रेबीज-मुक्त बनाने के लिए 75 दिनों में दो लाख जानवरों को टीके लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान में कुत्तों को क्षेत्रवार पकड़कर पशुचिकित्सक दल टीके लगाएगा।
जानवरों को अंदरूनी और बाहरी पैरासाइट्स (परजीवियों) के लिए दवा भी दी जाएगी, फिर पहचान के लिए पेंट से निशान लगाकर उन्हें वहीं छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। कॉर्पोरेशन ने इस अभियान के लिए 30 टीमें तैनात की हैं और हर दिन लगभग 3,000 स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीन लगाने की योजना है। यह अभियान शुरू में जोन 1, 2 और 4 में चलाया जाएगा और फिर धीरे-धीरे इसे ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के सभी जोन में फैलाया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि यह काम व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि शहर के स्ट्रीट डॉग्स की अधिक से अधिक आबादी को कवर किया जा सके और रेबीज फैलने का खतरा कम हो। नगर निकाय ने पिछले साल भी इसी तरह का बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया था, जिसके दौरान कॉर्पोरेशन की सीमा में आने वाले 1,47,545 आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन और डीवॉर्मिंग की दवाएं दी गई थीं। पिछले साल के अभियान को आगे बढ़ाते हुए कॉर्पोरेशन ने इस साल एक बड़ा लक्ष्य रखा है, जिसके तहत 75 कामकाजी दिनों में लगभग दो लाख आवारा कुत्तों को कवर किए जाने की उम्मीद है।
इस साल के कैंपेन के दौरान पालतू कुत्तों और बिल्लियों को मुफ्त एंटी-रेबीज़ वैक्सीन देने का इंतजाम भी किया गया है। पालतू जानवरों के मालिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का फायदा उठाएं और पक्का करें कि उनके जानवर इस जानलेवा वायरल बीमारी से सुरक्षित रहें।
यह कैंपेन तमिलनाडु वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी और वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस के पशु चिकित्सकों और ट्रेनीज के सहयोग से चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि उनकी भागीदारी से कॉर्पोरेशन की वैक्सीनेशन टीमें मज़बूत होंगी और तय समय में प्रोग्राम पूरा करने में मदद मिलेगी।
सिविक एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि यह पहल बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, डीवर्मिंग और लोगों में जागरूकता बढ़ाकर रेबीज-मुक्त चेन्नई बनाने के उनके बड़े मकसद का एक अहम हिस्सा है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने निवासियों से पालतू जानवरों के मालिकों और जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कैंपेन के दौरान वेटरनरी टीमों का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि रेबीज को कंट्रोल करने और चेन्नई में लोगों और जानवरों, दोनों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार वैक्सीनेशन और लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी होगी।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











