Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Protest: बातचीत के बाद भी क्यों नहीं थमा छात्र आंदोलन? #protest #shorts #latest #aajtak

Jharkhand Protest: बातचीत के बाद भी क्यों नहीं थमा छात्र आंदोलन? #protest #shorts #latest #aajtak आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुदरत का कहर, अचानक आई बाढ़ में बहा अहम 'सर्कुलर रोड', राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Floods in Rajouri Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. पानी का बहाव इतना तेज था कि शहर का एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग 'सर्कुलर रोड' पूरी तरह से बह गया है. इस प्राकृतिक आपदा ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

यातायात हुआ बुरी तरह प्रभावित

सर्कुलर रोड राजौरी के प्रमुख रास्तों में से एक है, जिस पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है. सड़क के अचानक पानी में बह जाने से इलाके का संपर्क काफी हद तक टूट गया है.  मुख्य सड़क के कट जाने के कारण अब स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के पास कोई सीधा विकल्प नहीं बचा है. अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को अब अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.

मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला कुदरत का कहर

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, नदी नाले तूफान पर है और बस्तियों में भी पानी भर गया है. इन आपदा पूर्ण स्थितियों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगाईस की टीमें ने राहत और और बचाव कार्य में लगी है। इन टीमों ने सोमवार को 98 लोगों की जान बचाई है. होमगार्ड, सिविल डिफेंस और आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों से जलभराव एवं बाढ़ में नागरिकों के फंसने की आपातकालीन सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए. दिनभर चले इन अभियानों के दौरान जवानों द्वारा 98 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई गई तथा 7 गोवंश एवं 4 पालतू पशुओं का भी सुरक्षित बचाव किया गया.

हिमाचल में भी उफान पर नदियां

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है. खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कांगड़ा और सिरमौर में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मंडी जिले में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: रांची में BJP का 'बुलडोजर विरोध', छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद शुरू

भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में बना रहता है खतरा

 भारी बारिश के चलते पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन तथा मलबा खिसकने का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है. कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है. बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ने और कई जगह दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है. लोगों से नदी, नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 और 13 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 14, 15 और 16 अगस्त को भी हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तराखंड में भी पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है. देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है जबकि देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी हो गए.

ये भी पढ़ें: चेन्नई में बड़े पैमाने पर चलेगा एंटी-रेबीज अभियान, हर दिन 3 हजार कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने मंगलवार भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को भारी बारिश के कारण तमक नाले में अचानक उफान आने से मॉड्यूलर पुल बह गया. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसमी जानकारी होने के बाद ही घर से बाहर निकलने और वापस आने की योजना बनाने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में सदी का सबसे भीषण भूकंप, अब तक 132 लोगों की मौत, एयरपोर्ट बंद, 5 राजधानियों में रेड अलर्ट

 

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल गांधी बोले- छात्रों पर बल प्रयोग गलत

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज से इस देश को नुकसान, अब नहीं होगा टीम इंडिया का दौरा!

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाएगा. मगर इसके चलते टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा खतरे में पड़ गया है. Wed, 12 Aug 2026 08:00:20 +0530

  Videos
See all

Surya Grahan 2026: बन रहा खतरनाक योग, सूर्य ग्रहण पर इन राशियों को खतरा! | Pregnant Women |Pregnancy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:45:26+00:00

रांची में JPSC और JSSC-CGL अभ्यर्थियों पर देर रात पुलिस की लाठीचार्ज #jharkhand #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers