Responsive Scrollable Menu

माली सेना का दावा: हवाई हमले में 200 से अधिक हमलावर ढेर, कई वाहन नष्ट

बमाको, 2 मई (आईएएनएस)। माली की सेना की ओर से शुक्रवार सुबह किए गए हवाई हमलों में 200 से ज्यादा हमलावरों को मार ग‍िराने का दावा क‍िया गया। शनिवार को माली के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

सेना के जनरल स्टाफ के बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ये हमले हथियारबंद आतंकियों के एक बड़े काफिले पर किए गए थे, जो एक पड़ोसी सीमा क्षेत्र से घुसकर नए हमलों की तैयारी कर रहा था।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, सेना के शुरुआती आकलन के अनुसार, इस कार्रवाई में भारी हथियारों से लैस चार पिकअप गाड़ियां और 60 से ज्यादा मोटरसाइकिलें भी नष्ट कर दी गईं। माली की सेना ने कहा है कि वह पूरे देश में आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

26 अप्रैल को भी माली की सेना ने बताया था कि पश्चिमी इलाके कोउलिकोरो में उसने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।

जनरल स्टाफ ने अपने बयान में कहा कि उस हमले के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सेना के हवाई साधनों ने कोउलिकोरो क्षेत्र के कोलोकानी के पश्चिम में मोटरसाइकिलों का एक काफिला देखा, जो एक ठिकाने की ओर जा रहा था।

इसके बाद वहां हवाई हमला किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई और उनका सामान और रसद भी नष्ट कर दिया गया।

25 अप्रैल को आतंकवादी समूहों ने माली के कई शहरों पर एक साथ हमले किए थे। उन्होंने राजधानी बमाको के पास काती शहर में रक्षा मंत्री सादियो कामारा के घर को भी निशाना बनाया था, जिसमें रक्षा मंत्री और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।

सरकार ने बताया था कि ये हमले काती, सेवेरे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको सहित कई जगहों पर किए गए थे।

28 अप्रैल को भारत ने इन आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की और जनरल सादियो कामारा के निधन पर संवेदना जताई थी।

माली में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे देश में अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों के बाद बेहद सतर्क रहें।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली-कोयंबटूर भेजा गया

जबलपुर, 2 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुए बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जबलपुर जनसंपर्क विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे तीन पार्थिव देहों को जबलपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सभी औपचारिकताओं को पूरा कर शवों को उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था की गई।

वहीं, दो अन्य पार्थिव देहों को दोपहर बाद शाम 3:20 बजे कोयंबटूर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। इन पार्थिव शरीरों के साथ मृतकों के दो परिजन भी रवाना हुए हैं, जो वहां पहुंचकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम हुआ था। हादसे के वक्त क्रूज में 41 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी लापता हैं। लापता लोगों में तीन बच्चे और एक वयस्क शामिल हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस-प्रशासन के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद 28 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया था। ये सभी लोग अब सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के आखिरी पलों की जानकारी मिल सके। वहीं, बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है।

जबलपुर के सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (बरगी जोन) अंजुल अयंक मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि फिलहाल इस मामले में (सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी शव बरामद नहीं हो जाते, तब तक आगे की विस्तृत जांच शुरू नहीं की जाएगी। पहले सभी लापता लोगों को ढूंढना प्राथमिकता है।

हादसे के बाद से ही सेना के गोताखोर, आपदा राहत दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। नदी के बहाव और जलाशय की गहराई को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसके बावजूद टीमों ने सर्च एरिया को बढ़ाकर लगभग 5 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम तक फैला दिया है, ताकि कोई भी सुराग छूट न जाए।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस का 'गोल्डन जुबली' रिकॉर्ड... टी20 में 50,000 रनों का कीर्तिमान बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Mumbai Indians 50,000 runs: मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस टी20 फॉर्मेट में 50,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. 308 मैचों के शानदार सफर में मुंबई ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. Sat, 2 May 2026 21:33:44 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई | Odisha | Trending | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:35:26+00:00

Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral: बेटे के शव से लिपट रोते रहे पिता | Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:22+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच जंग तय?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:37:20+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच महायुद्ध की आहट?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers