Responsive Scrollable Menu

UP में Sawan Somwar की धूम, CM Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया

सावन के पावन सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवालयों से लेकर काशी, प्रयागराज और अयोध्या तक पूरा प्रदेश भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर गांवों और शहरों के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के सोमवार के अवसर पर दोपहर को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से विश्व कल्याण तथा सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं, प्रदेश भर में मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

कांवड़िए कंधों पर गंगाजल लिए ‘बोल बम’ के उद्घोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। प्रदेश भर में शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पण और भजन-कीर्तन का क्रम दिनभर चलता रहा। काशी में सावन के सोमवार का विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाबा विश्वनाथ धाम में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद कांवड़िए पवित्र जल लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल और डमरू की ध्वनि से गूंजता रहा।

शाम की गंगा आरती के समय घाटों पर दीपों की रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ ने अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में भोर से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

वहीं, अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, पंचमुखी महादेव और अन्य प्रमुख शिवालयों में भी देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रदेश भर में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर रहा। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए पैदल, साइकिल और वाहनों से यात्रा करते नजर आए।

जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने उनके लिए विश्राम शिविर, जलपान और चिकित्सा शिविर लगाए। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया।

Continue reading on the app

Kaushambi Court ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई

कौशांबी (उप्र) 10 अगस्त कौशांबी जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे साढ़े तीन माह तक बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने के व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी। फौजदारी के अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) संजय मिश्रा ने बताया कि जिला न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश (त्‍वरित अदालत-प्रथम) नरेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को आरोपी बृजेश को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

उन्‍होंने बताया कि 27 अप्रैल, 2018 को जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की ने तहरीर दी कि दो जनवरी 2018 को थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव स्थित वाचस्पति इंटर कॉलेज के पास कसिया पश्चिम का रहने वाला बृजेश (24) अपने भाई प्रमोद के साथ मिलकर उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठा कर हरियाणा के गुरुग्राम ले गया, जहां 25 अप्रैल 2018 तक बंधक बनाकर रखा गया तथा इस दौरान उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह बृजेश के चंगुल से अपनी जान बचाकर घर वापस लौटी और अपने माता-पिता को अपनी आप बीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोखराज में संबंधित धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तह‍त मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मिश्रा ने बताया कि अभियोजन पक्ष की दलीलें व गवाहों के बयान तथा घटना के संबंध में प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने बृजेश को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि अर्थ दंड न अदा करने पर अभियुक्त को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

उन्‍होंने कहा कि जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में प्रदान की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

क्या था मिड नाइट कर्फ्यू रूल? जिसे जो रूट ने इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनते ही हटवा दिया

Mid Night Curfew: पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद मिड नाइट कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने आते ही ये नियम हटवा दिया. Thu, 13 Aug 2026 11:09:05 +0530

  Videos
See all

Ayodhya: Sawan के पवित्र महीने में Ram Mandir में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:06:55+00:00

सवालों से भागा Abhijeet Dipke! देखें वीडियो | Dipke Expose | Nepotism | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:02:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers