Responsive Scrollable Menu

Bihar: पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा, प्रगति को लेकर जानकारी ली

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो रेल, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना तथा जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना की उच्चस्तरीय  समीक्षा हुई।

पटना मेट्रो और योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना और राज्य में प्रस्तावित नए टाउनशिप की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग विनय कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने पटना मेट्रो के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयों की जानकारी दी. साथ ही विभिन्न कारणों से परियोजना की लागत में हो रही वृद्धि और कार्य में हो रहे विलंब के तकनीकी पहलुओं को भी स्पष्ट किया. राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप की प्रगति, वैधानिक प्रक्रियाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए PRT सिस्टम पर चर्चा

बैठक में एक वैकल्पिक और आधुनिक परिवहन प्रणाली पर भी विचार किया गया. पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (PRT) पर प्रस्तुतीकरण दिया गया. यह सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा.

मुख्यमंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को जल्द दूर किया जाए और कार्य में तेजी लाई जाए ताकि आम जनता को जल्द सुविधा मिल सके. मुख्यमंत्री ने सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और चरणबद्ध तरीके से तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जे.पी. गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) के तहत पटना रिवर फ्रंट विकास की विस्तृत जानकारी दी. यह परियोजना दीघा से सभ्यता द्वार (गांधी मैदान) तक लगभग 6 किमी लंबी होगी और इसे 25 सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना में पार्किंग, उद्यान, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, 6 खेल मैदान, महिला हाट और शहरी समूह जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.

पर्यावरण और सुविधा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और उपयोगी परियोजना है, जिसे पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं का निर्माण इस तरह किया जाए कि आम लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें.

स्थल निरीक्षण और निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जे.पी. गंगा पथ का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दीघा, एल.सी.टी. घाट और बांस घाट पर रुककर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण और विकास कार्य इस तरह किए जाएं कि लोग सुरक्षित रहते हुए इसका आनंद ले सकें.

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस का 'गोल्डन जुबली' रिकॉर्ड... टी20 में 50,000 रनों का कीर्तिमान बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Mumbai Indians 50,000 runs: मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस टी20 फॉर्मेट में 50,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. 308 मैचों के शानदार सफर में मुंबई ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. Sat, 2 May 2026 21:33:44 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | ‘ममता बनर्जी ने दे दिया अपना विदाई भाषण’ #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:14:13+00:00

जनता का पैसा… ऐसे हो रहा बर्बाद #news #pmgsy #bageshwar #corruption #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:15:05+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘BJP प्रवक्ता के डेटा पर एक्सपर्ट ने उठाए सवाल’ #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:15:27+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘सारे मुसलमान भी वोट डाल दें, फिर भी BJP…’ #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T17:13:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers