Responsive Scrollable Menu

मुंबई महिला लीग ऑक्शन- इरा जाधव सबसे महंगी खिलाड़ी:आकाश टाइगर्स ने 10 लाख में खरीदा, U-19 में तिहरा शतक लगाया

16 साल की इरा जाधव पहली मुंबई महिला लीग नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें शनिवार को आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा। इरा ने पिछले साल अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ऑक्शन में कुल 363 विमेंस प्लेयर्स पर बोली लगी। इनमें से 50 खिलाड़ियों को तीन फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइजी ने कुल 1.47 करोड़ रुपए खर्च किए। लीग में शामिल होने वाली तीन टीमें- सोबो मुंबई फाल्कन्स, ठाणे स्काई राइजर्स और आकाश टाइगर्स हैं। जगमोहन डालमिया ट्रॉफी जीत चुकी हैं इरा इरा जाधव का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्हें 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में बेस्ट घरेलू क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। अब वे इस लीग में प्रदर्शन करके WPL के अगले सीजन के लिए दावा मजबूत करना चाहती हैं। सयाली, साइमा और हुमैरा बनीं 'आइकन प्लेयर' MCA ने लीग के पहले सीजन के लिए तीन अनुभवी खिलाड़ियों को 'आइकन प्लेयर' के तौर पर चुना है। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकीं सयाली सतघरे 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' की आइकन होंगी, जबकि साइमा ठाकुर 'ठाणे स्काई राइजर्स' और हुमैरा काजी 'आकाश टाइगर्स' का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अनुभव लीग के स्तर को और ऊंचा ले जाएगा। नाइक बोले- यह मुंबई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक शुरुआत MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि यह लीग भारत में महिला क्रिकेट के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। नीलामी के लिए कुल 2,411 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से अंतिम छंटनी के बाद पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी एक साथ आयोजित की गई। जल्द ही शुरू होने वाली इस लीग से मुंबई के फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद है। -------------------------------------------------------- महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को ही वाइस कैप्टन बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

जन सहभागिता से जल संरक्षण में मध्य प्रदेश देश में अव्वल: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पानी को सहेजने के कार्य में जन-जन को जोड़ा जा रहा है। मध्य प्रदेश में जनभागीदारी आधारित जल संचय अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों की जागरूकता, सहभागिता और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश क्रिकेट में शर्मनाक घोटाला, BCB चीफ तमीम इकबाल ने खोली पोल

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में शर्मनाक घोटाले का खुलासा किया है. तमीम ने बताया कि कैसे बीसीबी में काम करने वाले क्लीनर्स को उनका पैसा नहीं दिया जा रहा. Mon, 04 May 2026 17:57:15 +0530

  Videos
See all

Assam Election Results: बंगाल,असम में जीत पर पीएम मोदी का पोस्ट #pmmodi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T12:47:10+00:00

West Bengal Results: ममता बनर्जी पर बड़ा एक्शन होने वाला है? | Mamata Banerjee | West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T12:44:43+00:00

Kerala Election Results 2026: Bengal के नतीजों पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान! #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T12:45:58+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Viral Video: मुस्लिम पेंटर ने मां-बेटे को अमर कर दिया | Amroha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T12:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers