Responsive Scrollable Menu

DMC चुनाव की ग‍िनती शुरू, 8 पदों के लिए डॉ. रोहन कृष्‍णन सह‍ित 60 डॉक्टरों ने भरा पर्चा, क्या हैं मुद्दे

6 साल के बाद द‍िल्‍ली मेड‍िकल काउंस‍िल का चुनाव होने जा रहा है. 31 मई को होने वाले इलेक्‍शन में डीएमसी के 8 पदों पर 60 डॉक्टर मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इनमें आरजी कर मेड‍िकल कॉलेज कांड के बाद राष्‍ट्रव्‍यापी आंदोलन को लीड करने वाले डॉ. रोहन कृष्णन ने भी नामांकन भरा है. उन्‍होंने कहा क‍ि इस बार भ्रष्टाचार रोकने और डॉक्टरों की समस्याएं उठाने का वादा है.

Continue reading on the app

अनिल कपूर बोले- मैंने पिता को टूटते देखा है:राजेश खन्ना के साथ फ्लॉप फिल्म बनाई थी, लोगों ने मुंह फेर लिया था, वे रोते थे

अनिल कपूर ने हाल ही में अपने पिता और फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के संघर्ष भरे दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद इंडस्ट्री ने उनके पिता से दूरी बना ली थी। उस दौर में सुरिंदर कपूर इतने टूट गए थे कि कई बार रो पड़ते थे। अनिल कपूर ने यह बात लिली सिंह के पॉडकास्ट में कही। उन्होंने बताया कि उनके पिता बेहद ईमानदार और सादगी पसंद इंसान थे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता जल्दी रिश्ते बदल देती है। उनके मुताबिक, पिता ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद लोगों ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया। अनिल कपूर ने कहा, “मैंने अपने पिता को टूटते हुए देखा है। लोग अचानक उनसे दूर हो गए थे। वह रोते थे और बहुत परेशान रहते थे।” अभिनेता ने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। तभी उन्होंने तय किया कि वह फिल्मों में अपना नाम बनाएंगे और पिता का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने कभी उन्हें लॉन्च करने की कोशिश नहीं की। सुरिंदर कपूर मानते थे कि अगर अनिल को इंडस्ट्री में टिकना है, तो उन्हें अपने दम पर पहचान बनानी होगी। अनिल ने शुरुआती दिनों में छोटे-मोटे रोल किए, रिजेक्शन झेले और लंबे संघर्ष के बाद खुद को स्थापित किया। अनिल कपूर ने कहा कि उनके पिता की असफलताओं ने उन्हें मेहनत करना सिखाया। उन्होंने महसूस किया कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग सिर्फ सफलता के साथ खड़े रहते हैं। यही वजह थी कि वह अपने काम को लेकर गंभीर रहे और हर मौके को पूरी ईमानदारी से निभाया। सुरिंदर कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर थे। उन्होंने करियर में कई फिल्में प्रोड्यूस कीं। वहीं अनिल कपूर ने 1980 और 90 के दशक में मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन और बेटा जैसी फिल्मों से स्टारडम हासिल किया। आज भी वह इंडस्ट्री के एक्टिव अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पहले दी एक कान से सुनने की अक्षमता को मात, फिर बन गया भारतीय क्रिकेट का 'वॉशिंगटन', गिल का सबसे बड़ा 'गेम चेंजर'

पंजाब के खिलाफ हालिया मैच में जिस तरह वॉशिंगटन सुंदर अपनी जादुई बल्लेबाजी से हारी हुई बाजी पलट दी, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह खिलाड़ी दबाव में बिखरता नहीं, बल्कि निखरता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस खिलाड़ी की टाइमिंग के पीछे पूरी दुनिया दीवानी है, वह एक कान से बिल्कुल सुन नहीं सकते. Mon, 4 May 2026 14:29:06 +0530

  Videos
See all

West Bengal Assembly Election Results 2026: किसकी होगी भवानीपुर सीट? Suvendu Adhikari | Mamata | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:01:20+00:00

Bengal Election Result: 15 साल बाद बंगाल में ममता का किला ढहा...रुझानों में BJP 200 सीटों के करीब | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:09:01+00:00

Tamil Nadu Election 2026: जनता ने जिसको स्वीकारा है, वो Thalapathy Vijay है...TVK 104 सीटों पर आगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:08:40+00:00

Vote Counting For Assembly Elections 2026: 5 राज्यों के नतीजे देख सब हैरान | Bengal | Assam | Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:11:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers