Responsive Scrollable Menu

ईरान ने अमेरिका से युद्ध जारी रखने के दिए संकेत, बोला-ट्रंप की नीयत पर विश्वास नहीं कर सकते

ईरान अब अमेरिका के किसी भी प्रस्ताव को लेकर विश्वास नहीं जता रहा है. उसे डर है ​कि प्रस्ताव के पीछे किसी तरह का बड़ा षड्यंत्र तो नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सैन्य कमान से जुड़े अफसर मोहम्मद जाफर असदी ने साफ संकेत दिया है कि अमेरिका की हालिया बयानबाजी ही उसकी नीयत पर सवाल खड़े करती है. कुल मिलाकर ईरान के इस बयान से यही संदेश निकलकर आ रहा है कि उसे अमेरिका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. दरअसल, इस पूरे मामले में बेचैनी तब और बढ़ गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान सामने आया. ट्रंप ने साफ कहा कि 'हम पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकते हैं.' ट्रंप के बयान ने आग में घी का काम किया है. इसे ईरान के लिए एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है. इससे दोनों देशों के बीच माहौल को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है.

ईरान का साफ संदेश

ईरान की ओर से साफ कहा गया है कि उनकी सेना पूरी तरह से अलर्ट पर है. अगर हालात बिगड़ते हैं या अमेरिका की ओर से कोई नई कार्रवाई होती है तो उसका जवाब देने के लिए वे तैयार हैं. असदी के अनुसार,  अगर कोई 'नई हरकत या गलती' होती है, तो ईरान पीछे हटने वाला नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के कई बयान सिर्फ दिखावे को लेकर दिए गए हैं. 

अलग-अलग गुटों में ये बंटा हुआ 

उनका मकसद असली समस्या को हल करना नहीं है. खास तौर पर तेल के दामों और अपनी छवि को लेकर अमेरिका ज्यादा चिंतित रहा है. वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने यह साफ कर दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी है.   वह उनकी शर्तों पर खरा नहीं उतर रही. उन्होंने कहा कि ईरान कुछ ऐसी मांगें रख रहा है, जिन्हें वह मानने को तैयार नहीं हैं. इसके साथ ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ईरान के अंदर के नेतृत्व एकजुट नहीं हो रहा है. अलग-अलग गुटों में ये बंटा हुआ है. 

जंग दोबारा से शुरू हो सकती है

इन बयानों से यह साफ हो चुका है कि दोनों देशों के बीच भरोसा लगातार कमजोर हो चुका है. एक ओर ईरान सीधे तौर पर यह कह रहा है कि जंग दोबारा से शुरू हो सकती है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका भी कड़ रुख अपना रहा है. अब देखना यह है कि क्या तनाव आगे जाकर किसी बड़े टकराव में बदल जाएगा या कोई बातचीत से रास्ताा निकलेगा. फिलहाल हालात बता रहे हैं कि स्थिति नाजुक है. आने वाले तीन से चार काफी अहम हो सकते हैं. 

Continue reading on the app

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि प्रख्यात गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में जोशी के व्यापक योगदान को रेखांकित किया। यह नियुक्ति मंत्रालय द्वारा पूर्व अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल के इस्तीफे को स्वीकार किए जाने के कुछ महीनों बाद हुई है।
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में CM पद का 'Game' शुरू? जोशी का दावा- Congress में Siddaramaiah की कुर्सी पर संकट


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोशी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक विलक्षण रचनात्मक व्यक्तित्व हैं। वैष्णव ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी। मंत्रालय ने जोशी की नियुक्ति पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया के विमर्श को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं।

इसमें कहा गया है कि उनके कार्यों में प्रशंसित फिल्म गीत, विज्ञापन अभियान और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियां शामिल हैं जो देश भर में विविध दर्शकों से जुड़ती हैं। जोशी अगस्त 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ किया और साथ ही फिल्म उद्योग के सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि सीबीएफसी में उनका कार्यकाल रचनात्मक अभिव्यक्ति और नियामक उत्तरदायित्व के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है।  इससे पहले, जोशी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक (मैक्कैन एरिक्सन की सहायक कंपनी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस का 'गोल्डन जुबली' रिकॉर्ड... टी20 में 50,000 रनों का कीर्तिमान बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Mumbai Indians 50,000 runs: मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस टी20 फॉर्मेट में 50,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. 308 मैचों के शानदार सफर में मुंबई ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. Sat, 2 May 2026 21:33:44 +0530

  Videos
See all

Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral: बेटे के शव से लिपट रोते रहे पिता | Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:22+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच महायुद्ध की आहट?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:45+00:00

Kishore Ajwani: बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई | Odisha | Trending | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:35:26+00:00

Bahas Bazigar: Bengal में अगर BJP हारी तो उसका जिम्मेदार कौन, Ashutosh ने बताया | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:36:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers