अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित वापस लाए गए, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक 2,922 से अधिक भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 30 लोग खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों के साथ मिलकर नाविकों की सुरक्षा और समुद्री गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है।
मंत्रालय ने कहा, क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम ने अब तक 8,335 कॉल्स और 17,838 से अधिक ईमेल संभाले हैं। पिछले 24 घंटों में 67 कॉल और 144 ईमेल प्राप्त हुए।
बयान में आगे कहा गया है कि देश भर के बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है और कहीं भी जाम (कंजेशन) की स्थिति नहीं है।
विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है।
सरकार ने बताया कि समय-समय पर नई एडवाइजरी जारी की जा रही हैं, जिनमें स्थानीय नियम, यात्रा और उड़ानों की जानकारी, कांसुलर सेवाएं और अन्य सुविधाओं के बारे में बताया जाता है। भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीयों और संगठनों से लगातार संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
उड़ानों की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और खाड़ी क्षेत्र से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जा रही हैं। यूएई में सुरक्षा और संचालन के आधार पर सीमित कमर्शियल फ्लाइट्स चल रही हैं। सऊदी अरब और ओमान से भी भारत के लिए नियमित उड़ानें जारी हैं।
सरकार ने बताया कि इराक का हवाई क्षेत्र सीमित उड़ानों के साथ खुला है, जिससे लोग भारत आ सकते हैं। ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है, जहां कार्गो और चार्टर्ड उड़ानें चल रही हैं।
भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है और जो लोग वहां हैं, उन्हें भारतीय दूतावास की मदद से जमीनी रास्तों से वापस आने के लिए कहा गया है।
अब तक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 2,490 भारतीय नागरिकों को ईरान से जमीनी रास्तों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
साउथ सुपरस्टार यश एक्टिंग से लेंगे ब्रेक? फैंस के बीच बढ़ी चिंता, जानिए रामायण और टॉक्सिक के बाद क्या है एक्टर का प्लान?
Yash Taking Break From Acting: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) को बड़े पर्दे पर देखे हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनका क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है. करीब चार साल पहले 2022 में यश केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म लेकर आए थे. इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. उनकी इस साल दो बड़ी फिल्में टॉक्सिक (Toxic) और रामायण (Ramayana) आने वाली हैं लेकिन इसी बीच एक्टर को लेकर एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है, जिससे उनके चाहने वालों के बीच चिंता पैदा हो गई है.
क्या सच में ब्रेक लेने वाले हैं यश?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यश से पूछा गया कि क्या वह अपनी आने वाली फिल्मों के बाद ब्रेक लेने का सोच रहे हैं. इस पर उन्होंने साफ तौर पर इशारा किया कि वह लगातार काम में बिजी रहे हैं और कुछ समय खुद के लिए निकालना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'शायद मैं अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहूंगा, इसलिए मैं एक छोटा सा ब्रेक ले सकता हूं और फिर वापस काम पर लौटूंगा.'
यश के इस बयान के बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह कोई लंबा ब्रेक नहीं होगा, बल्कि सिर्फ थोड़े समय फैमिली के साथ बिताना चाहते हैं.
चार साल से बड़े पर्दे से दूर
यश के फैंस को ऐसा लग सकता है कि यश पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन असल में वह लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने खुद बताया कि वह एक साथ दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे थे, जिसकी वजह से स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी कम नजर आई.
यश का मानना है कि जिस तरह के बड़े और ग्लोबल स्तर के प्रोजेक्ट्स वह करना चाहते हैं, उनमें समय और हार्डवर्क दोनों ज्यादा लगता है. यही वजह है कि एक्टर जल्दबाजी में फिल्में करने के बजाय सिर्फ क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'हम बचपन से रहे, अब बहुत अकेलापन होता है महसूस', उषा मंगेशकर बहन आशा भोसले को यादकर हुईं इमोशनल
रामायण में रावण के किरदार में आएंगे नजर
यश की आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रामायण है, जिसमें वह रावण का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में यह उनका यह बॉलीवुड डेब्यू भी माना जा रहा है. इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी.वहीं, सनी देओल हनुमान के रोल करेंगे.
इस फिल्म में यश का किरदार काफी खास बताया जा रहा है, जिसमें रावण के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जाएगा. यानी उनका रोल सिर्फ नेगेटिव नहीं बल्कि एक गहराई लिए हुए होगा, जो ऑडियंस के लिए नया एक्सपीरियंस होगा. .
टॉक्सिक से ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने की कोशिश
यश रामायण के अलावा टॉक्सिक में भी नजर आएंगे, इस मूवी को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हैं. यह फिल्म भी यश के करियर की अहम प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. जिससे उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल सकती है.
यश मानना हैं कि वह अपनी फिल्मों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहते हैं और इसी डायरेक्शन में काम कर रहे हैं. यही वजह है कि वह हर प्रोजेक्ट को लेकर काफी सोच समझकर फैसला लेते हैं.
ये भी पढ़ें: Oscars को लेकर बदल गए ये 3 बड़े नियम, जानें भारत के लिए क्या है खास?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















