Responsive Scrollable Menu

मुंबई महिला लीग ऑक्शन- इरा जाधव की सबसे महंगी खिलाड़ी:आकाश टाइगर्स ने 10 लाख में खरीदा, U-19 में तिहरा शतक लगाया

16 साल की इरा जाधव पहली मुंबई महिला लीग नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें शनिवार को आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा। इरा ने पिछले साल अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ऑक्शन में कुल 363 विमेंस प्लेयर्स पर बोली लगी। इनमें से 50 खिलाड़ियों को तीन फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइजी ने कुल 1.47 करोड़ रुपए खर्च किए। लीग में शामिल होने वाली तीन टीमें- सोबो मुंबई फाल्कन्स, ठाणे स्काई राइजर्स और आकाश टाइगर्स हैं। जगमोहन डालमिया ट्रॉफी जीत चुकी हैं इरा इरा जाधव का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्हें 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में बेस्ट घरेलू क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। अब वे इस लीग में प्रदर्शन करके WPL के अगले सीजन के लिए दावा मजबूत करना चाहती हैं। सयाली, साइमा और हुमैरा बनीं 'आइकन प्लेयर' MCA ने लीग के पहले सीजन के लिए तीन अनुभवी खिलाड़ियों को 'आइकन प्लेयर' के तौर पर चुना है। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकीं सयाली सतघरे 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' की आइकन होंगी, जबकि साइमा ठाकुर 'ठाणे स्काई राइजर्स' और हुमैरा काजी 'आकाश टाइगर्स' का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अनुभव लीग के स्तर को और ऊंचा ले जाएगा। नाइक बोले- यह मुंबई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक शुरुआत MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि यह लीग भारत में महिला क्रिकेट के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। नीलामी के लिए कुल 2,411 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से अंतिम छंटनी के बाद पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी एक साथ आयोजित की गई। जल्द ही शुरू होने वाली इस लीग से मुंबई के फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद है। -------------------------------------------------------- महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को ही वाइस कैप्टन बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

खाद्य असुरक्षा से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में शामिल बांग्लादेश: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश वर्ष 2025 में तीव्र खाद्य असुरक्षा (एक्यूट फूड इनसिक्योरिटी) से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के 10 देशों में शामिल रहा। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के करीब 1.6 करोड़ नागरिकों को खाद्य संकट के उच्च स्तर का सामना करना पड़ा और 2026 में भी हालात में सुधार की संभावना कम है।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs MI: डेब्यू के लिए 8 मैच तक इंतजार, 10 गेंदों में सूर्यकुमार यादव का शिकार, हैरतअंगेज कैच भी लपका

पिछले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे इस युवा गेंदबाज को आखिरकार IPL 2026 में जाकर मौका मिला लेकिन इसके लिए भी उन्हें इस सीजन के आधे से ज्यादा हिस्से तक बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा था. Sat, 02 May 2026 21:11:56 +0530

  Videos
See all

Bahas Bazigar: BJP जनता के साथ क्यों नहीं है?- Manav Jaiswal | Bengal Elections | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:05:46+00:00

Raghav Chadha News : केजरीवाल ने कर दिया बड़ा खेला! | Arvind Kejriwal | Top News | AAP Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:15:02+00:00

Iran America War Update : अमेरिका करेगा ईरान पर फिर हमला | Top News | Attack | N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:01:27+00:00

Salman Khan फायरिंग केस और Baba Siddique हत्या मामले में कोर्ट में सुनवाई, पुलिस जांच पर उठे सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:05:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers