कोटक महिंद्रा बैंक का धमाकेदार प्रदर्शन! Q4 में 13% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 4,027 करोड़ पहुंचा मुनाफा
आगरा मे अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया, दामाद संग 8 बच्चों की मां फरार, गांव में फैली सनसनी
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है. आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला,जो खुद आठ बच्चों की मां है, अपने दामाद के साथ फरार हो गई. हैरानी की बात यह है कि दामाद भी पांच बच्चों का पिता बताया गया है. यह मामला अलीगढ़ की तरह है, जहां पर सास-दामाद बीते दिनों फरार हो गए थे. आगरा की इस घटना के बाद दोनों के परिवार और पूरे गांव में सनसनी फैल चुकी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी घटना एक परिवारिक शादी समारोह के दौरान हुई है.आरोपी दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था. दोपहर के वक्त उसने अपनी सास को घर के पीछे बने खेत में मेहंदी तोड़ने के बहाने बुलाया. मगर कुछ देर तक जब दोनों वापस नहीं आए तो परिवार के कुछ सदस्य यहां पर पहुंच गए.
आरोप लगे हैं कि परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखा. इसके बाद घर में हड़कंप मच गया. पकड़े जाने के डर और शोर-शराबा होने पर दामाद अपनी सास को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया.
12 साल पुरानी है यह प्रेम कहानी
यह पहली बार नहीं था, परिवार के दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से की गई थी. शादी के करीब तीन वर्ष बाद ही बड़े दामाद और उसकी सास के बीच करीबियां बढ़ने लगी. वे करीब 12 साल पहले भी घर छोड़कर भागे थे. उस वक्त काफी तलाश के बाद उन्हें दिल्ली की एक कंपनी से पकड़कर वापस लाया गया. तब परिवार की इज्जत की खातिर मामले को शांत कराया गया. मगर इसके बाद भी दोनों के बीच खिचड़ी पक रही थी.
रिश्तों की उलझन और सामाजिक बदनामी
इस घटना ने दो परिवारों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. यहां पर सामाजिक मर्यादाओं पर भी बड़े सवाल खड़े किए गए हैं. पीड़ित पति जो आठ बच्चों का पिता है. अब अपनी पत्नी और दामाद की करतूत से परेशान है. वहीं पांच बच्चों की मां यानी आरोपी की पत्नी का हाल बुरा है.
पुलिस की कार्रवाई
महिला के पति ने इस केस में थाना फरह में अपने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत को दर्ज कराई है. पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने दामाद पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि सास और दामाद के लापता होने की सूचना मिली है. पुलिस केस की गंभीरता से जांच में जुटी है. दोनों की तलाश के लिए टीमें लगाई जा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: करोड़ों मोबाइल पर एक साथ अचानक बज उठा भारत सरकार का इमरजेंसी सायरन, जानें क्या है वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















