Investment Tips: म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते तो 3 बातों का जरूर रखें ध्यान? पैसा कैसे बनता है, जानें
Investment Tips: म्यूचुअल फंड निवेश को अक्सर आसान और शुरुआती लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें भी समझदारी जरूरी। बिना योजना के निवेश करने से बाद में नुकसान या भ्रम की स्थिति बन सकती। इसलिए निवेश शुरू करने से पहले कुछ बुनियादी बातों को समझना बेहद जरूरी है।
सबसे पहला कदम है अपने निवेश का उद्देश्य तय करना। यह जानना जरूरी है कि आप पैसा क्यों लगा रहे हैं- घर खरीदने के लिए, बच्चों की पढ़ाई के लिए या लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए। आपका लक्ष्य ही तय करता है कि आपको कितना जोखिम लेना चाहिए, कितने समय तक निवेश करना है और किस तरह के फंड आपके लिए सही रहेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको 2-3 साल में पैसे की जरूरत है तो ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले इक्विटी फंड से दूरी रखना बेहतर होता है।
जोखिम को समझना जरूरी
इसके बाद आता है जोखिम को समझना। हर व्यक्ति बाजार के उतार-चढ़ाव को अलग तरह से देखता है। कुछ लोग गिरावट में भी शांत रहते हैं जबकि कई लोग घबराकर नुकसान में ही निवेश निकाल लेते। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी क्षमता के हिसाब से ही निवेश करें, न कि सिर्फ ज्यादा रिटर्न के लालच में।
सिर्फ रिटर्न देखकर फंड न चुनें
विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर किसी फंड का चुनाव न करें। जो फंड आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जरूरी नहीं कि वह आगे भी वैसा ही करे। बेहतर है कि आप फंड के लंबे समय के प्रदर्शन और स्थिरता को देखें। साथ ही यह भी देखें कि फंड मैनेजर कौन है और उसकी रणनीति कितनी स्थिर रही है।
एक्सपेंस रेशियो देखना भी जरूरी
खर्च यानी एक्सपेंस रेशियो पर ध्यान देना भी जरूरी है। यह एक छोटा प्रतिशत होता है, लेकिन लंबे समय में यह आपके रिटर्न पर असर डाल सकता। इसलिए समान फंड्स की तुलना करते समय खर्च को नजरअंदाज न करें।
एक और बड़ी गलती है बहुत ज्यादा फंड में निवेश करना। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा फंड लेने से जोखिम कम होगा, लेकिन अक्सर इससे एक जैसे निवेश दोहराए जाते हैं। बेहतर है कि सीमित और संतुलित पोर्टफोलियो बनाया जाए।
म्यूचुअल फंड में सफलता के लिए धैर्य सबसे जरूरी है। खासकर इक्विटी फंड में समय के साथ ही अच्छे नतीजे मिलते हैं। बार-बार निवेश बदलने से नुकसान हो सकता है। ऐसे में SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक अच्छा तरीका माना जाता है, जो नियमित निवेश की आदत बनाता है।
कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड में निवेश आसान जरूर है, लेकिन समझदारी और सही योजना के बिना नहीं। सही लक्ष्य, जोखिम की समझ और धैर्य के साथ किया गया निवेश ही लंबे समय में बेहतर परिणाम देता है।
(प्रियंका कुमारी)
(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें और उसी मुताबिक फैसला करें)
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस) । जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस ने आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama





















