Responsive Scrollable Menu

महंगे खिलौने नहीं, प्यार और खेल से होता है बच्चे का सही विकास

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में किसी भी तरह की कोई कमी न आए। इसके लिए वो बच्चे को महंगे से महंगे खिलौने और अन्य चीजें देते हैं, लेकिन सच यह है कि बच्चे का असली विकास महंगे खिलौनों से नहीं, बल्कि आपके समय, प्यार और रोजमर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियों से होता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि छोटे बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से विकसित होता है और इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है बातचीत और जुड़ाव की। जब आप अपने बच्चे से बात करते हैं, भले ही वह अभी ठीक से बोल न पा रहा हो, तब भी वह आपकी आवाज, शब्दों और भावनाओं को समझने लगता है। यही चीज उसके भाषा विकास और सोचने की क्षमता को मजबूत बनाती है।

कहानी सुनाना भी बच्चों के विकास में बहुत बड़ा रोल निभाता है। जब आप उन्हें कहानियां सुनाते हैं, तो उनकी कल्पनाशक्ति बढ़ती है और वे नए-नए विचारों से जुड़ते हैं। इसी तरह, गाने गाना या लोरी सुनाना बच्चे को न सिर्फ खुशी देता है, बल्कि उसके दिमाग और भावनात्मक विकास में भी मदद करता है।

खेल बच्चों के लिए सिर्फ टाइमपास नहीं होता, बल्कि यह सीखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है। जब बच्चा खेलता है, तो वह अपने आसपास की दुनिया को समझता है, चीजों को पहचानता है और नए कौशल सीखता है। चाहे वह ब्लॉक्स से खेलना हो, चित्र देखना हो या फिर आपके साथ साधारण खेल खेलना हो, हर गतिविधि उसे कुछ नया सिखाती है।

सबसे खास बात यह है कि इन सबके लिए आपको किसी महंगे खिलौने या खास साधनों की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण चीजों से भी आप बच्चे के साथ मजेदार और सीखने वाले खेल खेल सकते हैं। जैसे कि तस्वीरें दिखाना, रंग पहचानना, या फिर रोजमर्रा की चीजों को खेल में शामिल करना।

खेल के जरिए सीखना बच्चों के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। यह तरीका बच्चों को खुश रखता है, उन्हें सक्रिय बनाता है और सीखने को मजेदार बना देता है। जब बच्चा खुशी-खुशी सीखता है, तो वह चीजों को ज्यादा अच्छे से और लंबे समय तक याद रखता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'हम बचपन से रहे, अब बहुत अकेलापन होता है महसूस', उषा मंगेशकर बहन आशा भोसले को यादकर हुईं इमोशनल

Usha Mangeshkar gets emotional after remembering sister Asha Bhosle: लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन को आज पूरे 20 दिन हो गए हैं. पिछले महीने 12 अप्रैल को मुंबई में उनका 92 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था. इस खबर ने देश-दुनिया झकझोर दिया था थे क्योंकि इतनी बड़ी गायिका का जाना किसी नुकसान से कम नहीं है. आशा भोसले के जाने के बाद उनके परिवार में एक खालीपन और अकेलापन का सन्नाटा छा गया है. उनके जाने का गम अभी भी परिवार भुला नहीं पाया है. इस पर सिंगर की छोटी बहन उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) ने अपने दिल के दर्द को शेयर किया है.

उषा मंगेशकर ने अपनी बड़ी बहन आशा भोसले को याद करते हुए जो बातें कहीं, उसने हर किसी को भावुक कर दिया. उनके शब्दों में एक ऐसा खालीपन झलकता है, जिसे सिर्फ वही समझ सकता है जिसने अपने सबसे करीब के इंसान को खोया हो या उससे दूर हुआ हो.

उषा मंगेशकर ने शेयर किया अपना दर्द

एक इंटरव्यू के दौरान ऊषा मंगेशकर ने अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर किया. उन्होंने कहा, 'मेरी बड़ी बहन गुजर गईं. पिछले आठ सालों में मैंने अपनी दो बड़ी बहनों को खो दिया है. यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और पूरे इंडिया के लिए भी, क्योंकि उन्होंने एक महान गायिका को खो दिया.'  उनके इस बयान ने लोगों को भावुक कर दिया है. 

बचपन की यादें आज भी देती हैं सहारा

उषा ने अपनी बहन के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा, 'मेरे साथ बहुत सारी यादें हैं. हम बचपन से साथ थे. अब घर पर बहुत लोनलीनेस और उदासी महसूस होती है.' उनके ये साफ बताते हैं कि उनके लिए यह सिर्फ बहन को खोने का दर्द नहीं बल्कि जिंदगी का बड़ा हिस्सा था.  उनके बचपन से लेकर करियर तक, हर मोड़ पर साथ रहने वाली बहन की कमी आज उनकी लाइफ में एक खालीपन छोड़ गई है. 

ये भी पढ़ें: आखिर वानखेड़े स्टेडियम में क्यों भिड़ गए थे शाहरुख खान?, 14 साल बाद EX-ACP ने किया खुलासा

दुख के बीच खुद को संभालने की कोशिश

वहीं, आशा के जाने के बाद परिवार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि वह घर में बंद रहकर दुख को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहतीं. इसलिए उन्होंने तय किया कि वह बाहर जाकर लोगों से मिलेंगी और अपने मन को थोड़ा हल्का करेंगी. यह दिखाता है कि वह अपने दर्द से भाग नहीं रहीं, बल्कि उसे एक्सेप्ट कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.

फैंस भी हुए भावुक यादकर

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह इंटरव्यू सामने आया, फैंस भी भावुक हो गए. कई लोगों ने मंगेशकर परिवार के योगदान को याद किया और ऊषा मंगेशकर के हौसले की तारीफ की. कई लोगों का कहना है कि इस फैमिली ने इंडियन म्यूजिक को जो दिया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता. ऐसे में उनकी भावनाएं हर किसी के दिल को छू रही हैं.

कुल मिलाकर उषा मंगेशकर का यह बयान सिर्फ एक बहन की याद नहीं है, बल्कि उन अटूट रिश्तों की स्टोरी है जो समय के साथ और भी गहरे हो जाते हैं. उनके शब्द यह बताते हैं कि भले ही वक्त आगे बढ़ जाता है, लेकिन अपने लोगों की कमी हमेशा दिल में बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: हॉरर फिल्में करने वाली इस एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं अंकिता लोखंडे के पति, 5 साल बाद टूटा था रिश्ता

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जिसने कोहली-रोहित को खूब किया परेशान, वैभव सूर्यवंशी से डर गया वो गेंदबाज

सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं. वो बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना शिकार बना चुके हैं. मगर शायद ही किसी गेंदबाज ने ये स्वीकार किया हो कि उसे वैभव से डर लग रहा था. Sat, 02 May 2026 16:26:57 +0530

  Videos
See all

Gaziabad में देवी मंदिर से लौटते हिंदू परिवार पर जिहादी हमला, 10 घायल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:08:40+00:00

पुणे में सेल्फी लेते समय 3 युवक डूबे, पवना नदी में एक और युवक की मौत | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:13:20+00:00

Donald Trump Statement: ट्रंप ने फिर साफ किया कि ईरान के हाथ में Nuclear Weapon का मतलब बड़ी तबाही #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:03:55+00:00

Bengal Election। Sudhanshu Trivedi। Mamata Banerjee। TMC। “...TMC का जनसमर्थन मनोबल नीचे गिरता गया” #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:04:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers