Responsive Scrollable Menu

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को सस्ते में आउट किया और सिर्फ 4 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मगर, वैभव को सस्ते में आउट करने के बाद तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इस विकेट को पूरे अग्रेशन के साथ सेलिब्रेट किया था. मगर, इस सेलिब्रेशन में उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया, जिसके लिए उन्हें सजा सुनाई गई है.

काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का लिया विकेट

RR VS DC के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं. वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वैभव सूर्यवंशी की पारी शुरू होते ही खत्म हो गई.

जी हां, 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 2 गेंद पर 4 रन बनाए, जिसमें एक चौका लगाया. असल में, वैभव अपनी पारी को बुनते उससे पहले ही काइल जैमीसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जहां वैभव सस्ते में आउट होकर निराश हो गए, तो वहीं काइल जैमीसन ने अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए अब उनपर एक्शन लिया गया है और सजा सुनाई है.

काइल जैमिसन को BCCI ने सुनाई सजा?

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने जो सेलिब्रेशन किया, उसके लिए अब उन्हें सजा सुनाई गई है. कीवी पेसर को IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो "ऐसी भाषा, एक्शन या हाव-भाव का इस्तेमाल करने से जुड़ा है जो मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या अग्रेसिव रिएक्शन हो." इस अपराध के लिए बोर्ड ने उन पर खिलाड़ियों जुर्माना को लगाया ही ले, साथ ही उनके खाते में डिमेरिट अंक भी जोड़ा है.

IPL ने एक रिलीज में कहा,"दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर काइल जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट मिला है और उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नंबर 43 के दौरान IPL के प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए वॉर्निंग मिली है."

"यह घटना पहली इनिंग्स के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन को एग्रेसिव तरीके से उनके करीब पाया गया, जिससे बैटर का एग्रेसिव रिएक्शन हो सकता था. जैमीसन ने गलती स्वीकार की और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा मान ली."

दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस का सिक्का रियान पराग के पक्ष में गिरा. जहां, RR के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बोर्ड पर लगा दिए. मगर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर और 5 गेंदें शेष रहते हुए टारगेट को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में दिल्ली की टीम 6वें स्थान पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए थे काइल जैमिसन, खुद किया खुलासा, बोले- 'कभी नहीं सोचा कि 15 साल के बच्चे से डर लगेगा...'

Continue reading on the app

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से चेन्नई में खाने-पीने के दाम बढ़ने की संभावना

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में वृद्धि के बाद शहर भर के रेस्तरां में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है, जिससे होटल-रेस्तरां और आम जनता दोनों पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।

इससे रेस्टोरेंट को बढ़ते परिचालन खर्चों से निपटने में मुश्किल हो रही है। जिसके चलते आने वाले दिनों में इडली, डोसा जैसे सामान्य नाश्ते की कीमतों में भी 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।

उद्योग जगत के अनुमानों के अनुसार, पोंगल की एक थाली जिसकी कीमत वर्तमान में 80 हजार है, बढ़कर लगभग 115 रुपए हो सकती है, जबकि डोसे की कीमतें 150 रुपए से बढ़कर 200 रुपए से अधिक हो सकती हैं।

यह उछाल 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि के बाद आया है, जिसकी चेन्नई में कीमतें 3,200 रुपए से ऊपर पहुंच गई हैं। इसके विपरीत, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। इस वजह से व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए लागत का अंतर और भी बढ़ गया है।

रेस्तरां संचालकों का कहना है कि इस वृद्धि के कारण अतिरिक्त खर्चों को वहन करने के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है, जिससे उन्हें यह बोझ ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

कई प्रतिष्ठान रोजाना का खाना पकाने के लिए एलपीजी पर अत्यधिक निर्भर हैं, कुछ प्रतिष्ठान प्रतिदिन 5 से 10 सिलेंडर तक खपत करते हैं। परिणामस्वरूप ऐसे व्यंजनों की तैयारी कम कर दी है जो गैस की ज्यादा खपत से बनते है।

हालांकि कुछ रेस्तरां ने बिजली से खाना पकाने के विकल्पों की ओर रुख करने पर विचार किया है, लेकिन बिजली की महंगी दरों ने भी अधिकांश के लिए इस बदलाव को आर्थिक रूप से अव्यवहार्य बना दिया है।

आतिथ्य सत्कार क्षेत्र वित्तीय दबाव को कम करने के लिए बिजली दरों में कमी और कर रियायतों सहित राहत उपायों की मांग कर रहा है। इसका असर सिर्फ रेस्टोरेंट तक ही सीमित नहीं है। निजी हॉस्टल और पेइंग गेस्ट आवास भी बढ़ती लागत का सामना कर रहे हैं, क्योंकि वे खाना पकाने के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों आपूर्ति पर निर्भर हैं।

हालांकि, तेल कंपनियों द्वारा ऐसे कई ऑपरेटरों को औपचारिक रूप से वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है, जिससे उन्हें निजी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर रहना पड़ता है।

इसके चलते आपूर्ति अनियमित हो गई है और कुछ मामलों में कमी के दौरान कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

उद्योग से जुड़े हितधारकों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने या क्षेत्र विशेष को आर्थिक राहत देने के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं के लिए खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, बल्कि लघु एवं मध्यम श्रेणी के खाद्य उद्यमों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा सकता है।

--आईएएनएस

एसके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ट्रंप के बयान और धोनी के मैदान पर लौटने की खबर पर अब यकीन नहीं, ना नौ मन तेल होगा ना 'माही' नाचेंगे!

यह भी पूरी तरह “धोनी स्टाइल” है जिस तरह ट्रंप के बयान वैश्विक तेल बाजार को हिला देते हैं, उसी तरह धोनी का हर संकेत IPL फैंस की भावनाओं को ऊपर-नीचे कर देता है. कभी उनके ट्रेनिंग वीडियो सामने आते हैं तो उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं, और फिर अचानक सन्नाटा अनिश्चितता फिर लौट आती है. Mon, 4 May 2026 17:02:52 +0530

  Videos
See all

Dangal LIVE With Sahil Joshi: दीदी का खेल खत्म ! | West Bengal Result | BJP Vs TMC | PM Modi |AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:41+00:00

West Bengal Election Results: बंगाल रिजल्ट पर बाबा रामदेव क्या बोले ? #bengalnews #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:12+00:00

West Bengal Election Result 2026:5 बजते ही बंगाल में TMC ने कर दिया खेला? Bengal Election News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:40:00+00:00

West Bengal Election Result 2026: झालमुरी खाते हुए क्यों हंसने लगे Ashutosh? | TMC Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers